रोहतक भाजपा को कल मिलेगा नया अध्यक्ष:आवेदन प्रक्रिया आज, चुनाव अधिकारी अर्चना बोलीं- कार्यकर्ताओं के लिए अवसर खुला

रोहतक भाजपा को कल मिलेगा नया अध्यक्ष:आवेदन प्रक्रिया आज, चुनाव अधिकारी अर्चना बोलीं- कार्यकर्ताओं के लिए अवसर खुला

रोहतक जिले को कल भारतीय जनता पार्टी का नया जिला अध्यक्ष मिल जाएगा। भाजपा के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यकर्ता 16 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि भाजपा पूरे प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव करवा रही है। इसके चलते जिला अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। जो भी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य होगा, उसका चयन किया जाएगा। 17 मार्च को सुबह 10 बजे जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। रोहतक में रणवीर ढाका हैं जिला अध्यक्ष करीब दो साल पहले बीजेपी ने एडवोकेट रणवीर ढाका को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। उस समय जिला अध्यक्ष रहे अजय बंसल ने अचानक यह कमान एडवोकेट रणवीर ढाका को सौंप दी थी। इसके बाद पिछले साल भी जिला अध्यक्ष का पद फिर से रणवीर ढाका को ही दिया गया। अब देखना यह है कि कल फिर से रणवीर ढाका के नाम की घोषणा होगी या कोई और जिला अध्यक्ष बनेगा। कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिले भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। छोटा कार्यकर्ता भी संगठन में बड़ा पद पा सकता है। कोई भी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकता है। जो भी जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य होगा, उसे जिला अध्यक्ष पद दिया जाएगा। रोहतक जिले को कल भारतीय जनता पार्टी का नया जिला अध्यक्ष मिल जाएगा। भाजपा के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यकर्ता 16 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि भाजपा पूरे प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव करवा रही है। इसके चलते जिला अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। जो भी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य होगा, उसका चयन किया जाएगा। 17 मार्च को सुबह 10 बजे जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। रोहतक में रणवीर ढाका हैं जिला अध्यक्ष करीब दो साल पहले बीजेपी ने एडवोकेट रणवीर ढाका को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। उस समय जिला अध्यक्ष रहे अजय बंसल ने अचानक यह कमान एडवोकेट रणवीर ढाका को सौंप दी थी। इसके बाद पिछले साल भी जिला अध्यक्ष का पद फिर से रणवीर ढाका को ही दिया गया। अब देखना यह है कि कल फिर से रणवीर ढाका के नाम की घोषणा होगी या कोई और जिला अध्यक्ष बनेगा। कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिले भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। छोटा कार्यकर्ता भी संगठन में बड़ा पद पा सकता है। कोई भी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकता है। जो भी जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य होगा, उसे जिला अध्यक्ष पद दिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर