कपूरथला जिले में होली के मौके पर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। शहर में तैनात ट्रैफिक और पीसीआर टीम ने दोपहर 12 बजे तक हुड़दंग और ट्रिपल राइडिंग करने वाले 22 वाहन राइडरों के खिलाफ चालान काटे हैं। शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। मंदिरों में होली पाठ और गुलाल से मनाया त्योहार ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर दर्शन सिंह और पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है। होली के त्योहार पर जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मना रहे हैं। वहीं कुछ युवक बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर और हुड़दंग मचाकर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। मंदिरों में लोग होली पाठ, पूजा और गुलाल के साथ त्योहार मना रहे हैं। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। कपूरथला जिले में होली के मौके पर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। शहर में तैनात ट्रैफिक और पीसीआर टीम ने दोपहर 12 बजे तक हुड़दंग और ट्रिपल राइडिंग करने वाले 22 वाहन राइडरों के खिलाफ चालान काटे हैं। शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। मंदिरों में होली पाठ और गुलाल से मनाया त्योहार ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर दर्शन सिंह और पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है। होली के त्योहार पर जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मना रहे हैं। वहीं कुछ युवक बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर और हुड़दंग मचाकर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। मंदिरों में लोग होली पाठ, पूजा और गुलाल के साथ त्योहार मना रहे हैं। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पंजाब | दैनिक भास्कर
