चरखी दादरी में गली में रखा पत्थर हटाने पर विवाद हो गया। जिसके बाद रिटायर्ड फौजी पर तेज धारदार हथियार और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। फौजी को घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बौंद कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मिसरी के सतपाल ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। बीते कल शाम को वह बाइक लेकर अपने घर जा रहा था। उसकी गली के मोड़ पर एक पत्थर रखा हुआ था। जिसको उठाकर उसने साइड में रख दिया। इसी दौरान उसी के गांव का शेरसिंह, जिसका वहां मकान है वह जेली लेकर आ गया और उसके कमर में मारी। उसी समय शेर सिंह का बेटा संदीप व पत्नी रामकला वहां आ गए। सतपाल का आरोप है कि उस समय संदीप के हाथ में चाकू से तेजधार हथियार था। जो उसके हाथ पर मारा। रामकला ने उसे डंडे से मारा। शिकायतकर्ता ने बताया कि शेरसिंह की पुत्रवधु सुमन भी वहां आ गई। जिसने उसे धक्का मारा। जिससे वह नीचे गिर गया। जिसके बाद चारों ने मिलकर उसे चोटें मारी। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे लोग इस दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। जिनको देखकर आरोपी वहां से चले गए और जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिजन उसे रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। 2 महिलाओं सहित 4 लोगों पर केस उसने पुलिस को शिकायत देकर उस पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक ही परिवार के 4 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें दो 2 महिलाओं सहित 4 लोग शामिल हैं। चरखी दादरी में गली में रखा पत्थर हटाने पर विवाद हो गया। जिसके बाद रिटायर्ड फौजी पर तेज धारदार हथियार और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। फौजी को घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बौंद कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मिसरी के सतपाल ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। बीते कल शाम को वह बाइक लेकर अपने घर जा रहा था। उसकी गली के मोड़ पर एक पत्थर रखा हुआ था। जिसको उठाकर उसने साइड में रख दिया। इसी दौरान उसी के गांव का शेरसिंह, जिसका वहां मकान है वह जेली लेकर आ गया और उसके कमर में मारी। उसी समय शेर सिंह का बेटा संदीप व पत्नी रामकला वहां आ गए। सतपाल का आरोप है कि उस समय संदीप के हाथ में चाकू से तेजधार हथियार था। जो उसके हाथ पर मारा। रामकला ने उसे डंडे से मारा। शिकायतकर्ता ने बताया कि शेरसिंह की पुत्रवधु सुमन भी वहां आ गई। जिसने उसे धक्का मारा। जिससे वह नीचे गिर गया। जिसके बाद चारों ने मिलकर उसे चोटें मारी। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे लोग इस दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। जिनको देखकर आरोपी वहां से चले गए और जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिजन उसे रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। 2 महिलाओं सहित 4 लोगों पर केस उसने पुलिस को शिकायत देकर उस पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक ही परिवार के 4 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें दो 2 महिलाओं सहित 4 लोग शामिल हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
