पानीपत शहर में चांदनी बाग थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पहली पत्नी और भाई के साथ मिलकर दूसरी पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद अपनी ससुराल में सूचना दी कि चाय बनाते वक्त हादसा हो गया। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान महिला ने अपनी बहन को आपबीती बताई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मृतका की बहन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, पहली पत्नी और पति के भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 2 माह से पानीपत में रह रहे थे चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में गोमती ने बताया कि वह रसूलाबाद, कानपुर की रहने वाली है। वे तीन बहनें थी। जिसमें मंझली बहन गौर प्रिया थी। जिसकी शादी आकाश निवासी गांव जलापुर, जिला हरदोई यूपी के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। वे दोनों पिछले करीब 2 माह से पानीपत में रह रहे थे। दोनों यहां फैक्ट्रियों में मजदूरी करते थे। 9 मार्च को आकाश ने सूचना दी कि तेरी बहन गौर प्रिया को फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में गैस सिलेंडर पर चाय बनाते हुए आग लग गई है। वह इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती है। सूचना मिलने पर वह अपनी बहन से मिलने रोहतक पीजीआई पहुंची। जहां 9 मार्च की शाम को गौर प्रिया ने उसे बताया कि तुम्हारे जीजा आकाश ने अपनी पहली पत्नी सिक्की निवासी कन्नौज यूपी व अपने भाई रवि के साथ मिल कर उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी थी। वे उसे जान से मारना चाहते थे। इलाज के दौरान 16 मार्च को गौर प्रिया की मौत हो गई। पानीपत शहर में चांदनी बाग थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पहली पत्नी और भाई के साथ मिलकर दूसरी पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद अपनी ससुराल में सूचना दी कि चाय बनाते वक्त हादसा हो गया। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान महिला ने अपनी बहन को आपबीती बताई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मृतका की बहन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, पहली पत्नी और पति के भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 2 माह से पानीपत में रह रहे थे चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में गोमती ने बताया कि वह रसूलाबाद, कानपुर की रहने वाली है। वे तीन बहनें थी। जिसमें मंझली बहन गौर प्रिया थी। जिसकी शादी आकाश निवासी गांव जलापुर, जिला हरदोई यूपी के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। वे दोनों पिछले करीब 2 माह से पानीपत में रह रहे थे। दोनों यहां फैक्ट्रियों में मजदूरी करते थे। 9 मार्च को आकाश ने सूचना दी कि तेरी बहन गौर प्रिया को फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में गैस सिलेंडर पर चाय बनाते हुए आग लग गई है। वह इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती है। सूचना मिलने पर वह अपनी बहन से मिलने रोहतक पीजीआई पहुंची। जहां 9 मार्च की शाम को गौर प्रिया ने उसे बताया कि तुम्हारे जीजा आकाश ने अपनी पहली पत्नी सिक्की निवासी कन्नौज यूपी व अपने भाई रवि के साथ मिल कर उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी थी। वे उसे जान से मारना चाहते थे। इलाज के दौरान 16 मार्च को गौर प्रिया की मौत हो गई। हरियाणा | दैनिक भास्कर
