अंबाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनदीप राणा को अंबाला जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री कंवरपाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 34 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। रविवार को पार्टी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी गई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर प्रदेश चुनाव समिति ने मंदीप राणा के नाम को मंजूरी दी। चुनाव अधिकारी बोले- लोकतांत्रिक व्यवस्था से हुआ चुनाव चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री कंवर पाल ने कहा कि भाजपा में सब कुछ चुनावी प्रक्रिया से होता है। कल 34 लोगों ने आवेदन किया था। जिन्होंने पूरा फैसला प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया था। कार्यकर्ताओं को पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अपनी मुहर लगाने और चुनाव में भाग लेने का मौका देते हुए पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से आवेदन मांगे थे। असीम गोयल बने तारणहार अंबाला में जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए मनदीप राणा को फिर से जिम्मेदारी दी गई है। वे पूर्व मंत्री असीम गोयल के करीबी हैं। उन्होंने ही मनदीप का नाम अध्यक्ष बनाने के लिए आगे बढ़ाया था। क्योंकि उन्होंने कई चुनावों में भाजपा को संगठन के तौर पर मजबूत करने का काम किया है। अंबाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनदीप राणा को अंबाला जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री कंवरपाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 34 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। रविवार को पार्टी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी गई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर प्रदेश चुनाव समिति ने मंदीप राणा के नाम को मंजूरी दी। चुनाव अधिकारी बोले- लोकतांत्रिक व्यवस्था से हुआ चुनाव चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री कंवर पाल ने कहा कि भाजपा में सब कुछ चुनावी प्रक्रिया से होता है। कल 34 लोगों ने आवेदन किया था। जिन्होंने पूरा फैसला प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया था। कार्यकर्ताओं को पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अपनी मुहर लगाने और चुनाव में भाग लेने का मौका देते हुए पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से आवेदन मांगे थे। असीम गोयल बने तारणहार अंबाला में जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए मनदीप राणा को फिर से जिम्मेदारी दी गई है। वे पूर्व मंत्री असीम गोयल के करीबी हैं। उन्होंने ही मनदीप का नाम अध्यक्ष बनाने के लिए आगे बढ़ाया था। क्योंकि उन्होंने कई चुनावों में भाजपा को संगठन के तौर पर मजबूत करने का काम किया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
