हरियाणा में रात को कई जिलों में आंधी, पेड़ टूटे:आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना; गेहूं कटाई में लगे किसान परेशान

हरियाणा में रात को कई जिलों में आंधी, पेड़ टूटे:आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना; गेहूं कटाई में लगे किसान परेशान

हरियाणा में मौसम बदला गया है। बुधवार शाम को नारनौल क्षेत्र में रात को तेज अंधड़ आया। इससे पहले कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। आंधी का असर महेंद्रगढ़, झज्जर व साथ लगते जिलों में देखा गया। मौसम विभाग ने रात को दो बार विभिन्न जिलों के लिए आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया। कुछ क्षेत्र में आंधी और बूंदाबांदी होने की सूचना भी है। आज गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ एरिया में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। बदले मौसम ने किसानों को डरा दिया है। गेहूं की कटाई और कढ़ाई का काम तेजी पर है और उनका पीला सोना खेतों में ही पड़ा है। ऐसे में अंधड़ और बारिश दोनों से ही फसल में नुकसान का खतरा सता रहा है। तापमान 40 डिग्री के पार जाने के साथ ही गर्मी और लू भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 14 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील
मौसम वैज्ञानिक मदनलाल खिचड़ ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। जो पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, अब वह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जो तापमान 10-15 अप्रैल के बीच तापमान होता है, वह 4-5 दिन पहले ही आ गया। इसका मुख्य कारण यही था कि सूर्य की किरण सीधी धरती पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं थी और बादलवाई भी नहीं थी। लेकिन एक पश्चिमि विक्षोभ 9 अप्रैल रात्रि से सक्रिय होगा। जिससे बादलवाई और बूंदाबांदी होगी। जब पश्चिमी विक्षोभ पास करेगा और हवा में बदलाव आएगा। उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं होंगी, जो पहाड़ों की तरफ से चलेंगी। जिससे 3-4 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। हीटवेव से बरते सावधानी
भिवानी के सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि लू से बचने के लिए सबसे मुख्य यही है, कि शरीर में पानी की कमी ना होने दें। वहीं गर्मी में बाहर ना निकलें, खासकर दोपहर के समय। क्योंकि लू की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लू लगने के लक्षण लू से बचाव 24 घंटे में बदला तापमान
प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चंडीगढ़ में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद चंडीगढ़ का तापमान 38.7 पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के कैनाल कॉलोनी विलेज ओटू में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा में मौसम बदला गया है। बुधवार शाम को नारनौल क्षेत्र में रात को तेज अंधड़ आया। इससे पहले कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। आंधी का असर महेंद्रगढ़, झज्जर व साथ लगते जिलों में देखा गया। मौसम विभाग ने रात को दो बार विभिन्न जिलों के लिए आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया। कुछ क्षेत्र में आंधी और बूंदाबांदी होने की सूचना भी है। आज गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ एरिया में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। बदले मौसम ने किसानों को डरा दिया है। गेहूं की कटाई और कढ़ाई का काम तेजी पर है और उनका पीला सोना खेतों में ही पड़ा है। ऐसे में अंधड़ और बारिश दोनों से ही फसल में नुकसान का खतरा सता रहा है। तापमान 40 डिग्री के पार जाने के साथ ही गर्मी और लू भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 14 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील
मौसम वैज्ञानिक मदनलाल खिचड़ ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। जो पहले तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, अब वह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जो तापमान 10-15 अप्रैल के बीच तापमान होता है, वह 4-5 दिन पहले ही आ गया। इसका मुख्य कारण यही था कि सूर्य की किरण सीधी धरती पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं थी और बादलवाई भी नहीं थी। लेकिन एक पश्चिमि विक्षोभ 9 अप्रैल रात्रि से सक्रिय होगा। जिससे बादलवाई और बूंदाबांदी होगी। जब पश्चिमी विक्षोभ पास करेगा और हवा में बदलाव आएगा। उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं होंगी, जो पहाड़ों की तरफ से चलेंगी। जिससे 3-4 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। हीटवेव से बरते सावधानी
भिवानी के सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि लू से बचने के लिए सबसे मुख्य यही है, कि शरीर में पानी की कमी ना होने दें। वहीं गर्मी में बाहर ना निकलें, खासकर दोपहर के समय। क्योंकि लू की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लू लगने के लक्षण लू से बचाव 24 घंटे में बदला तापमान
प्रदेश के जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चंडीगढ़ में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद चंडीगढ़ का तापमान 38.7 पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के कैनाल कॉलोनी विलेज ओटू में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर