लुधियाना| ढंडारी खुर्द इलाके की दुर्गा कॉलोनी में फर्नीचर कारोबारी की हत्या के मामले में वीरवार को परिवार ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार करवाया। उधर, दूसरी तरफ पुलिस इस हत्या की वारदात को सुलझाने के करीब है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही हत्या के मामले का खुलासा करेगी। सोमवार की देर रात दुर्गा कॉलोनी में फर्नीचर कारोबारी धनी राम तिवारी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कुछ लोग दुकान से सामान ले जाते हुए भी सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुए थे। बुधवार को इस मामले में परिवार वालों ने पुलिस चौकी के बाहर धरना भी दिया था। लुधियाना| ढंडारी खुर्द इलाके की दुर्गा कॉलोनी में फर्नीचर कारोबारी की हत्या के मामले में वीरवार को परिवार ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार करवाया। उधर, दूसरी तरफ पुलिस इस हत्या की वारदात को सुलझाने के करीब है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही हत्या के मामले का खुलासा करेगी। सोमवार की देर रात दुर्गा कॉलोनी में फर्नीचर कारोबारी धनी राम तिवारी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कुछ लोग दुकान से सामान ले जाते हुए भी सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुए थे। बुधवार को इस मामले में परिवार वालों ने पुलिस चौकी के बाहर धरना भी दिया था। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

फरीदकोट में हिरासत में लिए गए 15 किसान नेता:अलग-अलग थानों में रखा गया, 5 मार्च को चंडीगढ़ में लगाया जाएगा पक्का मोर्चा
फरीदकोट में हिरासत में लिए गए 15 किसान नेता:अलग-अलग थानों में रखा गया, 5 मार्च को चंडीगढ़ में लगाया जाएगा पक्का मोर्चा फरीदकोट जिले में पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े संगठनों के नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी है। सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एसकेएम की बैठक बेनतीजा रहने के बाद आधी रात से ही यह कार्रवाई शुरू कर दी गई। फरीदकोट के गांव गोलेवाला में कौमी किसान यूनियन के प्रांतीय प्रधान बिंदर सिंह गोलेवाला समेत फरीदकोट जिले के अन्य विभिन्न क्षेत्रों से किसान संगठनों के तकरीबन 15 नेताओं को हिरासत में लिया गया जिन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने राज्य सरकार से जुड़ी किसानों की मांगों को लेकर 5 मार्च बुधवार को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा शुरू करने का ऐलान किया था, जिसके चलते सोमवार को एसकेएम की मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाई गई थी। प्रांतीय प्रधान को हिरासत में लिया यह बैठक बेनतीजा रही जिसके बाद एसकेएम के नेता अपने घरों को वापस लौट आए और फरीदकोट के गांव गोलेवाला में आधी रात घर वापस लौटे कौमी किसान यूनियन के प्रांतीय प्रधान बिंदर सिंह गोलेवाला को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। इसके अलावा बीकेयू मालवा के प्रांतीय प्रधान नछत्तर सिंह, प्रांतीय उप प्रधान बखतौर सिंह के अलावा किसान नेता गुरमीत सिंह गोलेवाला, सुखजिंदर सिंह,अ शोक कौशल, जगसीर सिंह शविंदर सिंह समेत करीब 15 किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया है। किसान नेता ने किया पुलिस कार्रवाई का विरोध पुलिस के हिरासत में लेने से पहले किसान नेता बिंदर सिंह गोलेवाला ने राज्य सरकार की इस कार्रवाई का सख्त विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई करके किसानों को आवाज आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। उधर, किरती किसान यूनियन के प्रांतीय नेता राजिंदर सिंह दीपसिंह वाला ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब सरकार को घेरते हुए आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम करार दिया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के इशारे पर आधी रात को किसान नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है ताकि इंसाफ पसंद लोगों की आवाज को दबाया जा सकें। उन्होंने किसान, मजदूर और अन्य संगठनों से 5 मार्च को बड़ी संख्या में चंडीगढ़ की ओर कूच करने का आह्वान किया है।

किसान संघर्ष खत्म करने को लेकर आज लेंगे फैसला:चंडीगढ़ के सेक्टर -34 में चल रहा है मोर्चा, सीएम से हो चुकी है मीटिंग
किसान संघर्ष खत्म करने को लेकर आज लेंगे फैसला:चंडीगढ़ के सेक्टर -34 में चल रहा है मोर्चा, सीएम से हो चुकी है मीटिंग चंडीगढ़ में कृषि पॉलिसी समेत आठ मुद्दों को लेकर संघर्ष पर चल रहे किसानों का मोर्चा आगे चलेगा या हटेगा। इस पर आज (शुक्रवार) को किसानों द्वारा फैसला लिया जाना है। किसानों की एक अहम मीटिंग सेक्टर-34 में सुबह 11 बजे होगी। इसमें किसानों द्वारा अपनी आगे की रणनीति की जाएगी। इससे पहले किसानों की वीरवार को सीएम भगवंत मान और अधिकारियों से तीन घंटे तक मीटिंग हुई। इसमें प्रत्येक मुद्दे पर मंथन हुआ था। लेकिन किसानों ने मोर्चे को हटाने के लिए कोई फैसला नहीं लिया था। उनका कहना था कि वह शुक्रवार को मीटिंग कर आगे का फैसला लेंगे। इन मुद्दों पर बनी थी सहमति सीएम से मीटिंग में तय हुआ कि खेती पॉलिसी का जो ड्राफ्ट तैयार हुआ है, उसे किसानों व सभी विभागों के साथ शेयर किया जाएगा। फिर किसानों व अन्य मेंबरों से मीटिंग की जाएगी। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा। किसानों के कर्ज से जुड़े मामले में कोआपरेटिव बैंक में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (OTS) लेकर आएंगे। किसानों पर जो केस गत समय में दर्ज हुए हैं, उन्हें वापस लेने पर चर्चा हुई है। हालांकि कई केसों में चालान तक पेश किए जा चुके हैं। ऐसे में एडवोकेट जनरल पंजाब से राय लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा भूमिगत जल को बचाने और और खेत के आखिरी किनारे तक नहरी पानी पहुंचाने पर मंथन हुआ। 15 साल बाद चंडीगढ़ में किसानों का मोर्चा पंजाब के यह किसान भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां ) और खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले जुटे हैं। मानसून सेशन शुरू होने से पहले किसान चंडीगढ़ पहुंच गए थे। करीब पंद्रह साल के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने की मंजूरी दे दी थी। किसानों ने सेक्टर-34 के दशहरा ग्राउंड में मोर्चा लगाया था। फिर किसानों की मांग थी वह सेशन के दौरान विधानसभा तक मार्च निकालेंगे। लेकिन बाद में चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें मटका चौक तक मार्च के रूप में जाने दिया था। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने मटका चौक पर पहुंचकर किसानों से मांग पत्र लिया था। साथ ही किसानों को विश्वास दिलाया था कि वह उनके वकील बनकर सीएम के समक्ष इस मामले को उठाएंगे।

लुधियाना की युवती से जालंधर के होटल में गैंगरेप:पड़ोसन के भाई ने पहले की फ्रेंडशिप, फिर दोस्त के साथ होटल ले जाकर की जबरदस्ती
लुधियाना की युवती से जालंधर के होटल में गैंगरेप:पड़ोसन के भाई ने पहले की फ्रेंडशिप, फिर दोस्त के साथ होटल ले जाकर की जबरदस्ती लुधियाना की एक लड़की से जालंधर के पास एक होटल में गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में टिब्बा थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती उसकी गली में रहने वाली निशा के भाई राहुल से हो गई थी। राहुल अक्सर उससे फोन पर बात करता था। अगस्त 2024 में राहुल अपनी बहन के घर आया था। एक रात उसने लड़की को घर के सामने खेतों में बुलाया और वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। होटल में दोबारा घटना को दिया अंजाम पीड़िता ने आगे बताया कि 1 मार्च 2025 को राहुल ने उसे दोबारा मिलने के लिए बुलाया। वह बस्ती जोधेवाल चौक पर उससे मिलने गई, जहां राहुल अपने मोटरसाइकिल पर आया और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति सुनील भी था। दोनों आरोपी उसे जालंधर के पास स्थित एक होटल में ले गए। वहां दोनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश थाना टिब्बा की पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।