पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले आरटीए दफ्तर में विजिलेंस ने रेड की थी। विजिलेंस टीम ईओडब्ल्यू इकाई ने तीन व्यक्तियों- पंकज अरोड़ा उर्फ सनी, दीपक कुमार और मनीष कुमार को 1,500 रुपए से लेकर 3,500 रुपए तक की रिश्वत मांगने के आरोप में हिरासत में लिया था। इसी तरह तारिफ अहमद अंसारी 7 हजार और हनी अरोड़ा को 500 रुपए मांगने पर गिरफ्तार किया था। आरटीए दफ्तर की महिला और पुरुष आपरेटर काबू आरोपियों से जब विजिलेंस टीम ने पूछताछ की तो उन लोगों ने आरटीए दफ्तर की एक महिला और पुरुष
आपरेटर का नाम उगला है। पुलिस ने देर रात महिला आरटीए दफ्तर की आपरेटर लखबीर कौर लक्की, आपरेटर पुनीत पर भी मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बैंक खातों की डिटेल खंगालने में जुटी विजिलेंस टीम फिलहाल विजिलेंस अधिकारियों ने इस संबंधी अभी मीडिया में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन सूत्रों मुताबिक पता चला है कि दोनों कर्मचारियों के बैंक खातों की डिटेल विजिलेंस टीम ने खंगाली है। इनके खातों में कुछ रुपयों की एंट्रियां मिली है। जिस कारण विजिलेंस ने इन्हें नामजद किया है। रिश्वतखोरी का ये पैसा आगे किन-किन अधिकारियों तक जाता है इस पर भी जांच की जा रही है। महिला लखबीर कौर को बीती दिन विजिलेंस टीम ने सुबह 10 बजे दफ्तर में पूछताछ के बहाने से बुलाया था। इसी तरह पुनीत और अंसारी को भी जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। आरोपियों से पुलिस ने जो मोबाइल रिकवर किए है उनकी भी फारेंसिक लेब जांच करवाई जा रही है। केस में नामजद आरोपियों की सीडीआर निकलवाकर कई अन्य लोगों को भी जांच में शामिल किया जा सकता है। नामजद आरोपियों का आज विजिलेंस मैडिकल करवाकर अदालत में पेश करके उनका रिमांड हासिल करेगी। पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले आरटीए दफ्तर में विजिलेंस ने रेड की थी। विजिलेंस टीम ईओडब्ल्यू इकाई ने तीन व्यक्तियों- पंकज अरोड़ा उर्फ सनी, दीपक कुमार और मनीष कुमार को 1,500 रुपए से लेकर 3,500 रुपए तक की रिश्वत मांगने के आरोप में हिरासत में लिया था। इसी तरह तारिफ अहमद अंसारी 7 हजार और हनी अरोड़ा को 500 रुपए मांगने पर गिरफ्तार किया था। आरटीए दफ्तर की महिला और पुरुष आपरेटर काबू आरोपियों से जब विजिलेंस टीम ने पूछताछ की तो उन लोगों ने आरटीए दफ्तर की एक महिला और पुरुष
आपरेटर का नाम उगला है। पुलिस ने देर रात महिला आरटीए दफ्तर की आपरेटर लखबीर कौर लक्की, आपरेटर पुनीत पर भी मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बैंक खातों की डिटेल खंगालने में जुटी विजिलेंस टीम फिलहाल विजिलेंस अधिकारियों ने इस संबंधी अभी मीडिया में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन सूत्रों मुताबिक पता चला है कि दोनों कर्मचारियों के बैंक खातों की डिटेल विजिलेंस टीम ने खंगाली है। इनके खातों में कुछ रुपयों की एंट्रियां मिली है। जिस कारण विजिलेंस ने इन्हें नामजद किया है। रिश्वतखोरी का ये पैसा आगे किन-किन अधिकारियों तक जाता है इस पर भी जांच की जा रही है। महिला लखबीर कौर को बीती दिन विजिलेंस टीम ने सुबह 10 बजे दफ्तर में पूछताछ के बहाने से बुलाया था। इसी तरह पुनीत और अंसारी को भी जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। आरोपियों से पुलिस ने जो मोबाइल रिकवर किए है उनकी भी फारेंसिक लेब जांच करवाई जा रही है। केस में नामजद आरोपियों की सीडीआर निकलवाकर कई अन्य लोगों को भी जांच में शामिल किया जा सकता है। नामजद आरोपियों का आज विजिलेंस मैडिकल करवाकर अदालत में पेश करके उनका रिमांड हासिल करेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
