रेवाड़ी में वंदना पोपली दोबारा बनी BJP जिलाध्यक्ष:राव और नायब के साथ बेहतर तालमेल आया काम; 8 माह में रिन्यू हुआ कार्यकाल

रेवाड़ी में वंदना पोपली दोबारा बनी BJP जिलाध्यक्ष:राव और नायब के साथ बेहतर तालमेल आया काम; 8 माह में रिन्यू हुआ कार्यकाल

रेवाड़ी में भाजपा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली को रिपीट किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत व मुख्यमंत्री राव इंद्रजीत के साथ बेहतर तालमेल के कारण वंदना पोपली 8 माह में ही उनका कार्यकाल रिन्यू हो गया है। वंदना पोपली 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा ने उन्हें प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, सह प्रवक्ता, लोकसभा चुनाव के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया था और वे प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अब मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार का पक्ष मीडिया में बखूबी रखती थीं। वर्तमान में भी वे BJP जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी। 21 ने किया था आवेदन भाजपा जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए नेताओं की लंबी कतार है। 21 भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। लेकिन 5 नेता पार्टी के द्वारा बनाए गए पैमाने पर खरे नहीं उतरे तो उनका नामांकन रद्द कर दिए गए। हालांकि दो-तीन ऐसे चेहरे भी रहे, जो बाहर होने के कारण नामांकन नहीं कर पाए। ये थे मुख्य नाम भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अभी तक वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता, रामअवतार खतोपुरी, हेमलता तंवर सहित 21 लोगों ने नामांकन किया है। सूचना है कि नामांकन के लिए कुछ समय बढ़ाया गया है, ऐसे में कुछ नाम और बढ़ सकते हैं। उम्र के पैमाने पर खरे नहीं उतरे 5 भाजपाई भाजपा की ओर से संगठन चुनाव में उम्र का पैमाना बनाया गया था। नामांकन करने वाले की उम्र 45 से 55 उम्र के बीच होनी चाहिए। 5 नामांकन इसी वजह से रद्द हुए। क्योंकि उनकी उम्र 45 से 55 के बीच नहीं थी। रेवाड़ी में भाजपा ने वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली को रिपीट किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत व मुख्यमंत्री राव इंद्रजीत के साथ बेहतर तालमेल के कारण वंदना पोपली 8 माह में ही उनका कार्यकाल रिन्यू हो गया है। वंदना पोपली 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा ने उन्हें प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, सह प्रवक्ता, लोकसभा चुनाव के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया था और वे प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अब मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार का पक्ष मीडिया में बखूबी रखती थीं। वर्तमान में भी वे BJP जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी। 21 ने किया था आवेदन भाजपा जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए नेताओं की लंबी कतार है। 21 भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष कुर्सी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। लेकिन 5 नेता पार्टी के द्वारा बनाए गए पैमाने पर खरे नहीं उतरे तो उनका नामांकन रद्द कर दिए गए। हालांकि दो-तीन ऐसे चेहरे भी रहे, जो बाहर होने के कारण नामांकन नहीं कर पाए। ये थे मुख्य नाम भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अभी तक वर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता, रामअवतार खतोपुरी, हेमलता तंवर सहित 21 लोगों ने नामांकन किया है। सूचना है कि नामांकन के लिए कुछ समय बढ़ाया गया है, ऐसे में कुछ नाम और बढ़ सकते हैं। उम्र के पैमाने पर खरे नहीं उतरे 5 भाजपाई भाजपा की ओर से संगठन चुनाव में उम्र का पैमाना बनाया गया था। नामांकन करने वाले की उम्र 45 से 55 उम्र के बीच होनी चाहिए। 5 नामांकन इसी वजह से रद्द हुए। क्योंकि उनकी उम्र 45 से 55 के बीच नहीं थी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर