बेटी समलैंगिक नहीं, बस लड़कों जैसे रहती है:मेरठ में 2 सहेलियां लापता, मां बोली- दूसरी लड़की का पिता बदला ले रहा; उसने छेड़ा था

बेटी समलैंगिक नहीं, बस लड़कों जैसे रहती है:मेरठ में 2 सहेलियां लापता, मां बोली- दूसरी लड़की का पिता बदला ले रहा; उसने छेड़ा था

मेरी बेटी के लिए गंदी बातें कही जा रही। वो तो लड़कों से भी दूर रहती है। किसी लड़के से बात नहीं करती, तो घटिया हरकत कैसे कर सकती है। हां, उसे लड़कों जैसे कपड़े पहनना, उनकी तरह चलना, रहना पसंद है। लेकिन, वो समलैंगिक नहीं है। दूसरी लड़की के सौतेले पिता ने मेरी बेटी से छेड़छाड़ किया था। उसकी शिकायत भी की थी। उसी का बदला लेने के लिए वह बेटी का गलत इस्तेमाल कर रहा। 21 दिन से मैंने बेटी का चेहरा नहीं देखा, उसकी आवाज नहीं सुनी। मैं उससे मिलना चाहती हूं। मेरी बेटी जल्दी घर आ जा। तेरे अब्बू की तबीयत बहुत खराब है। ये दर्द मेरठ की उस मां का है, जिसकी बेटी 21 दिन से लापता है। उस पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया जा रहा है। दैनिक भास्कर की टीम उसके घर पहुंची। उसकी मां से बात की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले पढ़िए पूरा मामला… 24 फरवरी को मेरठ के समर गार्डन से दो लड़कियां सलमा और रिदा (दोनों के बदले नाम) अचानक लापता हो गईं। रिश्ते में मामा-बुआ की बेटियां हैं। दोनों के घर आधा किमी की दूरी पर हैं। दोनों लड़कियां बचपन की सहेली हैं। जबकि घरवालों के बीच पुरानी रंजिश है। परिवारों ने लापता बेटियों की हर जगह तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद दोनों परिवारों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को अब तक लड़कियां नहीं मिली हैं। इसी बीच सलमा की मां ने बेटी की तलाश के लिए SSP ऑफिस में अर्जी लगाई। इसके बाद कुछ लोगों ने सलमा पर समलैंगिकता का आरोप लगा दिया। सलमा की मां ने रिदा और उसके पिता पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। अब सलमा की मां का दर्द पढ़िए… सलमा और रिदा के सहेलियों जैसे रिश्ते
भास्कर टीम से सलमा की मां कहती हैं- दोनों बेटियां कहां गईं, हमें नहीं पता। बस रिदा से सलमा की सहेलियों वाली दोस्ती थी। रिदा के घर से हमारी नाराजगी चल रही थी। इसलिए मैं अपनी बेटी को वहां जाने से रोकती थी। क्योंकि रिदा की मां मेरी बेटी को बरगलाती थी। उसे गलत सलाह देती थी। रिदा के घर का माहौल भी अच्छा नहीं है। उसके सौतेले पिता हैं। उसकी मां की ये तीसरी शादी है। घर में आए दिन झगड़े होते रहते हैं। इसलिए मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी किसी गलत संगत में पड़े। रिदा के सौतेले पिता ने मेरी बेटी को छेड़ा था
सलमा की मां ने कहा, रिदा की मां मेरी फुफेरी बहन है। उनके घर में चाल-चलन खराब है। इसलिए मैं अपनी बेटी को उसके घर जाने से रोकती थी। उसके सौतेले पिता ने एक बार मेरी बेटी को छेड़ा था। इसकी शिकायत मैं पहले ही चौकी पर कर चुकी हूं। तब पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ा था। तभी से उसका पिता मेरी बेटी से चिढ़ता था। उससे बदला लेना चाहता था। वो जानता है कि मेरी बेटी, रिदा की बात मानती है। रिदा के जरिए बेटी को वश में करके उसका फायदा उठाया है। सलमा दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी
मां ने बताया- मेरी बेटी काम करने वाली मेहनती बच्ची थी। वो स्प्रिंग फोल्डिंग कंपनी में काम करती थी। मेरी बेटी को गए 21 दिन हो गए। 24 फरवरी को दोपहर 3 बजे बेटी ने कहा- पेट में दर्द है। दवा लेने जा रही हूं। इसके बाद आज तक बेटी लौटी नहीं। हम चाहते हैं कि हमारी बेटी घर वापस आ जाए, हम उसके बिना रह नहीं पा रहे। दोनों में बचपन से गहरी दोस्ती
उस दिन जब बेटी आधे घंटे तक घर नहीं आई तो मैंने उसको कॉल किया। लेकिन, उसका फोन स्विच ऑफ था। मुझे लगा कि उसका फोन खराब था, वो मोबाइल शॉप पर फोन रिपेयर कराने गई होगी। लेकिन, वो मोबाइल शॉप पर भी नहीं मिली। दोनों लड़कियों में बहुत ज्यादा दोस्ती है, लेकिन मेरी बेटी कोई गलत राह पर नहीं है। उसमें लड़कियों वाले शौक नहीं
सलमा की मां ने कहा, मेरी बेटी में लड़कियों जैसे शौक नहीं हैं। उसमें सारी आदतें लड़कों जैसी हैं। उसका काम करने का तरीका, पहनावा, चलना… सब लड़कों जैसा था। लेकिन, वो किसी गलत काम में शामिल नहीं थी। पुलिस चाहती तो रिदा की कॉल डिटेल निकालकर उसकी लोकेशन ट्रेस कर मेरी बेटी को वापस ला सकती है। लेकिन, पुलिस भी खामोश बैठी है। रिदा के पिता ने बदला लेने के लिए मिलकर मेरी बेटी को अगवा किया है। अब वो लोग उसे इस्तेमाल कर रहे हैं। उसे गलत राह पर ले जा रहे हैं। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी सही सलामत घर आ जाए। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं चाहिए। दोनों लड़कियां इंटर तक पढ़ीं
22 साल की सलमा इंटरमीडिएट तक पढ़ी है। परिवार में मां, पिता हैं। तीन बहन और तीन भाई हैं। दो बहन और एक भाई की शादी हो चुकी है। सलमा और दो भाई की शादी अभी बाकी है। सलमा भाई-बहनों में चौथे नंबर की है। पिता मिस्त्री हैं। भाई भी इसी तरह का काम करते हैं। सलमा भी एक कंपनी में रिपेयरिंग का काम करती है। वहीं, 19 साल की रिदा भी इंटरमीडिएट तक पढ़ी है। पांच भाई-बहन हैं। परिवार में मां और सौतेले पिता हैं। पिता मिस्त्री का काम करता है। उसकी मां की ये तीसरी शादी है। रिदा की मां का दावा- दोनों लड़कियों को गलत स्थिति में देखा था
रिदा की मां कैमरे पर बोलने को राजी नहीं हुईं। उन्होंने दावा किया कि दोनों लड़कियां लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करती थीं। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। दोनों पूरा दिन फोन पर बात करती थीं और दिन-रात साथ रहने लगी थीं। एक बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। इसी कारण दोनों लड़कियां 24 फरवरी को घर से फरार हो गईं। तब से परिवार वाले उनकी तलाश कर रहे हैं। ———————– ये खबर भी पढ़िए- मां ने डेढ़ साल के बेटे के साथ आत्मदाह किया: झांसी में किचन में गोद में लिया, खाना बनाते वक्त पेट्रोल डालकर आग लगाई झांसी में रविवार को एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे साथ सुसाइड कर लिया। वह किचन में खाना बना रही थी। तभी महिला ने अपने और बेटे के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। इससे पूजा कुशवाहा (23) और उसका डेढ़ साल का बेटा राज जिंदा जल गए। घर से धुआं निकलते देख लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने सास, ससुर और पति को हिरासत में लिया है। घटना लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… मेरी बेटी के लिए गंदी बातें कही जा रही। वो तो लड़कों से भी दूर रहती है। किसी लड़के से बात नहीं करती, तो घटिया हरकत कैसे कर सकती है। हां, उसे लड़कों जैसे कपड़े पहनना, उनकी तरह चलना, रहना पसंद है। लेकिन, वो समलैंगिक नहीं है। दूसरी लड़की के सौतेले पिता ने मेरी बेटी से छेड़छाड़ किया था। उसकी शिकायत भी की थी। उसी का बदला लेने के लिए वह बेटी का गलत इस्तेमाल कर रहा। 21 दिन से मैंने बेटी का चेहरा नहीं देखा, उसकी आवाज नहीं सुनी। मैं उससे मिलना चाहती हूं। मेरी बेटी जल्दी घर आ जा। तेरे अब्बू की तबीयत बहुत खराब है। ये दर्द मेरठ की उस मां का है, जिसकी बेटी 21 दिन से लापता है। उस पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया जा रहा है। दैनिक भास्कर की टीम उसके घर पहुंची। उसकी मां से बात की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले पढ़िए पूरा मामला… 24 फरवरी को मेरठ के समर गार्डन से दो लड़कियां सलमा और रिदा (दोनों के बदले नाम) अचानक लापता हो गईं। रिश्ते में मामा-बुआ की बेटियां हैं। दोनों के घर आधा किमी की दूरी पर हैं। दोनों लड़कियां बचपन की सहेली हैं। जबकि घरवालों के बीच पुरानी रंजिश है। परिवारों ने लापता बेटियों की हर जगह तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद दोनों परिवारों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को अब तक लड़कियां नहीं मिली हैं। इसी बीच सलमा की मां ने बेटी की तलाश के लिए SSP ऑफिस में अर्जी लगाई। इसके बाद कुछ लोगों ने सलमा पर समलैंगिकता का आरोप लगा दिया। सलमा की मां ने रिदा और उसके पिता पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। अब सलमा की मां का दर्द पढ़िए… सलमा और रिदा के सहेलियों जैसे रिश्ते
भास्कर टीम से सलमा की मां कहती हैं- दोनों बेटियां कहां गईं, हमें नहीं पता। बस रिदा से सलमा की सहेलियों वाली दोस्ती थी। रिदा के घर से हमारी नाराजगी चल रही थी। इसलिए मैं अपनी बेटी को वहां जाने से रोकती थी। क्योंकि रिदा की मां मेरी बेटी को बरगलाती थी। उसे गलत सलाह देती थी। रिदा के घर का माहौल भी अच्छा नहीं है। उसके सौतेले पिता हैं। उसकी मां की ये तीसरी शादी है। घर में आए दिन झगड़े होते रहते हैं। इसलिए मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी किसी गलत संगत में पड़े। रिदा के सौतेले पिता ने मेरी बेटी को छेड़ा था
सलमा की मां ने कहा, रिदा की मां मेरी फुफेरी बहन है। उनके घर में चाल-चलन खराब है। इसलिए मैं अपनी बेटी को उसके घर जाने से रोकती थी। उसके सौतेले पिता ने एक बार मेरी बेटी को छेड़ा था। इसकी शिकायत मैं पहले ही चौकी पर कर चुकी हूं। तब पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ा था। तभी से उसका पिता मेरी बेटी से चिढ़ता था। उससे बदला लेना चाहता था। वो जानता है कि मेरी बेटी, रिदा की बात मानती है। रिदा के जरिए बेटी को वश में करके उसका फायदा उठाया है। सलमा दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी
मां ने बताया- मेरी बेटी काम करने वाली मेहनती बच्ची थी। वो स्प्रिंग फोल्डिंग कंपनी में काम करती थी। मेरी बेटी को गए 21 दिन हो गए। 24 फरवरी को दोपहर 3 बजे बेटी ने कहा- पेट में दर्द है। दवा लेने जा रही हूं। इसके बाद आज तक बेटी लौटी नहीं। हम चाहते हैं कि हमारी बेटी घर वापस आ जाए, हम उसके बिना रह नहीं पा रहे। दोनों में बचपन से गहरी दोस्ती
उस दिन जब बेटी आधे घंटे तक घर नहीं आई तो मैंने उसको कॉल किया। लेकिन, उसका फोन स्विच ऑफ था। मुझे लगा कि उसका फोन खराब था, वो मोबाइल शॉप पर फोन रिपेयर कराने गई होगी। लेकिन, वो मोबाइल शॉप पर भी नहीं मिली। दोनों लड़कियों में बहुत ज्यादा दोस्ती है, लेकिन मेरी बेटी कोई गलत राह पर नहीं है। उसमें लड़कियों वाले शौक नहीं
सलमा की मां ने कहा, मेरी बेटी में लड़कियों जैसे शौक नहीं हैं। उसमें सारी आदतें लड़कों जैसी हैं। उसका काम करने का तरीका, पहनावा, चलना… सब लड़कों जैसा था। लेकिन, वो किसी गलत काम में शामिल नहीं थी। पुलिस चाहती तो रिदा की कॉल डिटेल निकालकर उसकी लोकेशन ट्रेस कर मेरी बेटी को वापस ला सकती है। लेकिन, पुलिस भी खामोश बैठी है। रिदा के पिता ने बदला लेने के लिए मिलकर मेरी बेटी को अगवा किया है। अब वो लोग उसे इस्तेमाल कर रहे हैं। उसे गलत राह पर ले जा रहे हैं। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी सही सलामत घर आ जाए। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं चाहिए। दोनों लड़कियां इंटर तक पढ़ीं
22 साल की सलमा इंटरमीडिएट तक पढ़ी है। परिवार में मां, पिता हैं। तीन बहन और तीन भाई हैं। दो बहन और एक भाई की शादी हो चुकी है। सलमा और दो भाई की शादी अभी बाकी है। सलमा भाई-बहनों में चौथे नंबर की है। पिता मिस्त्री हैं। भाई भी इसी तरह का काम करते हैं। सलमा भी एक कंपनी में रिपेयरिंग का काम करती है। वहीं, 19 साल की रिदा भी इंटरमीडिएट तक पढ़ी है। पांच भाई-बहन हैं। परिवार में मां और सौतेले पिता हैं। पिता मिस्त्री का काम करता है। उसकी मां की ये तीसरी शादी है। रिदा की मां का दावा- दोनों लड़कियों को गलत स्थिति में देखा था
रिदा की मां कैमरे पर बोलने को राजी नहीं हुईं। उन्होंने दावा किया कि दोनों लड़कियां लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करती थीं। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। दोनों पूरा दिन फोन पर बात करती थीं और दिन-रात साथ रहने लगी थीं। एक बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। इसी कारण दोनों लड़कियां 24 फरवरी को घर से फरार हो गईं। तब से परिवार वाले उनकी तलाश कर रहे हैं। ———————– ये खबर भी पढ़िए- मां ने डेढ़ साल के बेटे के साथ आत्मदाह किया: झांसी में किचन में गोद में लिया, खाना बनाते वक्त पेट्रोल डालकर आग लगाई झांसी में रविवार को एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे साथ सुसाइड कर लिया। वह किचन में खाना बना रही थी। तभी महिला ने अपने और बेटे के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। इससे पूजा कुशवाहा (23) और उसका डेढ़ साल का बेटा राज जिंदा जल गए। घर से धुआं निकलते देख लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने सास, ससुर और पति को हिरासत में लिया है। घटना लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर