यूपी में होली का जश्न जारी है। आज पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मी होली खेल रहे हैं। बरेली SSP अनुराग आर्य ने तेरी आंखों का ये काजल…गाने पर जमकर हैट लगाकर डांस किया। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को दौड़ाकर रंग लगाए। मेरठ में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। SSP विपिन ताडा बलम पिचकारी गाने पर पुलिसवालों के साथ थिरकते नजर आए। प्रयागराज में आज कपड़ा फाड़ होली खेली जाएगी। यहां सुबह से अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं। कॉलोनी और अपार्टमेंट में महिलाएं और बच्चे रंगों की बारिश करते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। मथुरा में आज हुरंगा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कोड़ा मार होली खेली जाती है। हुरियारिनें यहां हुरियारों के कपड़े फाड़ती हैं, फिर उनका कोड़ा बनाती हैं। इसके बाद टेसू से बने रंग में भिगोकर हुरियारों को पीटती हैं। 3 तस्वीरें देखिए- होली से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए— यूपी में होली का जश्न जारी है। आज पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मी होली खेल रहे हैं। बरेली SSP अनुराग आर्य ने तेरी आंखों का ये काजल…गाने पर जमकर हैट लगाकर डांस किया। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को दौड़ाकर रंग लगाए। मेरठ में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। SSP विपिन ताडा बलम पिचकारी गाने पर पुलिसवालों के साथ थिरकते नजर आए। प्रयागराज में आज कपड़ा फाड़ होली खेली जाएगी। यहां सुबह से अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं। कॉलोनी और अपार्टमेंट में महिलाएं और बच्चे रंगों की बारिश करते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। मथुरा में आज हुरंगा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कोड़ा मार होली खेली जाती है। हुरियारिनें यहां हुरियारों के कपड़े फाड़ती हैं, फिर उनका कोड़ा बनाती हैं। इसके बाद टेसू से बने रंग में भिगोकर हुरियारों को पीटती हैं। 3 तस्वीरें देखिए- होली से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए— उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
मेरठ SSP का बलम पिचकारी पर जोरदार डांस:एक-दूसरे को दौड़ाकर रंग लगाया, बरेली SSP भी नाचे; थोड़ी देर में मथुरा में कोड़ा मार होली
