जींद की अन्नू का हॉकी इंडिया टीम में सिलेक्शन:परिवार रेसर बनाना चाहता था; बन गई हॉकी प्लेयर, PM कर चुके तारीफ

जींद की अन्नू का हॉकी इंडिया टीम में सिलेक्शन:परिवार रेसर बनाना चाहता था; बन गई हॉकी प्लेयर, PM कर चुके तारीफ

हरियाणा के जींद जिले की बेटी अन्नू का हॉकी इंडिया महिला सीनियर टीम में सिलेक्शन हो गया है। अब अन्नू भारत की टीम में खेलती नजर आएंगी। इससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 29 और 30 मार्च को बेंगलुरु में सीनियर महिला हॉकी टीम के सिलेक्शन को लेकर कैंप लगा था। इसमें ट्रायल के बाद 2 अप्रैल को इंडिया की टीम की घोषणा की गई, जिसमें अन्नू को भी जगह मिली। अन्नू ने जूनियर टीम में रहते शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बूते उसका सीनियर में सिलेक्शन हुआ। अन्नू पिछले 15 साल से हॉकी की प्रेक्टिस कर रही हैं। परिवार के लोग चाहते थे कि अन्नू रेसर बने, लेकिन अन्नू हॉकी की खिलाड़ी बन गई। 10 इंटरनेशनल, 25 नेशनल मेडल जीत चुकी अन्नू जींद जिले के उचाना क्षेत्र के छोटे से गांव रोजखेड़ा की अन्नू अब तक 10 इंटरनेशनल मेडल, 25 नेशनल मेडल, 15 स्टेट मेडल और 10 जिला स्तरीय मेडल जीत चुकी है। पिछले दिनों हुई हॉकी लीग में अन्नू ने गोल्ड मेडल जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अन्नू की तारीफ कर चुके हैं। अन्नू ने 5वीं तक की पढाई सिरसा में की और इसी दौरान उसका चयन प्ले फॉर इंडिया के जरिए चयन हुआ। बाद में अन्नू का चयन हिसार स्थित साई में हुआ। इसके बाद अन्नू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार खेलते हुए हरियाणा जूनियर की कैप्टन बनी। गांव में खेल सुविधा नहीं, फिर भी नेशनल टीम में पहुंची अन्नू के भाई अमन ने बताया कि वह और परिवार के लोग अन्नू को रेसर बनाना चाहते थे। लेकिन उसने हॉकी को चुना और आज वह अपनी स्टिक से बॉल को ऐसे घुमाती है कि देखने वाला का सिर घूम जाता है। अमन ने बताया कि उनके गांव में खेल की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए उन्होंने अन्नू को सिरसा भेजा, ताकि वह खेलों में अपना भविष्य बना सके। भाई की शादी में भी कुछ देर के लिए ही पहुंच पाई अन्नू की रेस की बजाय हॉकी में ज्यादा रुचि देखी तो उन्होंने हॉकी में ही अपना भविष्य बनाने दिया। 5 से 12 मार्च तक पंचकूला में सीनियर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट चल रही थी तो गांव में अन्नू के भाई की शादी थी। इस दौरान अन्नू थोड़ी देर के लिए ही अपने भाई की शादी में शामिल हो पाई। क्योंकि 8 और 9 की ही उसके भाई की शादी थी और 9 को ही उसका सेमीफाइनल मैच था। इसके बाद मार्च के अंत में सीनियर टीम के लिए ट्रायल हुई। ट्रायल के बाद इंडिया महिला सीनियर हॉकी टीम की घोषणा की गई तो इसमें अन्नू का नाम आया। जिससे परिवार समेत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। हरियाणा के जींद जिले की बेटी अन्नू का हॉकी इंडिया महिला सीनियर टीम में सिलेक्शन हो गया है। अब अन्नू भारत की टीम में खेलती नजर आएंगी। इससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 29 और 30 मार्च को बेंगलुरु में सीनियर महिला हॉकी टीम के सिलेक्शन को लेकर कैंप लगा था। इसमें ट्रायल के बाद 2 अप्रैल को इंडिया की टीम की घोषणा की गई, जिसमें अन्नू को भी जगह मिली। अन्नू ने जूनियर टीम में रहते शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बूते उसका सीनियर में सिलेक्शन हुआ। अन्नू पिछले 15 साल से हॉकी की प्रेक्टिस कर रही हैं। परिवार के लोग चाहते थे कि अन्नू रेसर बने, लेकिन अन्नू हॉकी की खिलाड़ी बन गई। 10 इंटरनेशनल, 25 नेशनल मेडल जीत चुकी अन्नू जींद जिले के उचाना क्षेत्र के छोटे से गांव रोजखेड़ा की अन्नू अब तक 10 इंटरनेशनल मेडल, 25 नेशनल मेडल, 15 स्टेट मेडल और 10 जिला स्तरीय मेडल जीत चुकी है। पिछले दिनों हुई हॉकी लीग में अन्नू ने गोल्ड मेडल जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अन्नू की तारीफ कर चुके हैं। अन्नू ने 5वीं तक की पढाई सिरसा में की और इसी दौरान उसका चयन प्ले फॉर इंडिया के जरिए चयन हुआ। बाद में अन्नू का चयन हिसार स्थित साई में हुआ। इसके बाद अन्नू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार खेलते हुए हरियाणा जूनियर की कैप्टन बनी। गांव में खेल सुविधा नहीं, फिर भी नेशनल टीम में पहुंची अन्नू के भाई अमन ने बताया कि वह और परिवार के लोग अन्नू को रेसर बनाना चाहते थे। लेकिन उसने हॉकी को चुना और आज वह अपनी स्टिक से बॉल को ऐसे घुमाती है कि देखने वाला का सिर घूम जाता है। अमन ने बताया कि उनके गांव में खेल की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए उन्होंने अन्नू को सिरसा भेजा, ताकि वह खेलों में अपना भविष्य बना सके। भाई की शादी में भी कुछ देर के लिए ही पहुंच पाई अन्नू की रेस की बजाय हॉकी में ज्यादा रुचि देखी तो उन्होंने हॉकी में ही अपना भविष्य बनाने दिया। 5 से 12 मार्च तक पंचकूला में सीनियर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट चल रही थी तो गांव में अन्नू के भाई की शादी थी। इस दौरान अन्नू थोड़ी देर के लिए ही अपने भाई की शादी में शामिल हो पाई। क्योंकि 8 और 9 की ही उसके भाई की शादी थी और 9 को ही उसका सेमीफाइनल मैच था। इसके बाद मार्च के अंत में सीनियर टीम के लिए ट्रायल हुई। ट्रायल के बाद इंडिया महिला सीनियर हॉकी टीम की घोषणा की गई तो इसमें अन्नू का नाम आया। जिससे परिवार समेत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।   हरियाणा | दैनिक भास्कर