हिसार में भिवानी की एक बेटी के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। शादी के करीब 5 महीने बाद ही महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। साथ ही कार, नकदी और जेवरात की मांग की गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिवानी के बैंक कॉलोनी निवासी नीतू ने भिवानी एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2024 को हिसार के कैमरी रोड स्थित नलवा गांव निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे ताने मारने लगे कि शादी में कम दहेज लाई हो और बदनामी करवाओ। उसके पति ने कहा कि वह इंजीनियर है और इतनी सस्ती शादी करके उसने परिवार की बदनामी करवा दी। पति ने गाड़ी तो ससुर ने मांगे 10 लाख पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने अपने लिए गाड़ी की मांग की। वहीं सास ने सोने की चेन मांगी। ननद ने सोने के टॉप्स, देवर ने सोने की अंगूठी, ससुर ने 10 लाख रुपए नकदी की मांग की। दहेज मांग पूरी करवाने के लिए मारपीट शुरू कर दी। भूखा-प्यासा रखना शुरू कर दिया। जिससे वह बीमार हो गई। महिला आरोप लगाया कि उसका ससुर नशीली दवाई देता था, जिससे उसे दिनभर चक्कर आते रहते। 5 माह बाद मारपीट घर से निकाला पीड़िता को जब ज्यादा तंग करने लगे तो इसकी जानकारी उसने अपने माता-पिता को दी। उसके माता-पिता ने ससुराल वालों को कई बार समझाया, लेकिन आरोपियों ने दहेज की मांग जारी रखी। इसके बाद 25 जून 2024 को मारपीट करके घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि वापस आई तो जान से मार देंगे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं मानी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में केस दर्ज करे जांच शुरू कर दी। हिसार में भिवानी की एक बेटी के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। शादी के करीब 5 महीने बाद ही महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। साथ ही कार, नकदी और जेवरात की मांग की गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिवानी के बैंक कॉलोनी निवासी नीतू ने भिवानी एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2024 को हिसार के कैमरी रोड स्थित नलवा गांव निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे ताने मारने लगे कि शादी में कम दहेज लाई हो और बदनामी करवाओ। उसके पति ने कहा कि वह इंजीनियर है और इतनी सस्ती शादी करके उसने परिवार की बदनामी करवा दी। पति ने गाड़ी तो ससुर ने मांगे 10 लाख पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने अपने लिए गाड़ी की मांग की। वहीं सास ने सोने की चेन मांगी। ननद ने सोने के टॉप्स, देवर ने सोने की अंगूठी, ससुर ने 10 लाख रुपए नकदी की मांग की। दहेज मांग पूरी करवाने के लिए मारपीट शुरू कर दी। भूखा-प्यासा रखना शुरू कर दिया। जिससे वह बीमार हो गई। महिला आरोप लगाया कि उसका ससुर नशीली दवाई देता था, जिससे उसे दिनभर चक्कर आते रहते। 5 माह बाद मारपीट घर से निकाला पीड़िता को जब ज्यादा तंग करने लगे तो इसकी जानकारी उसने अपने माता-पिता को दी। उसके माता-पिता ने ससुराल वालों को कई बार समझाया, लेकिन आरोपियों ने दहेज की मांग जारी रखी। इसके बाद 25 जून 2024 को मारपीट करके घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि वापस आई तो जान से मार देंगे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं मानी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में केस दर्ज करे जांच शुरू कर दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![भिवानी में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:बोली-ससुर देते हैं नशीली दवाएं, दिनभर चक्कर आता, पति मांग रहा कार, 5 महीने पहले शादी](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/05/02-bwn-02_1738776771.jpg)