हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा आज रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के घर पहुंचे। हुड्डा यहां पर नरवाल की हत्या पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान हिमानी की मां ने हुड्डा के सामने कई सवाल उठाए। हिमानी की मां सविता ने कहा कि आरोपी सचिन अकेले यह काम नहीं कर सकता। इसके पीछे किस की साजिश है, यह सामने आना चाहिए। सविता को जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि आपको जिस पर शक है, उसका नाम बताओ, मैं जांच करवाउंगा। इस पर हिमानी की मां ने कहा कि नाम तो सचिन ही बताएगा कि किसके कहने पर उसने शव को ठिकाने लगाया। पूरी खबर पढ़ें झूठे केस से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति को झूठे केस में फंसाया जा रहा था और साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां मिल रहीं थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। मृतक धर्मवीर( 40) दो बच्चों का पिता था और वह मजदूरी कर अपने परिवार को पालता था। अब जब धर्मवीर की मौत हो गई है तो परिवार पूरी तरह से असहाय हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पूरी खबर पढ़ें कुरुक्षेत्र में नहर से गोलियों के 550 खोल मिले कुरुक्षेत्र जिले में नरवाना ब्रांच नहर से 550 से ज्यादा गोलियों के खोल बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में नहर से खोल मिलने से आसपास भी हड़कंप मचा हुआ है। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर से खोल निकाल कर पुलिस के हवाले किया। थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि नहर से 32 बोर के 450 खोल, 12 बोर के 8, डमी खोल 31 और 9MM के 49 खोल बरामद हुए। ये खोल यहां कैसे आए, किसी वारदात से तो इनका संबंध नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें… पूर्व MLA के भाई का कैंसर से निधन, कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर के छोटे भाई महेश नागर का निधन हो गया है। महेश नागर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वह पिछले एक महीने से गुरुग्राम के मेदांता सिटी हॉस्पिटल में एडमिट थे। बीमारी के कारण हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जुलाई 2024 में महेश नागर को कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला था। शनिवार को शाम 5 बजे अस्पताल में उन्होंने आखरी सांस ली। पूरी खबर पढ़ें… जींद में इंजीनियर ने 1 रुपया लेकर की शादी, कहा- दुल्हन ही सबसे बड़ा दहेज जींद में कंप्यूटर इंजीनियर ने बिना दहेज के शादी कर समाज में मिसाल पेश की है। रिश्ता जोड़ते समय ही युवक ने यह शर्त रख दी थी कि वह किसी भी प्रकार दहेज नहीं लेंगे। सुंदरपुर गांव के रहने वाले रोहित ने बताया कि उनकी व उनके माता-पिता की इच्छा थी कि वह बिना दहेज के दुल्हन को अपने घर लाएं। उधर, दुल्हन के पिता ने कहा कि दामाद की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। आगे कहा कि बिना दहेज की इस शादी की आसपास चारों तरफ तारीफ हो रही है। दामाद का यह कदम समाज के लिए भी एक अच्छी सीख है। पूरी खबर पढ़ें… कुरुक्षेत्र में 50 हजार में दी पशु व्यापारी के मर्डर की सुपारी, 3 गिरफ्तार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पशु व्यापारी का मर्डर करने के लिए 50 हजार रुपए में डील हुई थी। पशु व्यापारी को मारने के लिए उसके गांव बदरपुर में यूपी से आकर बसे कंबाइन ड्राइवर ने सुपारी दी थी, क्योंकि उसे पशु व्यापारी पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इससे गुस्साए ड्राइवर ने मर्डर करने के लिए शूटर को असलहा तक उपलब्ध करवाया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस ने कंबाइन ड्राइवर देशवाल समेत वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर को पकड़कर कोर्ट से 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पूरी खबर पढ़ें… यमुनानगर में 8 साल की बच्ची से रेप, मामा और चचेरे भाई पर आरोप यमुनानगर में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। इसका आरोप बच्ची के चचेरे भाई और मामा पर लगा है। इनके अलावा अन्य लड़कों पर भी रेप का आरोप है। मामला दिसंबर 2024 का है। इस दौरान बच्ची के साथ कई बार रेप हुआ। बच्ची के पेट में जब दर्द होने लगा तो उसने अपने पिता और बुआ को इस बारे में बताया। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की और मेडिकल जांच कराई, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा आज रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के घर पहुंचे। हुड्डा यहां पर नरवाल की हत्या पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान हिमानी की मां ने हुड्डा के सामने कई सवाल उठाए। हिमानी की मां सविता ने कहा कि आरोपी सचिन अकेले यह काम नहीं कर सकता। इसके पीछे किस की साजिश है, यह सामने आना चाहिए। सविता को जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि आपको जिस पर शक है, उसका नाम बताओ, मैं जांच करवाउंगा। इस पर हिमानी की मां ने कहा कि नाम तो सचिन ही बताएगा कि किसके कहने पर उसने शव को ठिकाने लगाया। पूरी खबर पढ़ें झूठे केस से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति को झूठे केस में फंसाया जा रहा था और साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां मिल रहीं थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। मृतक धर्मवीर( 40) दो बच्चों का पिता था और वह मजदूरी कर अपने परिवार को पालता था। अब जब धर्मवीर की मौत हो गई है तो परिवार पूरी तरह से असहाय हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पूरी खबर पढ़ें कुरुक्षेत्र में नहर से गोलियों के 550 खोल मिले कुरुक्षेत्र जिले में नरवाना ब्रांच नहर से 550 से ज्यादा गोलियों के खोल बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में नहर से खोल मिलने से आसपास भी हड़कंप मचा हुआ है। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर से खोल निकाल कर पुलिस के हवाले किया। थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि नहर से 32 बोर के 450 खोल, 12 बोर के 8, डमी खोल 31 और 9MM के 49 खोल बरामद हुए। ये खोल यहां कैसे आए, किसी वारदात से तो इनका संबंध नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें… पूर्व MLA के भाई का कैंसर से निधन, कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर के छोटे भाई महेश नागर का निधन हो गया है। महेश नागर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वह पिछले एक महीने से गुरुग्राम के मेदांता सिटी हॉस्पिटल में एडमिट थे। बीमारी के कारण हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जुलाई 2024 में महेश नागर को कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला था। शनिवार को शाम 5 बजे अस्पताल में उन्होंने आखरी सांस ली। पूरी खबर पढ़ें… जींद में इंजीनियर ने 1 रुपया लेकर की शादी, कहा- दुल्हन ही सबसे बड़ा दहेज जींद में कंप्यूटर इंजीनियर ने बिना दहेज के शादी कर समाज में मिसाल पेश की है। रिश्ता जोड़ते समय ही युवक ने यह शर्त रख दी थी कि वह किसी भी प्रकार दहेज नहीं लेंगे। सुंदरपुर गांव के रहने वाले रोहित ने बताया कि उनकी व उनके माता-पिता की इच्छा थी कि वह बिना दहेज के दुल्हन को अपने घर लाएं। उधर, दुल्हन के पिता ने कहा कि दामाद की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। आगे कहा कि बिना दहेज की इस शादी की आसपास चारों तरफ तारीफ हो रही है। दामाद का यह कदम समाज के लिए भी एक अच्छी सीख है। पूरी खबर पढ़ें… कुरुक्षेत्र में 50 हजार में दी पशु व्यापारी के मर्डर की सुपारी, 3 गिरफ्तार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पशु व्यापारी का मर्डर करने के लिए 50 हजार रुपए में डील हुई थी। पशु व्यापारी को मारने के लिए उसके गांव बदरपुर में यूपी से आकर बसे कंबाइन ड्राइवर ने सुपारी दी थी, क्योंकि उसे पशु व्यापारी पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इससे गुस्साए ड्राइवर ने मर्डर करने के लिए शूटर को असलहा तक उपलब्ध करवाया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस ने कंबाइन ड्राइवर देशवाल समेत वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर को पकड़कर कोर्ट से 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पूरी खबर पढ़ें… यमुनानगर में 8 साल की बच्ची से रेप, मामा और चचेरे भाई पर आरोप यमुनानगर में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। इसका आरोप बच्ची के चचेरे भाई और मामा पर लगा है। इनके अलावा अन्य लड़कों पर भी रेप का आरोप है। मामला दिसंबर 2024 का है। इस दौरान बच्ची के साथ कई बार रेप हुआ। बच्ची के पेट में जब दर्द होने लगा तो उसने अपने पिता और बुआ को इस बारे में बताया। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की और मेडिकल जांच कराई, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा | दैनिक भास्कर
