अंबाला में एक साल के बाद नवनिर्वाचित नगर निगम मेयर शैलजा सचदेवा की अध्यक्षता में पहली बजट और हाउस की बैठक शहर के गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इससे पहले बैठक 11 मार्च 2024 में हुई थी। इसमें वित्त 2024-25 के लिए 1.44 अरब रुपए का बजट पारित किया गया था। लेकिन इसके बाद ही पहले लोकसभा, फिर विधानसभा और फरवरी 2025 में मेयर के रिक्त पड़े पद के लिए उप चुनाव कर घोषणा हो गई। इस कारण इस बजट को लेकर नगर निगम सदन की बैठक नहीं कर सका] जिस कारण विकास कार्य नहीं हो सके। नगर निगम ने बैठक के लिए मेयर शैलजा सचदेवा, सभी वार्ड पार्षद और नॉमिनेट सदस्यों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में अंबाला शहर के विकास कार्यों पर किए जाने वाले खर्च को लेकर बजट पर भी मंथन किया गया। प्रत्येक वार्ड में 1-1 करोड़ रुपए के विकास कार्य पार्षदों के माध्यम से करवाए जाएंगे। इसमें 75 लाख रुपए की लागत से नई सड़कों और 25-25 लाख रुपए की लागत से मरम्मत के कार्य प्रत्येक वार्ड में पार्षद की अनुशंसा पर किए जाएंगे। इसी क्रम में नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। 178 करोड़ रुपए हुए पास मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने अपना पहला बजट हाउस की मीटिंग बुलाकर पास करा दिया है। उन्होंने शहर के विकास के लिए 178 करोड़ रुपए का बजट सदन के सामने प्रस्तुत किया है। जिसको मंजूर कर दिया गया है। इसपर शैलजा सचदेवा ने कहा है कि अब शहर के सर्वांगीण विकास में तेजी आएगी। विकास कार्य ताफी तेज गति से चलेंगे। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में विकास और रिपेयर के कार्यों के लिए एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अंबाला में एक साल के बाद नवनिर्वाचित नगर निगम मेयर शैलजा सचदेवा की अध्यक्षता में पहली बजट और हाउस की बैठक शहर के गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इससे पहले बैठक 11 मार्च 2024 में हुई थी। इसमें वित्त 2024-25 के लिए 1.44 अरब रुपए का बजट पारित किया गया था। लेकिन इसके बाद ही पहले लोकसभा, फिर विधानसभा और फरवरी 2025 में मेयर के रिक्त पड़े पद के लिए उप चुनाव कर घोषणा हो गई। इस कारण इस बजट को लेकर नगर निगम सदन की बैठक नहीं कर सका] जिस कारण विकास कार्य नहीं हो सके। नगर निगम ने बैठक के लिए मेयर शैलजा सचदेवा, सभी वार्ड पार्षद और नॉमिनेट सदस्यों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में अंबाला शहर के विकास कार्यों पर किए जाने वाले खर्च को लेकर बजट पर भी मंथन किया गया। प्रत्येक वार्ड में 1-1 करोड़ रुपए के विकास कार्य पार्षदों के माध्यम से करवाए जाएंगे। इसमें 75 लाख रुपए की लागत से नई सड़कों और 25-25 लाख रुपए की लागत से मरम्मत के कार्य प्रत्येक वार्ड में पार्षद की अनुशंसा पर किए जाएंगे। इसी क्रम में नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। 178 करोड़ रुपए हुए पास मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने अपना पहला बजट हाउस की मीटिंग बुलाकर पास करा दिया है। उन्होंने शहर के विकास के लिए 178 करोड़ रुपए का बजट सदन के सामने प्रस्तुत किया है। जिसको मंजूर कर दिया गया है। इसपर शैलजा सचदेवा ने कहा है कि अब शहर के सर्वांगीण विकास में तेजी आएगी। विकास कार्य ताफी तेज गति से चलेंगे। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में विकास और रिपेयर के कार्यों के लिए एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
