लखनऊ के विभूति खंड स्थित होटल से विदेशी महिला का शव मिला है। महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। वह 2 मार्च को एक युवक के साथ होटल में रुकने आई थी। 3 दिन बाद युवक उसे होटल छोड़कर चला गया। इसके बाद वह अकेले ही कमरे में रुकी हुई थी। होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि कल महिला ने कुछ सामान मंगवाया था। मंगलवार सुबह जब सफाई वाला गया तो कमरे की बेल बजाई। काफी देर बाद दरवाजा न खुलने पर गेट मास्टर चाबी से खोला गया। जहां महिला अचेत अवस्था में मिली। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… उज्बेकिस्तान से आई महिला युवक के साथ 2 मार्च की दोपहर 2 बजकर 48 मिनट पर विभूति खंड के होटल अतिथि इन पहुंची। लड़की ने आईडी प्रूफ में पासपोर्ट और लड़के ने आधार कार्ड दिया। इसके बाद उन्हें रूम नंबर 109 मिला। तीन दिन बाद युवक महिला को छोड़कर कहीं चला गया। होटल वालों ने बताया 10 मार्च को महिला ने खाने के सामान के साथ पानी भी ऑर्डर किया था। 11 मार्च की सुबह सर्विस के लिए अपडेट लिया गया। महिला के रूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक जवाब न मिलने पर मास्टर की से दरवाजा खोला गया। विदेशी महिला अचेत हालत में मिली। शाम को घूमने निकलते, दिन भर होटल में रहते होटल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया, दोनों शाम को थोड़ा घूमने निकलते फिर वापस आ जाते। लड़की की भाषा न समझ आने की वजह से बातचीत नहीं होती थी। हालांकि, लड़का जरूर थोड़ी बहुत बात करता था। दोनों दिल्ली से रेंटल कार से आए थे। लखनऊ में लोकल ट्रैवल के लिए कैब से जाते थे। दिल्ली के युवक के साथ आई थी महिला इंस्पेक्टर विभूति खंड सुनील सिंह ने बताया- महिला साउथ दिल्ली के सतनाम सिंह (26) पुत्र- सुचेत सिंह के साथ होटल में रुकी थी। उसके कमरे से शराब की एक बोतल और सूटकेस मिला है। महिला की पहचान उज्बेकिस्तान की इगंबेरडीवा जेबो (43) के रूप में की गई है। एंबेसी को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। सतनाम के फोन से संपर्क किया गया है, जो कि स्विच ऑफ जा रहा है। लोकल पुलिस से मदद ली जाएगी। उससे संपर्क होने के बाद ही अन्य चीजें पता चल पाएगी। प्रोस्टीट्यूशन से जुड़ी हो सकती है महिला पुलिस की जांच में विदेशी महिला के पहले दिल्ली आने की पुष्टि हुई है। इसके बाद महिला वहां से सतनाम के साथ लखनऊ पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, लड़की प्रोस्टीट्यूशन से जुड़ी है। सतनाम इसी वजह से उसे दिल्ली से बाई रोड लखनऊ लेकर आया था। वह 5 मार्च को यहां से काम बताकर निकल गया। महिला के पासपोर्ट से उसके पहले 2024 में नेपाल व कई अन्य जगहों पर जाने की भी जानकारी हुई है। ——————————————– यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में मीट के लिए BJP विधायक से बदसलूकी : दुकानदार बोला- ओपी श्रीवास्तव मांग रहे 10 लाख, MLA ने कहा- पाकिस्तानी है लखनऊ में BJP विधायक ओपी श्रीवास्तव से मीट दुकानदार ने बदसलूकी की है। उसने विधायक पर आरोप लगाया कि वह दुकान चलाने के लिए 10 लाख रुपए मांग रहे हैं। इस दौरान उसे MLA ने पाकिस्तानी कहा। दरअसल, विधायक ने दुकानदार और कुछ लोगों को बातचीत के लिए अपने आवास पर बुलाया था। बातचीत करते समय दो पक्षों में झड़प होने लगी। इंदिरानगर के सेक्टर-12 में लोग मीट और शराब दुकान की वजह से परेशान हैं। महिलाओं ने उस रास्ते से निकलना बंद कर दिया है। इलाके के लोगों ने विधायक ओपी श्रीवास्तव से दुकानदार की शिकायत की थी। लखनऊ के विभूति खंड स्थित होटल से विदेशी महिला का शव मिला है। महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। वह 2 मार्च को एक युवक के साथ होटल में रुकने आई थी। 3 दिन बाद युवक उसे होटल छोड़कर चला गया। इसके बाद वह अकेले ही कमरे में रुकी हुई थी। होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि कल महिला ने कुछ सामान मंगवाया था। मंगलवार सुबह जब सफाई वाला गया तो कमरे की बेल बजाई। काफी देर बाद दरवाजा न खुलने पर गेट मास्टर चाबी से खोला गया। जहां महिला अचेत अवस्था में मिली। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… उज्बेकिस्तान से आई महिला युवक के साथ 2 मार्च की दोपहर 2 बजकर 48 मिनट पर विभूति खंड के होटल अतिथि इन पहुंची। लड़की ने आईडी प्रूफ में पासपोर्ट और लड़के ने आधार कार्ड दिया। इसके बाद उन्हें रूम नंबर 109 मिला। तीन दिन बाद युवक महिला को छोड़कर कहीं चला गया। होटल वालों ने बताया 10 मार्च को महिला ने खाने के सामान के साथ पानी भी ऑर्डर किया था। 11 मार्च की सुबह सर्विस के लिए अपडेट लिया गया। महिला के रूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक जवाब न मिलने पर मास्टर की से दरवाजा खोला गया। विदेशी महिला अचेत हालत में मिली। शाम को घूमने निकलते, दिन भर होटल में रहते होटल कर्मचारियों ने पुलिस को बताया, दोनों शाम को थोड़ा घूमने निकलते फिर वापस आ जाते। लड़की की भाषा न समझ आने की वजह से बातचीत नहीं होती थी। हालांकि, लड़का जरूर थोड़ी बहुत बात करता था। दोनों दिल्ली से रेंटल कार से आए थे। लखनऊ में लोकल ट्रैवल के लिए कैब से जाते थे। दिल्ली के युवक के साथ आई थी महिला इंस्पेक्टर विभूति खंड सुनील सिंह ने बताया- महिला साउथ दिल्ली के सतनाम सिंह (26) पुत्र- सुचेत सिंह के साथ होटल में रुकी थी। उसके कमरे से शराब की एक बोतल और सूटकेस मिला है। महिला की पहचान उज्बेकिस्तान की इगंबेरडीवा जेबो (43) के रूप में की गई है। एंबेसी को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। सतनाम के फोन से संपर्क किया गया है, जो कि स्विच ऑफ जा रहा है। लोकल पुलिस से मदद ली जाएगी। उससे संपर्क होने के बाद ही अन्य चीजें पता चल पाएगी। प्रोस्टीट्यूशन से जुड़ी हो सकती है महिला पुलिस की जांच में विदेशी महिला के पहले दिल्ली आने की पुष्टि हुई है। इसके बाद महिला वहां से सतनाम के साथ लखनऊ पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, लड़की प्रोस्टीट्यूशन से जुड़ी है। सतनाम इसी वजह से उसे दिल्ली से बाई रोड लखनऊ लेकर आया था। वह 5 मार्च को यहां से काम बताकर निकल गया। महिला के पासपोर्ट से उसके पहले 2024 में नेपाल व कई अन्य जगहों पर जाने की भी जानकारी हुई है। ——————————————– यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में मीट के लिए BJP विधायक से बदसलूकी : दुकानदार बोला- ओपी श्रीवास्तव मांग रहे 10 लाख, MLA ने कहा- पाकिस्तानी है लखनऊ में BJP विधायक ओपी श्रीवास्तव से मीट दुकानदार ने बदसलूकी की है। उसने विधायक पर आरोप लगाया कि वह दुकान चलाने के लिए 10 लाख रुपए मांग रहे हैं। इस दौरान उसे MLA ने पाकिस्तानी कहा। दरअसल, विधायक ने दुकानदार और कुछ लोगों को बातचीत के लिए अपने आवास पर बुलाया था। बातचीत करते समय दो पक्षों में झड़प होने लगी। इंदिरानगर के सेक्टर-12 में लोग मीट और शराब दुकान की वजह से परेशान हैं। महिलाओं ने उस रास्ते से निकलना बंद कर दिया है। इलाके के लोगों ने विधायक ओपी श्रीवास्तव से दुकानदार की शिकायत की थी। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ के होटल से मिला विदेशी महिला का शव:उज्बेकिस्तान से आकर युवक संग होटल में रुकी, 6 दिन से अकेली; कमरे से मिली शराब
