पंजाब के लुधियाना में शाल फैक्ट्री में चोरी की वीडियो सामने आई है। बदमाश सीढ़ी की मदद से फैक्ट्री में दाखिल हुए। आसानी से शाल के बंडल चोरों ने एक लोडिंग गाड़ी में लाद लिए। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश गाड़ी सहित सीसीटीवी में कैद हो गए। थाना टिब्बा की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घर में ही बनी है फैक्ट्री जानकारी देते हुए पीड़ित रच्छा राम ने कहा कि वह गांव कक्का रोड नजदीक खन्नी इंडस्ट्रीज का रहने वाला है। उसकी रिहायश और फैक्ट्री एक ही जगह है। रोजाना की तरह ही वह फैक्ट्री बंद करके खुद कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। सुबह उसने फैक्ट्री में शाल के बंडल गायब देखे। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सीसीटीवी में कैद हुए चोर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये वारदात कैद हो गई। रच्छा राम मुताबिक रात पौने 3 बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की। घटना के बारे तुरंत थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया। करीब 8 लाख का माल बदमाश चोरी करके ले गए। एसीपी सुमित सूद ने कहा कि इस केस में मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों की जल्द पहचान करके पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पंजाब के लुधियाना में शाल फैक्ट्री में चोरी की वीडियो सामने आई है। बदमाश सीढ़ी की मदद से फैक्ट्री में दाखिल हुए। आसानी से शाल के बंडल चोरों ने एक लोडिंग गाड़ी में लाद लिए। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश गाड़ी सहित सीसीटीवी में कैद हो गए। थाना टिब्बा की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घर में ही बनी है फैक्ट्री जानकारी देते हुए पीड़ित रच्छा राम ने कहा कि वह गांव कक्का रोड नजदीक खन्नी इंडस्ट्रीज का रहने वाला है। उसकी रिहायश और फैक्ट्री एक ही जगह है। रोजाना की तरह ही वह फैक्ट्री बंद करके खुद कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। सुबह उसने फैक्ट्री में शाल के बंडल गायब देखे। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सीसीटीवी में कैद हुए चोर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये वारदात कैद हो गई। रच्छा राम मुताबिक रात पौने 3 बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की। घटना के बारे तुरंत थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया। करीब 8 लाख का माल बदमाश चोरी करके ले गए। एसीपी सुमित सूद ने कहा कि इस केस में मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों की जल्द पहचान करके पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
