हरियाणा के हिसार में रविवार शाम करीब 6 बजे दो हमलावरों ने डॉक्टर और वकील सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना कृष्ण नगर की है। डॉक्टर आकाश और वकील हरियंत अपनी बाइक पर गली में खड़े थे। इसी दौरान दो हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर आकाश की छाती पर और हरियंत की नाक पर चाकू से वार किया। हालांकि, दोनों भाइयों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावरों से चाकू छीन लिया। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों हमलावर भाइयों को पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। शोर-शराबा होने और भीड़ जमा होने पर हमलावर पैदल ही मौके से फरार हो गए। घायलों के ताऊ के अनुसार, आकाश विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करके लौटा है। वह फिलहाल हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत है। हरियंत गुरुग्राम में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है और होली के अवसर पर हिसार आया था। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों का किसी से कोई विवाद नहीं है। घायल भाइयों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। हरियाणा के हिसार में रविवार शाम करीब 6 बजे दो हमलावरों ने डॉक्टर और वकील सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना कृष्ण नगर की है। डॉक्टर आकाश और वकील हरियंत अपनी बाइक पर गली में खड़े थे। इसी दौरान दो हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर आकाश की छाती पर और हरियंत की नाक पर चाकू से वार किया। हालांकि, दोनों भाइयों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावरों से चाकू छीन लिया। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों हमलावर भाइयों को पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। शोर-शराबा होने और भीड़ जमा होने पर हमलावर पैदल ही मौके से फरार हो गए। घायलों के ताऊ के अनुसार, आकाश विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करके लौटा है। वह फिलहाल हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत है। हरियंत गुरुग्राम में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है और होली के अवसर पर हिसार आया था। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों का किसी से कोई विवाद नहीं है। घायल भाइयों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
