भिवानी जिले की तीनों नगर पालिकाओं में से एकमात्र भाजपा अध्यक्ष चुने गए सुंदर अत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्टेडियम, रेलवे अंडरपास और खेतों तक सड़क बनवाना रहेगी। वे 24 में से 18 घंटे काम करेंगे, ताकि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतर सकें। बता दें कि बवानीखेड़ा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से 10 ने निर्दलीय और एक (सुंदर अत्री) ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा था। सुंदर अत्री ने 1385 वोटों से चुनाव जीता। सुंदर अत्री को 5202 वोट मिले और दूसरे नंबर पर रहे पंकज मेहता को 3817 वोट मिले। बवानीखेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष सुंदर अत्री से बातचीत
प्रश्न : जीत पर क्या कहेंगे?
सुंदर अत्री: चुनाव के रूप में जो त्योहार मनाया गया था, उसमें अपार स्नेह व जीत मिली है। उसके लिए सबको बधाई।
प्रश्न: पहले इतनी बड़ी जीत के लिए क्या आश्वस्त थे?
सुंदर अत्री : जी, बिल्कुल। अंदरूनी कांफिडेंस बोलता था, जो जनता का प्यार है। सबसे बड़ी बात कि देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। उसी दिन से खुशी महसूस हो गई थी। अपने आप को यह लगा था कि हम 100 प्रतिशत विजयी होंगे।
प्रश्न: भाजपा ने केवल बवानीखेड़ा से ही उम्मीदवार उतारे थे। सिवानी-लोहारू से नहीं उतारे क्यों?
सुंदर अत्री: हमारा वोट बैंक भाजपा के साथ रहा है। हमारा स्थानीय विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि की जन्मभूमि भी बवानीखेड़ा शहर ही है। कॉमन-सी बात है कि शहर ने तीसरी बार भाजपा को वोट दिए थे। उसी के अनुसार यहां प्रत्याशी बनाया था। प्रश्न: क्या मुद्दे रहेंगे, जिन पर पहले काम पहले करेंगे?
सुंदर अत्री : सबसे बड़ी बात तो हमारे यहां बच्चों के लिए खेल स्टेडियम है। रेलवे अंडर पास का मुद्दा है। खेतों के रास्ते हैं। अब तो मुझे लगता है कि 24 घंटे में से 18 घंटे काम करके लोगों की सेवा करनी है। यूं दिखाना है कि जिस प्रकार से पार्टी की नीयत व नीति के हिसाब से उन पर पार्टी ने विश्वास जताया। उस पर खरा उतरेंगे। जो जनता ने इतनी भारी बहुमत से वोट दिया है, उसकी तसल्ली के लिए तो सवाया उतरेंगे। काम करने का जुनून है और मेरा कुछ अनुभव भी है। दादू नगरी को साथ लेकर 100 प्रतिशत शहर में विकास करेंगे। आने वाले समय में यह दिखाएंगे कि कुछ चेंज हुआ है। प्रश्न : चुनाव जीतने का क्या कारण मानते हैं?
सुंदर अत्री : सबसे बड़ा कारण यह है कि भाजपा का प्रत्याशी होने के नाते, भाजपा की जो सबका साथ-सबका विकास की नीति रही है। उसके अनुसार हर लोगों की सहमति बनी और उन्होंने विश्वास जताया। कमल का फूल खिलाने के लिए भारी ताकत लगाई। भिवानी जिले की तीनों नगर पालिकाओं में से एकमात्र भाजपा अध्यक्ष चुने गए सुंदर अत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्टेडियम, रेलवे अंडरपास और खेतों तक सड़क बनवाना रहेगी। वे 24 में से 18 घंटे काम करेंगे, ताकि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतर सकें। बता दें कि बवानीखेड़ा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से 10 ने निर्दलीय और एक (सुंदर अत्री) ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा था। सुंदर अत्री ने 1385 वोटों से चुनाव जीता। सुंदर अत्री को 5202 वोट मिले और दूसरे नंबर पर रहे पंकज मेहता को 3817 वोट मिले। बवानीखेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष सुंदर अत्री से बातचीत
प्रश्न : जीत पर क्या कहेंगे?
सुंदर अत्री: चुनाव के रूप में जो त्योहार मनाया गया था, उसमें अपार स्नेह व जीत मिली है। उसके लिए सबको बधाई।
प्रश्न: पहले इतनी बड़ी जीत के लिए क्या आश्वस्त थे?
सुंदर अत्री : जी, बिल्कुल। अंदरूनी कांफिडेंस बोलता था, जो जनता का प्यार है। सबसे बड़ी बात कि देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। उसी दिन से खुशी महसूस हो गई थी। अपने आप को यह लगा था कि हम 100 प्रतिशत विजयी होंगे।
प्रश्न: भाजपा ने केवल बवानीखेड़ा से ही उम्मीदवार उतारे थे। सिवानी-लोहारू से नहीं उतारे क्यों?
सुंदर अत्री: हमारा वोट बैंक भाजपा के साथ रहा है। हमारा स्थानीय विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि की जन्मभूमि भी बवानीखेड़ा शहर ही है। कॉमन-सी बात है कि शहर ने तीसरी बार भाजपा को वोट दिए थे। उसी के अनुसार यहां प्रत्याशी बनाया था। प्रश्न: क्या मुद्दे रहेंगे, जिन पर पहले काम पहले करेंगे?
सुंदर अत्री : सबसे बड़ी बात तो हमारे यहां बच्चों के लिए खेल स्टेडियम है। रेलवे अंडर पास का मुद्दा है। खेतों के रास्ते हैं। अब तो मुझे लगता है कि 24 घंटे में से 18 घंटे काम करके लोगों की सेवा करनी है। यूं दिखाना है कि जिस प्रकार से पार्टी की नीयत व नीति के हिसाब से उन पर पार्टी ने विश्वास जताया। उस पर खरा उतरेंगे। जो जनता ने इतनी भारी बहुमत से वोट दिया है, उसकी तसल्ली के लिए तो सवाया उतरेंगे। काम करने का जुनून है और मेरा कुछ अनुभव भी है। दादू नगरी को साथ लेकर 100 प्रतिशत शहर में विकास करेंगे। आने वाले समय में यह दिखाएंगे कि कुछ चेंज हुआ है। प्रश्न : चुनाव जीतने का क्या कारण मानते हैं?
सुंदर अत्री : सबसे बड़ा कारण यह है कि भाजपा का प्रत्याशी होने के नाते, भाजपा की जो सबका साथ-सबका विकास की नीति रही है। उसके अनुसार हर लोगों की सहमति बनी और उन्होंने विश्वास जताया। कमल का फूल खिलाने के लिए भारी ताकत लगाई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
