लखनऊ नगर निगम के 2025- 26 के बजट में कटौती की जाएगी। पार्षद निधि भी बढ़ाई जाएगी। पार्षदों की नाराजगी के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी दिल्ली में रक्षा मंत्री से मिले थे। राजनाथ सिंह के सख्त निर्देश से विवाद अब समाधान की तरफ बढ़ गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मामले में मध्यस्थता कर रहे हैं। सफाई के बजट और पार्षद निधि बढ़ाने को लेकर शुरू हुए विवाद में भाजपा के पार्षद अपनी ही पार्टी के महापौर के खिलाफ हो गए थे। इसके चलते पार्टी के नेता दो गुटों में बंट गए थे। पार्टी की छवि धूमिल होने और अपनी ही सरकार के विरोध करने से गलत मैसेज बाहर जाने से भी भाजपा संगठन के शीर्ष नेता नाराज हुए। इससे तुरंत मामले का समाधान करने का निर्देश दिया गया। स्मार्ट सिटी की बैठक में समाधान की तरफ बढ़ी बात लखनऊ में नगर निगम में पार्षदों और महापौर के बीच में चल रही खींचतान को लेकर दो दिनों से लगातार मैराथन बैठक की गई। इस दौरान बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, PRO राघवेंद्र शुक्ला, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ में बागी पार्षदों का नेतृत्व कर रहे नेता भी शामिल हुए। इसके साथ ही कुछ पार्षद महापौर की तरफ से भी बैठक में शामिल रहे। नगर आयुक्त, वित्त अधिकारी सहित नगर निगम के अधिकारियों की टीम भी इस दौरान मौजूद रही। वहीं, मंगलवार को भाजपा नेता और राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह के यहां लखनऊ के विधायकों, महापौर, महानगर अध्यक्ष और बागी पार्षदों की बैठक हुई। इसके बाद एक बैठक शाम के समय में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के यहां भी हुई। 24 को होगी बजट कार्यकारिणी बैठक लखनऊ नगर निगम में 24 मार्च को बजट की कार्यकारिणी बैठक की जाएगी। इसमें भाजपा के सभी 10 पार्षद मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं की तरफ से या निर्देश जारी किया गया है।बैठक में संशोधित बजट पर मुहर लगने के बाद जल्द सदन की बैठक बुलाई जाएगी। बजट बैठक से पहले तैयार किए गए भारी भरकम बजट 42 अरब में करोड़ों रुपए की कटौती को लेकर सभी पक्षों में सहमति बन गई है। अब नए संशोधित बजट में 500 करोड़ रुपए तक की कटौती हो सकती है। अधिकारी दोबारा तैयार करेंगे बजट, गलियों में सफाई पहले की तरह होगी बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई बैठक में प्रस्तावित बजट को लेकर करीब 2 घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान सभी मदों पर होने वाले खर्च को लेकर चर्चा की गई। सबसे अधिक तकरार सफाई के बजट पर रही। पार्षदों के विरोध के बाद महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लोगों को समझाया। इस दौरान सफाई के लिए प्रस्तावित 800 करोड रुपए के बजट को घटाने की सहमति दी गई। बैठक में कंपनी को गलियों में झाड़ू लगाने के काम पर चर्चा हुई। जिसमें यह तय हुआ है कि अभी किसी कंपनी को गलियों की सफाई का काम नहीं सौंपा जाएगा। इसके साथ ही 3,500 से कम किलोमीटर तक शहर की बड़ी सड़क की सफाई का काम कंपनी द्वारा कराया जाएगा। इस दौरान 48 घंटे के अंदर अधिकारियों को बजट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। बैठक के बारे में नगर निगम के अधिकारी भाजपा के नेता भी बोलने से बच रहे हैं। लखनऊ नगर निगम के 2025- 26 के बजट में कटौती की जाएगी। पार्षद निधि भी बढ़ाई जाएगी। पार्षदों की नाराजगी के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी दिल्ली में रक्षा मंत्री से मिले थे। राजनाथ सिंह के सख्त निर्देश से विवाद अब समाधान की तरफ बढ़ गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मामले में मध्यस्थता कर रहे हैं। सफाई के बजट और पार्षद निधि बढ़ाने को लेकर शुरू हुए विवाद में भाजपा के पार्षद अपनी ही पार्टी के महापौर के खिलाफ हो गए थे। इसके चलते पार्टी के नेता दो गुटों में बंट गए थे। पार्टी की छवि धूमिल होने और अपनी ही सरकार के विरोध करने से गलत मैसेज बाहर जाने से भी भाजपा संगठन के शीर्ष नेता नाराज हुए। इससे तुरंत मामले का समाधान करने का निर्देश दिया गया। स्मार्ट सिटी की बैठक में समाधान की तरफ बढ़ी बात लखनऊ में नगर निगम में पार्षदों और महापौर के बीच में चल रही खींचतान को लेकर दो दिनों से लगातार मैराथन बैठक की गई। इस दौरान बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, PRO राघवेंद्र शुक्ला, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ में बागी पार्षदों का नेतृत्व कर रहे नेता भी शामिल हुए। इसके साथ ही कुछ पार्षद महापौर की तरफ से भी बैठक में शामिल रहे। नगर आयुक्त, वित्त अधिकारी सहित नगर निगम के अधिकारियों की टीम भी इस दौरान मौजूद रही। वहीं, मंगलवार को भाजपा नेता और राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह के यहां लखनऊ के विधायकों, महापौर, महानगर अध्यक्ष और बागी पार्षदों की बैठक हुई। इसके बाद एक बैठक शाम के समय में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के यहां भी हुई। 24 को होगी बजट कार्यकारिणी बैठक लखनऊ नगर निगम में 24 मार्च को बजट की कार्यकारिणी बैठक की जाएगी। इसमें भाजपा के सभी 10 पार्षद मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं की तरफ से या निर्देश जारी किया गया है।बैठक में संशोधित बजट पर मुहर लगने के बाद जल्द सदन की बैठक बुलाई जाएगी। बजट बैठक से पहले तैयार किए गए भारी भरकम बजट 42 अरब में करोड़ों रुपए की कटौती को लेकर सभी पक्षों में सहमति बन गई है। अब नए संशोधित बजट में 500 करोड़ रुपए तक की कटौती हो सकती है। अधिकारी दोबारा तैयार करेंगे बजट, गलियों में सफाई पहले की तरह होगी बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई बैठक में प्रस्तावित बजट को लेकर करीब 2 घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान सभी मदों पर होने वाले खर्च को लेकर चर्चा की गई। सबसे अधिक तकरार सफाई के बजट पर रही। पार्षदों के विरोध के बाद महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लोगों को समझाया। इस दौरान सफाई के लिए प्रस्तावित 800 करोड रुपए के बजट को घटाने की सहमति दी गई। बैठक में कंपनी को गलियों में झाड़ू लगाने के काम पर चर्चा हुई। जिसमें यह तय हुआ है कि अभी किसी कंपनी को गलियों की सफाई का काम नहीं सौंपा जाएगा। इसके साथ ही 3,500 से कम किलोमीटर तक शहर की बड़ी सड़क की सफाई का काम कंपनी द्वारा कराया जाएगा। इस दौरान 48 घंटे के अंदर अधिकारियों को बजट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। बैठक के बारे में नगर निगम के अधिकारी भाजपा के नेता भी बोलने से बच रहे हैं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में मेयर पर भारी पड़े पार्षद:नगर निगम के बजट में करोड़ों रुपए की होगी कटौती,24 मार्च को बैठक में लगेगी मुहर
