हरियाणा के जींद जिले में शुक्रवार देर शाम को युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी। मृतक का शव खाली प्लाट में मिला और गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां आज शव को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार सफीदों क्षेत्र के गांव मल्लार गांव का 30 वर्षीय बलराम पुत्र सुभाष होली के दिन शाम को घर से बाहर घूमने निकला था। देर शाम तक बलराम घर नहीं लौटा तो परिवार वाले ढूंढने निकले। बलराम के ही खाली प्लाट में लहूलुहान हालत में बलराम का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। बलराम की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक बलराम के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। परिवार की होली की खुशियां मातम में बदल गई। मामले को रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हरियाणा के जींद जिले में शुक्रवार देर शाम को युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी। मृतक का शव खाली प्लाट में मिला और गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां आज शव को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार सफीदों क्षेत्र के गांव मल्लार गांव का 30 वर्षीय बलराम पुत्र सुभाष होली के दिन शाम को घर से बाहर घूमने निकला था। देर शाम तक बलराम घर नहीं लौटा तो परिवार वाले ढूंढने निकले। बलराम के ही खाली प्लाट में लहूलुहान हालत में बलराम का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। बलराम की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक बलराम के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। परिवार की होली की खुशियां मातम में बदल गई। मामले को रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
