फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन व SMO को नोटिस:स्वास्थ्य मंत्री की चेकिंग में दोनों मिले गैरहाजिर, शाम तक मांगा जवाब

फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन व SMO को नोटिस:स्वास्थ्य मंत्री की चेकिंग में दोनों मिले गैरहाजिर, शाम तक मांगा जवाब

पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह द्वारा सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की औचक जांच के दौरान गैरहाजिर पाए जाने पर सिविल सर्जन और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आज शाम तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अस्पतालों के लिए नई गाइड लाइन जारी की गई है। सुबह 8:30 बजे खुलेंगे रजिस्ट्रेशन काउंटर सेहत मंत्री ने निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8:30 बजे खुल जाने चाहिए, जबकि मरीजों की जांच व ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन अपने कर्तव्य में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह द्वारा सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की औचक जांच के दौरान गैरहाजिर पाए जाने पर सिविल सर्जन और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आज शाम तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अस्पतालों के लिए नई गाइड लाइन जारी की गई है। सुबह 8:30 बजे खुलेंगे रजिस्ट्रेशन काउंटर सेहत मंत्री ने निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8:30 बजे खुल जाने चाहिए, जबकि मरीजों की जांच व ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन अपने कर्तव्य में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर