लुधियाना| नशे की तस्करी और धोखाधड़ी के मामले में 5 साल से फरार चल रहे एक भगोड़े को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रविंदर कुमार को मोहल्ला गुरु गोविंद सिंह नगर, शिमलापुरी से पकड़ा। क्राइम ब्रांच के अधिकारी मोहम्मद सादिक ने बताया कि आरोपी पर 2015 में हेरोइन तस्करी और 2019 में जालसाजी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। दोनों मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। लुधियाना| नशे की तस्करी और धोखाधड़ी के मामले में 5 साल से फरार चल रहे एक भगोड़े को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रविंदर कुमार को मोहल्ला गुरु गोविंद सिंह नगर, शिमलापुरी से पकड़ा। क्राइम ब्रांच के अधिकारी मोहम्मद सादिक ने बताया कि आरोपी पर 2015 में हेरोइन तस्करी और 2019 में जालसाजी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। दोनों मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में थार चालक की हुल्लड़बाजी,VIDEO:लगा रखी थी पुलिस की लाइट, बजाता था हूटर, वीडियो आने के बाद अधिकारियों ने दबोचा
लुधियाना में थार चालक की हुल्लड़बाजी,VIDEO:लगा रखी थी पुलिस की लाइट, बजाता था हूटर, वीडियो आने के बाद अधिकारियों ने दबोचा लुधियाना में आज भारत नगर चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने सफेद रंग की थार चालक युवक को हुल्लड़बाजी करने पर रोका। पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास युवक की थार पर पुलिस लाइट लगाकर घूमने और हूटर बजाने की वीडियो सामने आया था। पुलिस को शक है कि युवक इलाके में पुलिस रौब और टोल टैक्स से बचने के लिए हूटर और पुलिस की लाइट का इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों के आदेश पर युवक को दबोचा जानकारी देते हुए ट्रैफिक ASI रणजोध सिंह ने कहा कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों के आदेश पर सफेद कार को लोकेट किया जा रहा था। कार जैसे ही भारत नगर चौक पार करने लगी तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। हूटर और पुलिस की लाइट लगाकर घूमता था कार चालक का नाम कमलजीत सिंह निवासी शिवाजी नगर है। कमलजीत बीते रात नीला झंडा रोड पर थार में हूटर लगाकर चक्कर लगा रहा था। वह पुलिस की नीली लाइट लगाकर गलियों में लोगों पर रोब चलाता था। युवक ने कई नेताओं और लोगों से बात करवाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी। ASI रणजोध सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर इसी तरह एक्शन जारी रहेगा। थार चालक का हूटर उतरवा दिया है उसका चालान कर दिया गया है।

जगराओं में 3 बेटियों के पिता की मौत:पैर फिसलने से नीचे गिरा, पसलियों पर गिरा भारी भरकम शीशा, चलाता था टैंपू
जगराओं में 3 बेटियों के पिता की मौत:पैर फिसलने से नीचे गिरा, पसलियों पर गिरा भारी भरकम शीशा, चलाता था टैंपू जगराओं शहर के कोठे खजूरा में पेट्रोल पंप के साथ बनी कालोनी में किराए के घर में रह रहे शेरपुर कलां के 44 वर्षीय व्यकित की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवीर सिंह के तौर पर हुई है। जो पिछले 15 वर्षो ंसे अपनी ससुराल में रहा रहा था। हादसा देर रात उस समय हुआ जब बलवीर सिंह अपने टैंपू पर एक बड़ा शीशा छोड़ने के लिए आत्म नगर की एक कोठी में गया था। बस स्टैंड चौकी के पुलिस अधिकारी बलराज सिंह के मुताबिक, मृतक बलवीर सिंह खुद ही शीशा कोठी की दूसरी मंजिल पर चढ़ा रहा था। अचानक सीढ़ियों से उसका पैर फिसल गया, जिस कारण वह नीचे आ गिरा। भारी भरकम शीशा उसकी छाती पर आ गिरा, जिससे उसकी पसलियां दब गई। घर का इकलौता सहारा था हादसे के तुरंत बाद परिजन बलबीर सिंह को इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर देर रात दो बजे उसकी मौत हो गई। रविवार शाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई बलराज सिंह नें बताया कि मृतक की पत्नी जसवीर कौर के बयान पर पुलिस नें धारा 174 के तहत कार्रवाई क है। मृतक बलवीर सिंह खुद तीन बेटियों का पिता था। वह परिवार का इकलौता सहारा था। मृतक बलवीर सिंह की मां जैलो बीमारी के कारण बिस्तर पर है।

मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार; चार फरार, एक दिन पहले की थी चोरी
मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार; चार फरार, एक दिन पहले की थी चोरी पंजाब के मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया। चार बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटना गांव भलूर के पास सेम नाले के पास की है। एसपीएच गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि एक दिन पहले 6 बदमाशों ने गांव भलूर में एक किराना दुकान में लूटपाट की और दुकानदार के साथ मारपीट की थी। आज जब समालसर थाना के इंचार्ज जनक राज गश्त कर रहे थे, तो उन्हें सूचना मिली कि वही बदमाश सेम नाले के पास मौजूद हैं। बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग
पुलिस ने जब बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश सूखचैन सिंह को गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से अमनदीप सिंह नाम के एक अन्य बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपीएच के अनुसार, फरार हुए चार बदमाश मुक्तसर और फिरोजपुर के रहने वाले हैं। उनकी धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का मानना है कि ये बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।