हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से साइक्लोथन 2.0 को हरी झंडी दिखाई है। रेवाड़ी पहुंची इस यात्रा का स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में स्वागत किया। 10 वर्षों से चल रहा नशे के खिलाफ अभियान विधायक यादव ने बताया कि पिछले दस वर्षों से हरियाणा सरकार नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चला रही है। इससे पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी साइक्लोथन यात्रा निकाली थी। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि समाज का विकास तभी सार्थक होगा, जब उसका चरित्र ऊंचा हो। उन्होंने नागरिकों से रेवाड़ी को स्वच्छ बनाने की अपील की। साथ ही आई लव यू रेवाड़ी स्लोगन को अपनाने का आग्रह किया। सीएम का जताया आभार विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि धारूहेड़ा-नीमराना तक आरआरटीएस मेट्रो लाइन के लिए सरकार ने 5500 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीएसपी विनोद शंकर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार से साइक्लोथन 2.0 को हरी झंडी दिखाई है। रेवाड़ी पहुंची इस यात्रा का स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में स्वागत किया। 10 वर्षों से चल रहा नशे के खिलाफ अभियान विधायक यादव ने बताया कि पिछले दस वर्षों से हरियाणा सरकार नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चला रही है। इससे पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी साइक्लोथन यात्रा निकाली थी। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि समाज का विकास तभी सार्थक होगा, जब उसका चरित्र ऊंचा हो। उन्होंने नागरिकों से रेवाड़ी को स्वच्छ बनाने की अपील की। साथ ही आई लव यू रेवाड़ी स्लोगन को अपनाने का आग्रह किया। सीएम का जताया आभार विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि धारूहेड़ा-नीमराना तक आरआरटीएस मेट्रो लाइन के लिए सरकार ने 5500 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीएसपी विनोद शंकर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
