करनाल में नहर में मिला बुजुर्ग का शव:राहगीर ने देखा, तलाशी में नहीं मिला कोई पहचान पत्र, चोट के निशान नहीं

करनाल में नहर में मिला बुजुर्ग का शव:राहगीर ने देखा, तलाशी में नहीं मिला कोई पहचान पत्र, चोट के निशान नहीं

करनाल जिले के सांभी गांव के पास मंगलवार को एक राहगीर को नहर में बहता हुआ शव मिला। शव देखने में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का लग रहा था, जिसने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे। मृतक के कपड़ों से 1500 रुपए मिले है। राहगीर ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर में उतरकर शव को बाहर निकाला। मृतक की वेशभूषा और कपड़ों को देखकर अनुमान लगाया गया कि वह कोई बाबा हो सकता है। जब पुलिस ने शव की तलाशी ली, तो कपड़ों में से कोई भी पहचान संबंधित दस्तावेज नहीं मिला। कपड़ों से करीब 1500 रुपए नकद जरूर मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से करवाई पहचान निगदू पुलिस ने शव मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों से पहचान करवाने का प्रयास किया। लेकिन सभी ने भी शव को पहचानने से इनकार कर दिया। ईआरवी इंचार्ज रामपाल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 70 साल है और उसने भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी धार्मिक जीवन जीने वाला व्यक्ति था। पहचान के लिए अस्पताल में रखवाया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और पहचान के लिए अस्पताल में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया है। ईआरवी इंचार्ज रामपाल ने कहा कि अगर 72 घंटे के भीतर मृतक की शिनाख्त नहीं होती है, तो नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा करवा दिया जाएगा। नहर में कैसे गिरा, स्पष्ट नहीं मृतक नहर में कैसे पहुंचा, यह अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में कहीं से चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। करनाल जिले के सांभी गांव के पास मंगलवार को एक राहगीर को नहर में बहता हुआ शव मिला। शव देखने में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का लग रहा था, जिसने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे। मृतक के कपड़ों से 1500 रुपए मिले है। राहगीर ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर में उतरकर शव को बाहर निकाला। मृतक की वेशभूषा और कपड़ों को देखकर अनुमान लगाया गया कि वह कोई बाबा हो सकता है। जब पुलिस ने शव की तलाशी ली, तो कपड़ों में से कोई भी पहचान संबंधित दस्तावेज नहीं मिला। कपड़ों से करीब 1500 रुपए नकद जरूर मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से करवाई पहचान निगदू पुलिस ने शव मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों से पहचान करवाने का प्रयास किया। लेकिन सभी ने भी शव को पहचानने से इनकार कर दिया। ईआरवी इंचार्ज रामपाल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 70 साल है और उसने भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी धार्मिक जीवन जीने वाला व्यक्ति था। पहचान के लिए अस्पताल में रखवाया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और पहचान के लिए अस्पताल में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया है। ईआरवी इंचार्ज रामपाल ने कहा कि अगर 72 घंटे के भीतर मृतक की शिनाख्त नहीं होती है, तो नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा करवा दिया जाएगा। नहर में कैसे गिरा, स्पष्ट नहीं मृतक नहर में कैसे पहुंचा, यह अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में कहीं से चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर