पत्नी से छेड़छाड़ करने पर डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काटा:मेरठ में पति 3 लोगों के साथ क्लिनिक पहुंचा, कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाया…फिर वारदात की

पत्नी से छेड़छाड़ करने पर डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काटा:मेरठ में पति 3 लोगों के साथ क्लिनिक पहुंचा, कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाया…फिर वारदात की

मेरठ में एक डॉक्टर पर क्लिनिक के अंदर हमला हुआ। 3 युवक अचानक क्लिनिक के अंदर घुस गए। उन्होंने डॉक्टर के साथ पहले मारपीट की, फिर उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। डॉक्टर को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया। वारदात परीक्षितगढ़ के गांव बली की है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने पूछताछ में बताया- डॉक्टर पत्नी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। पत्नी ने कई बार शिकायत की। मैंने डॉक्टर को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस के मुताबिक, परीक्षितगढ़ के रहने वाले डॉक्टर का मावी नर्सिंग होम नाम से क्लिनिक था। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करके नर्सिंग होम सीज कर दिया। कुछ दिन बाद आसिफाबाद रोड पर फिर से पाली क्लिनिक शुरू कर दिया। 3 हमलावर घुसे, बातचीत की…फिर पिटाई की
गुरुवार शाम को अचानक 3 हमलावर क्लिनिक पहुंच गए। क्लिनिक स्टाफ ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कुछ देर तो उनकी डॉक्टर से बात हुई। इसके बाद फिर मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने पहले डॉक्टर को पीटा, फिर दो लोगों ने उसके पैर पकड़े और तीसरे ने प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। क्लिनिक में चीख-पुकार मच गई। जब तक आसपास के लोग मौके पहुंचे। तीनों आरोपी मौके से भाग गए। डॉक्टर ने पहले अपने स्टाफ से मरहम पट्‌टी कराई। लेकिन, ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी। पहले नजदीकी नर्सिंग होम में एडमिट कराया। बाद में हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बताई हमले की वजह
पुलिस ने CCTV और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम विक्रम, विवेक और सतीश हैं। पूछताछ में एक आरोपी ने पूरा घटनाक्रम बताया। कहा- डॉक्टर लगातार पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार मना करने के बावजूद नहीं माना। आरोपी ने बताया कि गुरुवार शाम को वह अपने दो रिश्तेदारों के साथ क्लिनिक पहुंचा। वहां डॉक्टर को समझाया। बातों ही बातों में कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की। उसने भी हाथ पैर चलाए लेकिन रिश्तेदारों ने उसे पकड़ लिया। मैंने कहा कि अब तू किसी लायक नहीं बचेगा। इसके बाद डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिर वहां से भाग निकले। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया- डॉक्टर के भाई पप्पू ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी विक्रम, विवेक और सतीश को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में अवैध संबंध की बात सामने आई है —————————————– ये खबर भी पढ़ें… UP में डेढ़ से 5 लाख में बिक रहीं लड़कियां:शरीर की बनावट से लगते हैं रेट, दलाल पाकिस्तान बॉर्डर तक करा रहे शादियां ‘अपनी मूंछें हटवा लो, 5 से 10 साल छोटे लगोगे। हम लड़के वालों के घर जाते हैं, तो डेढ़ से दो लाख रुपए तक लेते हैं। चाहे जयपुर हो या हरियाणा, हर जगह हमने शादी कराई है। हम बेच तो नहीं रहे हैं न, ये शादी हो रही है। ये प्रेम का सौदा है।’ पढ़िए पूरी खबर मेरठ में एक डॉक्टर पर क्लिनिक के अंदर हमला हुआ। 3 युवक अचानक क्लिनिक के अंदर घुस गए। उन्होंने डॉक्टर के साथ पहले मारपीट की, फिर उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। डॉक्टर को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया। वारदात परीक्षितगढ़ के गांव बली की है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने पूछताछ में बताया- डॉक्टर पत्नी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। पत्नी ने कई बार शिकायत की। मैंने डॉक्टर को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस के मुताबिक, परीक्षितगढ़ के रहने वाले डॉक्टर का मावी नर्सिंग होम नाम से क्लिनिक था। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करके नर्सिंग होम सीज कर दिया। कुछ दिन बाद आसिफाबाद रोड पर फिर से पाली क्लिनिक शुरू कर दिया। 3 हमलावर घुसे, बातचीत की…फिर पिटाई की
गुरुवार शाम को अचानक 3 हमलावर क्लिनिक पहुंच गए। क्लिनिक स्टाफ ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कुछ देर तो उनकी डॉक्टर से बात हुई। इसके बाद फिर मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने पहले डॉक्टर को पीटा, फिर दो लोगों ने उसके पैर पकड़े और तीसरे ने प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। क्लिनिक में चीख-पुकार मच गई। जब तक आसपास के लोग मौके पहुंचे। तीनों आरोपी मौके से भाग गए। डॉक्टर ने पहले अपने स्टाफ से मरहम पट्‌टी कराई। लेकिन, ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी। पहले नजदीकी नर्सिंग होम में एडमिट कराया। बाद में हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बताई हमले की वजह
पुलिस ने CCTV और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम विक्रम, विवेक और सतीश हैं। पूछताछ में एक आरोपी ने पूरा घटनाक्रम बताया। कहा- डॉक्टर लगातार पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार मना करने के बावजूद नहीं माना। आरोपी ने बताया कि गुरुवार शाम को वह अपने दो रिश्तेदारों के साथ क्लिनिक पहुंचा। वहां डॉक्टर को समझाया। बातों ही बातों में कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की। उसने भी हाथ पैर चलाए लेकिन रिश्तेदारों ने उसे पकड़ लिया। मैंने कहा कि अब तू किसी लायक नहीं बचेगा। इसके बाद डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिर वहां से भाग निकले। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया- डॉक्टर के भाई पप्पू ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी विक्रम, विवेक और सतीश को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में अवैध संबंध की बात सामने आई है —————————————– ये खबर भी पढ़ें… UP में डेढ़ से 5 लाख में बिक रहीं लड़कियां:शरीर की बनावट से लगते हैं रेट, दलाल पाकिस्तान बॉर्डर तक करा रहे शादियां ‘अपनी मूंछें हटवा लो, 5 से 10 साल छोटे लगोगे। हम लड़के वालों के घर जाते हैं, तो डेढ़ से दो लाख रुपए तक लेते हैं। चाहे जयपुर हो या हरियाणा, हर जगह हमने शादी कराई है। हम बेच तो नहीं रहे हैं न, ये शादी हो रही है। ये प्रेम का सौदा है।’ पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर