पानीपत में बीच सड़क पर 2 दोस्तों की पिटाई:बहन को परेशान करता था आरोपी, विरोध करने पर रास्ता रोक कर की वारदात

पानीपत में बीच सड़क पर 2 दोस्तों की पिटाई:बहन को परेशान करता था आरोपी, विरोध करने पर रास्ता रोक कर की वारदात

पानीपत जिले के समालखा कस्बे में दो दोस्तों की बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। दरअसल, आरोपियों में से एक कई दिनों से एक लड़की को परेशान कर रहा था। उसे ऐसा न करने के लिए कई बार चेतावनी दी गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सड़क जाम कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों घायलों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोस्त के लिए दवा लेने जा रहा था युवती का भाई समालखा थाने में दी शिकायत में सूरज ने बताया कि वह जौरासी रोड का रहने वाला है। वे छह भाई-बहन हैं। 11 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक पर सवार होकर सीताराम कॉलोनी निवासी रियाज के लिए दवा लेने जा रहा था। रास्ते में गीता स्कूल के सामने गली में गौरव, सन्नी, ऋषि व भापरा निवासी एक अन्य युवक खड़े थे। उन्होंने उसकी बाइक का रास्ता रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। गौरव ने हाथ में लिए डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। बाकी लोगों ने रियाज के साथ मारपीट की। दोनों की बुरी तरह पिटाई करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूरज ने बताया कि गौरव अक्सर उसकी बहन को परेशान करता है। उसे कई बार ऐसा न करने के लिए मना भी किया है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पानीपत जिले के समालखा कस्बे में दो दोस्तों की बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। दरअसल, आरोपियों में से एक कई दिनों से एक लड़की को परेशान कर रहा था। उसे ऐसा न करने के लिए कई बार चेतावनी दी गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सड़क जाम कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दोनों घायलों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोस्त के लिए दवा लेने जा रहा था युवती का भाई समालखा थाने में दी शिकायत में सूरज ने बताया कि वह जौरासी रोड का रहने वाला है। वे छह भाई-बहन हैं। 11 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक पर सवार होकर सीताराम कॉलोनी निवासी रियाज के लिए दवा लेने जा रहा था। रास्ते में गीता स्कूल के सामने गली में गौरव, सन्नी, ऋषि व भापरा निवासी एक अन्य युवक खड़े थे। उन्होंने उसकी बाइक का रास्ता रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। गौरव ने हाथ में लिए डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। बाकी लोगों ने रियाज के साथ मारपीट की। दोनों की बुरी तरह पिटाई करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूरज ने बताया कि गौरव अक्सर उसकी बहन को परेशान करता है। उसे कई बार ऐसा न करने के लिए मना भी किया है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर