शिवसेना नेता की हत्या के आरोपी एनकाउंटर के बाद काबू:मोगा और मलोट पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, तीनों आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

शिवसेना नेता की हत्या के आरोपी एनकाउंटर के बाद काबू:मोगा और मलोट पुलिस ने चलाया ऑपरेशन, तीनों आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मोगा में हुए शिव सेना नेता मंगत राय के मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्याकांड के तीनाें आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद काबू किया है। इस दौरान तीनों घायल हो गए। आरोपियो से हथियार भी बरामद किए है। CIA स्टाफ मोगा और मलोट की तरफ से चलाया गया सांझा ऑपरेशन चलाया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले के पीछे की सारी कहानी जल्दी ही साफ हो जाएगी। बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर मोगा जिले में बगियाना बस्ती और स्टेडियम रोड पर गुरुवार को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने शिव सेना नेता फायरिंग कर दी। इस हमले में शिवसेना शिंदे के प्रधान मंगत राय मंगा की मौत हो गई थी। जबकि सैलून मालिक और एक बच्चा घायल हो गया। इस घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और घायल सैलून मालिक दविंदर सिंह ने बताया कि तीन युवक उसके सैलून में आए और बाल कटवाने के बहाने कुर्सी पर बैठ गए। जैसे ही वह उनकी तरफ बढ़ा तो उन्होंने अचानक उसके पैर में गोली मार दी और वहां से भागने लगे। इसी बीच घर से दूध लेने निकला एक बच्चा थॉमस हमलावरों के निशाने पर आ गया। हमलावरों ने बच्चे पर भी फायरिंग की, लेकिन गोली उसे छूकर निकल गई। सैलून से निकलकर स्टेडियम रोड पहुंचे शिवसेना शिंदे प्रधान मंगत राय मंगा पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। मंगत राय ने खुद को बचाने की कोशिश की। वह घर के गेट पर भी जान बचाने के लिए चढ़े थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसी बीच आरोपी आ गए थे, जिन्होंने उन्हें आकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की घटना के बाद डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते यह फायरिंग हुई। इस मामले में पुलिस की तरफ से आज प्रेस कांफ्रेंस की जा सकती है। पंजाब के मोगा में हुए शिव सेना नेता मंगत राय के मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्याकांड के तीनाें आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद काबू किया है। इस दौरान तीनों घायल हो गए। आरोपियो से हथियार भी बरामद किए है। CIA स्टाफ मोगा और मलोट की तरफ से चलाया गया सांझा ऑपरेशन चलाया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले के पीछे की सारी कहानी जल्दी ही साफ हो जाएगी। बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर मोगा जिले में बगियाना बस्ती और स्टेडियम रोड पर गुरुवार को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने शिव सेना नेता फायरिंग कर दी। इस हमले में शिवसेना शिंदे के प्रधान मंगत राय मंगा की मौत हो गई थी। जबकि सैलून मालिक और एक बच्चा घायल हो गया। इस घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और घायल सैलून मालिक दविंदर सिंह ने बताया कि तीन युवक उसके सैलून में आए और बाल कटवाने के बहाने कुर्सी पर बैठ गए। जैसे ही वह उनकी तरफ बढ़ा तो उन्होंने अचानक उसके पैर में गोली मार दी और वहां से भागने लगे। इसी बीच घर से दूध लेने निकला एक बच्चा थॉमस हमलावरों के निशाने पर आ गया। हमलावरों ने बच्चे पर भी फायरिंग की, लेकिन गोली उसे छूकर निकल गई। सैलून से निकलकर स्टेडियम रोड पहुंचे शिवसेना शिंदे प्रधान मंगत राय मंगा पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। मंगत राय ने खुद को बचाने की कोशिश की। वह घर के गेट पर भी जान बचाने के लिए चढ़े थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसी बीच आरोपी आ गए थे, जिन्होंने उन्हें आकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की घटना के बाद डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते यह फायरिंग हुई। इस मामले में पुलिस की तरफ से आज प्रेस कांफ्रेंस की जा सकती है।   पंजाब | दैनिक भास्कर