पानीपत में करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत:दूसरी मंजिल पर चढ़ा रहे थे लोहे का गाटर; बिजली की तारों से हुआ टच, बड़ी बेटी बची

पानीपत में करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत:दूसरी मंजिल पर चढ़ा रहे थे लोहे का गाटर; बिजली की तारों से हुआ टच, बड़ी बेटी बची

पानीपत शहर की दीनानाथ कॉलोनी में बड़ा हादसा हो गया। जहां करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि बड़ी बेटी को भी करंट लगा, लेकिन वह बच गई। दरअसल, पिता निर्माणाधीन मकान में दूसरी मंजिल पर लोहे के गाटर पर चढ़ रहा था। इस दौरान गाटर घर के बाहर से गुजर रही बिजली की तारों को छू गया। जिससे पिता को करंट लग गया। यह देख पिता को बचाने आई 13 वर्षीय बेटी भी इसकी चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्री को बचाने बड़ी बेटी भी आई, उसे भी करंट लग गया। बेटे की शादी के लिए बना रहे थे पोर्शन मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मोहम्मद वसी उद्दीन(47) और नेहा(12) के रूप में हुई है। वहीं, जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रिहाज ने बताया कि वसी उद्दीन उसके खाला लगते थे। वे चार बच्चों के पिता थे। उन्होंने करीब 3 साल पहले करीब 35 गज का प्लॉट खरीदा था। जिसमें एक पोर्शन वह बड़े बेटे की शादी की वक्त करीब एक साल पहले बना चुके थे। अब उनके दूसरे बेटे की शादी है। जुलाई माह में शादी होनी है। इसी को देखते हुए दूसरे पोर्शन को बनाया जा रहा था। पानीपत शहर की दीनानाथ कॉलोनी में बड़ा हादसा हो गया। जहां करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि बड़ी बेटी को भी करंट लगा, लेकिन वह बच गई। दरअसल, पिता निर्माणाधीन मकान में दूसरी मंजिल पर लोहे के गाटर पर चढ़ रहा था। इस दौरान गाटर घर के बाहर से गुजर रही बिजली की तारों को छू गया। जिससे पिता को करंट लग गया। यह देख पिता को बचाने आई 13 वर्षीय बेटी भी इसकी चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्री को बचाने बड़ी बेटी भी आई, उसे भी करंट लग गया। बेटे की शादी के लिए बना रहे थे पोर्शन मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मोहम्मद वसी उद्दीन(47) और नेहा(12) के रूप में हुई है। वहीं, जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रिहाज ने बताया कि वसी उद्दीन उसके खाला लगते थे। वे चार बच्चों के पिता थे। उन्होंने करीब 3 साल पहले करीब 35 गज का प्लॉट खरीदा था। जिसमें एक पोर्शन वह बड़े बेटे की शादी की वक्त करीब एक साल पहले बना चुके थे। अब उनके दूसरे बेटे की शादी है। जुलाई माह में शादी होनी है। इसी को देखते हुए दूसरे पोर्शन को बनाया जा रहा था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर