पंजाब में आज 13 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि आज पंजाब के इन जिनों में बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में ये बदलाव बीते दिनों से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। जिसके चलते बीते दिन शुक्रवार लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में बारिश भी ट्रेस की गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते शुक्रवार औसत अधिकतम तापमान में 2.1°C की गिरावट आई है। शुक्रवार पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिला। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से 2°C अधिक रहा है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8°C दर्ज किया गया, जो लुधियाना में रहा। मौसम विभाग की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार दो दिन तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन 16 मार्च के बाद एक बार फिर तापमान में उछाल आएगा। जिसके बाद गर्मी बढ़ेगी। 13 जिलों में बारिश का अनुमान पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग ने आज यलो अलर्ट जारी किया है। जिस अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में ये अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि आज इन जगहों पर बारिश के अलावा 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 13 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 14.8 से 30.9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 15 से 30.5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में आज 13 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि आज पंजाब के इन जिनों में बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में ये बदलाव बीते दिनों से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। जिसके चलते बीते दिन शुक्रवार लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में बारिश भी ट्रेस की गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते शुक्रवार औसत अधिकतम तापमान में 2.1°C की गिरावट आई है। शुक्रवार पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिला। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से 2°C अधिक रहा है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8°C दर्ज किया गया, जो लुधियाना में रहा। मौसम विभाग की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार दो दिन तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन 16 मार्च के बाद एक बार फिर तापमान में उछाल आएगा। जिसके बाद गर्मी बढ़ेगी। 13 जिलों में बारिश का अनुमान पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग ने आज यलो अलर्ट जारी किया है। जिस अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में ये अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि आज इन जगहों पर बारिश के अलावा 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 13 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 14.8 से 30.9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- शहर में आज बीच-बीच में बादल छाने और बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 15 से 30.5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
