हरियाणा के करनाल में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रिया के रूप में हुई, जो महज दो महीने पहले ही प्रेम विवाह कर ससुराल आई थी। वीरवार देर रात को वह अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मायका पक्ष ने शहर की आनंद विहार कॉलोनी निवासी ससुरालवालों पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। वहीं पुलिस ने रात को ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी हाउस में रखवाया दिया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव मायका पक्ष के लोगों को सौंप दिया। मां बोली- बेटी को समझाया था, पर वह नहीं मानी मृतका की मां सोनी देवी ने बेटी की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिया ने उनकी लाख मिन्नतों के बावजूद लव मैरिज की थी। मैंने हाथ जोड़कर उसे समझाया था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करे और शादी ना करे, लेकिन वह नहीं मानी। शादी के बाद भी मैंने उसे जरूरत का हर सामान भिजवाया। मां ने कहा कि वीरवार शाम जब वह घर पर थीं, तभी उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। ‘बेटी के गले को रस्सी से घोंटा गया, यह आत्महत्या नहीं, हत्या है’ मृतका की मां ने दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को गले में रस्सी डालकर घोंटा गया है। अगर उसे किसी तरह की परेशानी थी, तो वह वापस घर आ सकती थी, मैंने उसे यही कहा था। वह अभी 12वीं की परीक्षा दे रही थी, उसका पूरा भविष्य सामने था। सास बोली- बाथरूम से आने के बाद सो गई थी आनंद विहार कॉलोनी निवासी प्रिया की सास ने कहा कि घटना से पहले वह बाथरूम गई थी, फिर आकर सो गई थी। हमें कुछ समझ ही नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हुआ। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस कर रही जांच मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर मामल की जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के करनाल में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रिया के रूप में हुई, जो महज दो महीने पहले ही प्रेम विवाह कर ससुराल आई थी। वीरवार देर रात को वह अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मायका पक्ष ने शहर की आनंद विहार कॉलोनी निवासी ससुरालवालों पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए। वहीं पुलिस ने रात को ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी हाउस में रखवाया दिया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव मायका पक्ष के लोगों को सौंप दिया। मां बोली- बेटी को समझाया था, पर वह नहीं मानी मृतका की मां सोनी देवी ने बेटी की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिया ने उनकी लाख मिन्नतों के बावजूद लव मैरिज की थी। मैंने हाथ जोड़कर उसे समझाया था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करे और शादी ना करे, लेकिन वह नहीं मानी। शादी के बाद भी मैंने उसे जरूरत का हर सामान भिजवाया। मां ने कहा कि वीरवार शाम जब वह घर पर थीं, तभी उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। ‘बेटी के गले को रस्सी से घोंटा गया, यह आत्महत्या नहीं, हत्या है’ मृतका की मां ने दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को गले में रस्सी डालकर घोंटा गया है। अगर उसे किसी तरह की परेशानी थी, तो वह वापस घर आ सकती थी, मैंने उसे यही कहा था। वह अभी 12वीं की परीक्षा दे रही थी, उसका पूरा भविष्य सामने था। सास बोली- बाथरूम से आने के बाद सो गई थी आनंद विहार कॉलोनी निवासी प्रिया की सास ने कहा कि घटना से पहले वह बाथरूम गई थी, फिर आकर सो गई थी। हमें कुछ समझ ही नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हुआ। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस कर रही जांच मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर मामल की जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
