हिसार जिले के लालपुरा गांव में एक महिला की जहर खाने से 18 फरवरी को मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि मृतका रेनु ने कथित तौर पर पति जितेंद्र और सौतेले बेटे रिंकू की प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास खा लिया था। पुलिस ने अब महिला की माैत के करीब एक महीने बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हिसार निवासी रेनू के भाई अमित ने बताया कि रेनु की पहली शादी देवा निवासी राजेंद्र से हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे हुए। राजेंद्र की मौत के बाद रेनु अपने मायके में हमारे पास रहने लगी थी। करीब 10 साल पहले उसकी दूसरी शादी लालपुरा निवासी जितेंद्र से हुई थी। इस शादी से रेनू को कोई संतान नहीं हुई। 17 फरवरी को रेनु ने जहर खा लिया था और उसको जहर खाने के बाद हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित ने बताया कि जितेंद्र ने फोन कर मुझे जहर खाने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर परिवार को पता चला कि जितेंद्र और रिंक से रेनु की अनबन हुई थी। परिजनों के अनुसार रेनु पहले भी जहर खा चुकी थी। तब पंचायत में समझौता हो गया था। जितेंद्र और रिंकू अक्सर रेनु के साथ मारपीट करते थे। परिवार का मानना है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर रेनु ने आत्महत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने 18 फरवरी को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया था। अमित के बयान के आधार पर मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की गई थी। जांच के बाद अब पुलिस ने जितेंद्र और रिंकू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। हिसार जिले के लालपुरा गांव में एक महिला की जहर खाने से 18 फरवरी को मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि मृतका रेनु ने कथित तौर पर पति जितेंद्र और सौतेले बेटे रिंकू की प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास खा लिया था। पुलिस ने अब महिला की माैत के करीब एक महीने बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हिसार निवासी रेनू के भाई अमित ने बताया कि रेनु की पहली शादी देवा निवासी राजेंद्र से हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे हुए। राजेंद्र की मौत के बाद रेनु अपने मायके में हमारे पास रहने लगी थी। करीब 10 साल पहले उसकी दूसरी शादी लालपुरा निवासी जितेंद्र से हुई थी। इस शादी से रेनू को कोई संतान नहीं हुई। 17 फरवरी को रेनु ने जहर खा लिया था और उसको जहर खाने के बाद हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित ने बताया कि जितेंद्र ने फोन कर मुझे जहर खाने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर परिवार को पता चला कि जितेंद्र और रिंक से रेनु की अनबन हुई थी। परिजनों के अनुसार रेनु पहले भी जहर खा चुकी थी। तब पंचायत में समझौता हो गया था। जितेंद्र और रिंकू अक्सर रेनु के साथ मारपीट करते थे। परिवार का मानना है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर रेनु ने आत्महत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने 18 फरवरी को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया था। अमित के बयान के आधार पर मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की गई थी। जांच के बाद अब पुलिस ने जितेंद्र और रिंकू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
