अरविंद केजरीवाल की विपश्यना समाप्त:होशियारपुर के योग केंद्र से अमृतसर पहुंचे; पंजाब के विधायकों के साथ करेंगे बैठक

अरविंद केजरीवाल की विपश्यना समाप्त:होशियारपुर के योग केंद्र से अमृतसर पहुंचे; पंजाब के विधायकों के साथ करेंगे बैठक

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता केजरीवाल की 10 दिन की विपश्यना समाप्त हो गई है। इसके बाद वे आज होशियारपुर के महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र से सीधा अमृतसर पहुंचे हैं। वह 5 मार्च को वे विपश्यना के लिए होशियारपुर पहुंचे थे और ध्यान लगाया था। लेकिन उनके सुरक्षा काफिले का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल सीधे अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंचे हैं। यहां वे कितनी देर रुकेंगे, इसके बारे में जानकारी को सांझा नहीं किया गया है। लेकिन रविवार को वह अमृतसर में विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान के भी अमृतसर जल्द पहुंचने की सूचना है। वहीं, सोमवार को सीएम मान के साथ अरविंद केजरीवाल लुधियाना भी जा रहे हैं, जहां वे एक रैली करेंगे। इससे पहले वह 5 मार्च को जब वे होशियारपुर पहुंचे थे तो दिल्ली और पंजाब के भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने उनके काफिले पर सवाल उठाए थे। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश वर्मा और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के अलावा पंजाब के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और विधायक प्रगट सिंह जैसे नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाए थे। सिरसा का दावा- पंजाब के CM बनना चाहते हैं मनजिंदर सिंह सिरसा ने 10 दिन पहले अरविंद केजरीवाल के काफिले में गाड़ियों की संख्या पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब गए। उनके काफिले में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत की कारें, 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और 100 से ज्यादा कमांडो रहे। अरविंद केजरीवाल पंजाब का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का उद्देश्य विपश्यना का नहीं बल्कि पंजाब का सीएम बनने का है। ना विपश्यना होगी और ना ही सीएम बनने का सपना पूरा होगा। लुधियाना के लोग न ही संदीप अरोड़ा को जीतने देंगे और न ही केजरीवाल का सीएम बनने का सपना पूरा होगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता केजरीवाल की 10 दिन की विपश्यना समाप्त हो गई है। इसके बाद वे आज होशियारपुर के महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र से सीधा अमृतसर पहुंचे हैं। वह 5 मार्च को वे विपश्यना के लिए होशियारपुर पहुंचे थे और ध्यान लगाया था। लेकिन उनके सुरक्षा काफिले का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल सीधे अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंचे हैं। यहां वे कितनी देर रुकेंगे, इसके बारे में जानकारी को सांझा नहीं किया गया है। लेकिन रविवार को वह अमृतसर में विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान के भी अमृतसर जल्द पहुंचने की सूचना है। वहीं, सोमवार को सीएम मान के साथ अरविंद केजरीवाल लुधियाना भी जा रहे हैं, जहां वे एक रैली करेंगे। इससे पहले वह 5 मार्च को जब वे होशियारपुर पहुंचे थे तो दिल्ली और पंजाब के भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने उनके काफिले पर सवाल उठाए थे। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश वर्मा और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के अलावा पंजाब के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और विधायक प्रगट सिंह जैसे नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाए थे। सिरसा का दावा- पंजाब के CM बनना चाहते हैं मनजिंदर सिंह सिरसा ने 10 दिन पहले अरविंद केजरीवाल के काफिले में गाड़ियों की संख्या पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब गए। उनके काफिले में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत की कारें, 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और 100 से ज्यादा कमांडो रहे। अरविंद केजरीवाल पंजाब का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का उद्देश्य विपश्यना का नहीं बल्कि पंजाब का सीएम बनने का है। ना विपश्यना होगी और ना ही सीएम बनने का सपना पूरा होगा। लुधियाना के लोग न ही संदीप अरोड़ा को जीतने देंगे और न ही केजरीवाल का सीएम बनने का सपना पूरा होगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर