हिमाचल में पूर्व MLA पर चलाई गोलियां:बंबर ठाकुर और उनका पीएसओ घायल, एम्स बिलासपुर में भर्ती, घटना के वक्त घर पर थे

हिमाचल में पूर्व MLA पर चलाई गोलियां:बंबर ठाकुर और उनका पीएसओ घायल, एम्स बिलासपुर में भर्ती, घटना के वक्त घर पर थे

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस वारदात में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हुए हैं। घायल बंबर और पीएसओ को एम्स बिलासपुर में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, दोपहर के वक्त बंबर ठाकुर पत्नी को मिले चंद्र सेक्टर में मिले सरकारी आवास में समर्थकों के साथ होली खेल रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर 10 से 12 राउंड फायर कर दी। इस घटना में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि बंबर ठाकुर के पेट और पीएसओ की कमर पर गोली लगी है। इससे दोनों का काफी खून बहा है। प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को बिलासपुर अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शहर में की नाकेबंदी इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है और जल्द आरोपियों को पकड़ने के दावे किए जा रहे है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस वारदात में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हुए हैं। घायल बंबर और पीएसओ को एम्स बिलासपुर में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, दोपहर के वक्त बंबर ठाकुर पत्नी को मिले चंद्र सेक्टर में मिले सरकारी आवास में समर्थकों के साथ होली खेल रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर 10 से 12 राउंड फायर कर दी। इस घटना में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि बंबर ठाकुर के पेट और पीएसओ की कमर पर गोली लगी है। इससे दोनों का काफी खून बहा है। प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को बिलासपुर अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शहर में की नाकेबंदी इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है और जल्द आरोपियों को पकड़ने के दावे किए जा रहे है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर