हरियाणा में 8 नगर निगम में मेयर और वार्ड सदस्यों के लिए हुए चुनाव की आज, बुधवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी। साथ ही अंबाला और सोनीपत नगर निगम में मेयर उपचुनाव और 32 नगर निकायों के भी नतीजे आएंगे। इससे पहले 10 में से 9 निगम निगमों में 6 पर भाजपा का कब्जा था। वहीं 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं। मानेसर नगर निगम बनने के बाद यहां पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है। पानीपत नगर निगम को छोड़कर हरियाणा में 2 मार्च को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। जबकि पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को वोटिंग हुई। किस निगम में किसके बीच मेयर मुकाबला… नगर निगम: करनाल
करनाल नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से रेणु बाला गुप्ता, कांग्रेस से मनोज कुमार वधवा, मुकेश रघुवंशी और यश देव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। साल 2019 में हुए निगम चुनाव में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता यहां से मेयर चुनी गई थीं। करनाल के कुल 20 वार्ड हैं, जिसमें 2 वार्डों में भाजपा के निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। बचे 18 वार्डों में 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: हिसार हिसार नगर निगम में मेयर के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा के प्रवीन पोपली, कांग्रेस के कृष्ण कुमार सिंगला, होशियार सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार और मीरा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। अभी तक यहां कांग्रेस की शकुंतला राजलीवाला मेयर थीं। हिसार के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए 116 उम्मीदवार हैं। नगर निगम: पानीपत पानीपत नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा की कोमल सैनी, कांग्रेस की सविता गर्ग, आम आदमी पार्टी से प्रीतपाल सिंह खेड़ा और केवल सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले यहां भाजपा की अवनीत कौर मेयर थीं। पानीपत के 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: रोहतक रोहतक नगर निगम में मेयर पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से राम अवतार वाल्मीकि, कांग्रेस से सूरजमल किलोई, इनेलो से सूरज, आम आदमी पार्टी से अमित खटक और दीपक सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले निगम चुनाव में यहां भाजपा के मनमोहन गोयल मेयर बने थे। रोहतक के 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए 121 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: गुरुग्राम गुरुग्राम नगर निगम में मेयर पद के लिए 2 ही उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा की राज रानी मल्होत्रा और कांग्रेस की सीमा पाहुजा मैदान में हैं। इससे पहले यहां भाजपा की मधु आजाद मेयर थीं। गुरुग्राम के 36 वार्डों में पार्षद पद के लिए 214 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: मानेसर मानेसर में पहली बार नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यहां मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा के सुंदर लाल, कांग्रेस के नीरज यादव, विजय सिंह और डॉ. इंद्रजीत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मानेसर के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए 167 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: फरीदाबाद फरीदाबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा की प्रवीन जोशी, कांग्रेस की लता रानी, मानशा पासवान बहुजन समाज पार्टी, निशा दलाल आम आदमी पार्टी, अंजना शर्मा और संगीता यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। यहां पहले भाजपा की सुमन बाला मेयर थीं। फरीदाबाद के 46 वार्डों में पार्षद पद के लिए 221 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: यमुनानगर यमुनानगर नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से सुमन बहमनी, कांग्रेस से किरणा देवी, सुमन लता और मधु निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पहले यहां भाजपा के मदन चौहान मेयर थे। यमुनानगर के 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: अंबाला अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए 2 ही उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से अमीषा चावला और भाजपा से सैलजा सचदेवा हैं। इससे पहले यहां हरियाणा जनचेतना पार्टी की मेयर शक्ति रानी शर्मा थीं। 2024 विधानसभा चुनाव में वह कालका से भाजपा विधायक बन गईं। इस कारण मेयर की सीट खाली हो गई। 2 मार्च को यहां मेयर पद के लिए उपचुनाव हुआ था। नगर निगम: सोनीपत सोनीपत नगर निगम में सिर्फ मेयर पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से राजीव जैन, कांग्रेस से कमल दीवान, आम आदमी पार्टी से डॉ. कमलेश कुमार सैनी, बहुजन समाज पार्टी से धर्मवीर और रमेश खत्री निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पहले यहां से कांग्रेस के निखिल मदान मेयर थे। 2024 विधानसभा चुनाव में वह सोनीपत से भाजपा विधायक बन गए। इसलिए 2 मार्च को यहां मेयर पद के लिए उपचुनाव हुआ था। ग्राफिक्स से जानिए पहले किस नगर निगम में कौन मेयर था किस निगम में पहले कौन मेयर था करनाल: रेणु बाला गुप्ता (भाजपा) हिसार: शकुंतला राजलीवाला (कांग्रेस) पानीपत: अवनीत कौर (भाजपा) गुरुग्राम: मधु आजाद (भाजपा) फरीदाबाद: सुमन बाला (भाजपा) यमुनानगर: मदन चौहान (भाजपा) रोहतक: मनमोहन गोयल (भाजपा) अंबाला: शक्ति रानी शर्मा (जन चेतना पार्टी) सोनीपत: निखिल मदान (कांग्रेस) मानेसर: पहली बार चुनाव हो रहे ————————— रोहतक निगम में सबसे ज्यादा और सोनीपत में सबसे कम वोटिंग ******************** ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा निकाय चुनाव में 46% वोटिंग, नतीजे 12 मार्च को:हिसार में फर्जी वोटर दीवार फांदकर भागे, गुरुग्राम में वोट काटने पर हंगामा, रोहतक में BJP-कांग्रेस समर्थक भिड़े हरियाणा में 2 मार्च को 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक 6 बजे तक प्रदेश में 46% वोटिंग हुई। रोहतक में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गई। हिसार में फर्जी वोट डालने आया युवक मतदान केंद्र की दीवार फांदकर भाग गया। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा में 8 नगर निगम में मेयर और वार्ड सदस्यों के लिए हुए चुनाव की आज, बुधवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी। साथ ही अंबाला और सोनीपत नगर निगम में मेयर उपचुनाव और 32 नगर निकायों के भी नतीजे आएंगे। इससे पहले 10 में से 9 निगम निगमों में 6 पर भाजपा का कब्जा था। वहीं 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं। मानेसर नगर निगम बनने के बाद यहां पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है। पानीपत नगर निगम को छोड़कर हरियाणा में 2 मार्च को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। जबकि पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को वोटिंग हुई। किस निगम में किसके बीच मेयर मुकाबला… नगर निगम: करनाल
करनाल नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से रेणु बाला गुप्ता, कांग्रेस से मनोज कुमार वधवा, मुकेश रघुवंशी और यश देव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। साल 2019 में हुए निगम चुनाव में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता यहां से मेयर चुनी गई थीं। करनाल के कुल 20 वार्ड हैं, जिसमें 2 वार्डों में भाजपा के निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। बचे 18 वार्डों में 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: हिसार हिसार नगर निगम में मेयर के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा के प्रवीन पोपली, कांग्रेस के कृष्ण कुमार सिंगला, होशियार सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार और मीरा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। अभी तक यहां कांग्रेस की शकुंतला राजलीवाला मेयर थीं। हिसार के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए 116 उम्मीदवार हैं। नगर निगम: पानीपत पानीपत नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा की कोमल सैनी, कांग्रेस की सविता गर्ग, आम आदमी पार्टी से प्रीतपाल सिंह खेड़ा और केवल सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले यहां भाजपा की अवनीत कौर मेयर थीं। पानीपत के 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: रोहतक रोहतक नगर निगम में मेयर पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से राम अवतार वाल्मीकि, कांग्रेस से सूरजमल किलोई, इनेलो से सूरज, आम आदमी पार्टी से अमित खटक और दीपक सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले निगम चुनाव में यहां भाजपा के मनमोहन गोयल मेयर बने थे। रोहतक के 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए 121 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: गुरुग्राम गुरुग्राम नगर निगम में मेयर पद के लिए 2 ही उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा की राज रानी मल्होत्रा और कांग्रेस की सीमा पाहुजा मैदान में हैं। इससे पहले यहां भाजपा की मधु आजाद मेयर थीं। गुरुग्राम के 36 वार्डों में पार्षद पद के लिए 214 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: मानेसर मानेसर में पहली बार नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यहां मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा के सुंदर लाल, कांग्रेस के नीरज यादव, विजय सिंह और डॉ. इंद्रजीत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मानेसर के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए 167 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: फरीदाबाद फरीदाबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा की प्रवीन जोशी, कांग्रेस की लता रानी, मानशा पासवान बहुजन समाज पार्टी, निशा दलाल आम आदमी पार्टी, अंजना शर्मा और संगीता यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। यहां पहले भाजपा की सुमन बाला मेयर थीं। फरीदाबाद के 46 वार्डों में पार्षद पद के लिए 221 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: यमुनानगर यमुनानगर नगर निगम में मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से सुमन बहमनी, कांग्रेस से किरणा देवी, सुमन लता और मधु निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पहले यहां भाजपा के मदन चौहान मेयर थे। यमुनानगर के 22 वार्डों में पार्षद पद के लिए 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम: अंबाला अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए 2 ही उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से अमीषा चावला और भाजपा से सैलजा सचदेवा हैं। इससे पहले यहां हरियाणा जनचेतना पार्टी की मेयर शक्ति रानी शर्मा थीं। 2024 विधानसभा चुनाव में वह कालका से भाजपा विधायक बन गईं। इस कारण मेयर की सीट खाली हो गई। 2 मार्च को यहां मेयर पद के लिए उपचुनाव हुआ था। नगर निगम: सोनीपत सोनीपत नगर निगम में सिर्फ मेयर पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से राजीव जैन, कांग्रेस से कमल दीवान, आम आदमी पार्टी से डॉ. कमलेश कुमार सैनी, बहुजन समाज पार्टी से धर्मवीर और रमेश खत्री निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पहले यहां से कांग्रेस के निखिल मदान मेयर थे। 2024 विधानसभा चुनाव में वह सोनीपत से भाजपा विधायक बन गए। इसलिए 2 मार्च को यहां मेयर पद के लिए उपचुनाव हुआ था। ग्राफिक्स से जानिए पहले किस नगर निगम में कौन मेयर था किस निगम में पहले कौन मेयर था करनाल: रेणु बाला गुप्ता (भाजपा) हिसार: शकुंतला राजलीवाला (कांग्रेस) पानीपत: अवनीत कौर (भाजपा) गुरुग्राम: मधु आजाद (भाजपा) फरीदाबाद: सुमन बाला (भाजपा) यमुनानगर: मदन चौहान (भाजपा) रोहतक: मनमोहन गोयल (भाजपा) अंबाला: शक्ति रानी शर्मा (जन चेतना पार्टी) सोनीपत: निखिल मदान (कांग्रेस) मानेसर: पहली बार चुनाव हो रहे ————————— रोहतक निगम में सबसे ज्यादा और सोनीपत में सबसे कम वोटिंग ******************** ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा निकाय चुनाव में 46% वोटिंग, नतीजे 12 मार्च को:हिसार में फर्जी वोटर दीवार फांदकर भागे, गुरुग्राम में वोट काटने पर हंगामा, रोहतक में BJP-कांग्रेस समर्थक भिड़े हरियाणा में 2 मार्च को 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक 6 बजे तक प्रदेश में 46% वोटिंग हुई। रोहतक में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गई। हिसार में फर्जी वोट डालने आया युवक मतदान केंद्र की दीवार फांदकर भाग गया। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा | दैनिक भास्कर
