यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में महिला ने मेयर को फंसाने के लिए रची गैंगरेप की साजिश, पुलिस ने CCTV से पकड़ा

यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में महिला ने मेयर को फंसाने के लिए रची गैंगरेप की साजिश, पुलिस ने CCTV से पकड़ा

बरेली में एक महिला ने मेयर को बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए एक झूठी कहानी रच डाली। महिला ने दावा किया था कि उसका अपहरण कर गैंगरेप किया गया। फिर उसे गोली मार दी गई। लेकिन, पुलिस की जांच में यह पूरी कहानी झूठी निकली। महिला की साजिश का खुलासा हुआ। SP सिटी मानुष पारीक ने बताया-महिला का नाम सोनू उर्फ शमोली कौशिक है। जो वीर सावरकर नगर रोड की रहने वाली है। उसने 29 मार्च को पुलिस को कॉल की। उसके साथ गैंगरेप हुआ है और गोली मारी गई है। हम लोग पहुंचे, तो वो घायल अवस्था में पड़ी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसने तहरीर दी कि मेयर के कहने पर उसके साथ वारदात हुई। पढ़ें पूरी खबर जीजा ने चाकू मारकर साले की हत्या की: बहन से बहनोई का झगड़ा होने पर बचाने पहुंचा था अमेठी में जीजा ने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। बहन से बहनोई को लड़ता देखकर साला बचाने पहुंचा था। इसी दौरान जीजा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। परिजन साले को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर MTech- MBA किया, मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की, छूटी तो ट्रेन में शुरू की चोरी मथुरा पुलिस ने एक M.Tech और MBA पास चोर को गिरफ्तार किया है। वह ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करता था। पहले वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन, कोरोना काल में उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद उसने चोरी करना शुरू कर दिया। पढ़िए पूरी खबर झांसी में LLB छात्रा ने शीशे पर ‘आई क्विट’ लिखकर दी जान, ब्वॉयफ्रेंड ने दूसरी जगह की सगाई झांसी में बुधवार देर रात लॉ की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसका एक डेंटल डॉक्टर से अफेयर था। शादी का वादा किया, मगर धोखा देकर कहीं और सगाई कर दी। आरोप है कि घर बुलाकर डॉक्टर और उसके परिवार ने छात्रा को टॉर्चर किया। इंजेक्शन लगाने की कोशिश की। इसके बाद छात्रा घर आई और सीधे ऊपर वाले कमरे में चली गई। वहां आइने पर लिपिस्टिक से I QUIT लिखा। फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो परिजन गुरुवार को SSP ऑफिस पहुंच गए। तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गढ़िया फाटक मोहल्ले का है। पढ़ें पूरी खबर भारत-नेपाल सीमा पर 70 लाख की चरस बरामद, SSB ने नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने रूपईडीहा चेक पोस्ट पर एक नेपाली नागरिक को 1.8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव: घर वाले शादी को तैयार नहीं थे उन्नाव के थाना आसीवन क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। लोचनखेड़ा गांव के बाहर आम के बाग में 19 साल की चावली और पंकज राजपूत के शव लटके मिले। चावली और पंकज बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। चावली के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे दोनों परेशान थे। मानसिक तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पेड़ से शव उतार लिए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर इंडिगो फ्लाइट में घंटों फंसे रहे दो मंत्री: गोरखपुर एयरपोर्ट पर देर से लैंड हुई, 180 यात्रियों को हुई परेशानी गोरखपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहुंची इंडिगो फ्लाइट में दो केंद्रीय राज्य मंत्री भी फंसे रहे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान को फ्लाइट में करीबन एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उनके साथ 180 यात्री भी फंसे रहे। फ्लाइट लेट होने की वजह एप्रन पर जगह कम होना बताया गया। एप्रन एयरपोर्ट का वह एरिया होता है, जहां पर विमान पार्क किए जाते हैं, उतारे या लोड किए जाते हैं। इसी एरिया में वाहनों में फ्यूल भरा जाता है और उनका रखरखाव किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में तीन भाइयों ने किसान को पीट-पीटकर मार डाला, दुकान से घर आ रहे थे बरेली में तीन भाइयों ने एक किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह दुकान से घर का सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। कहा- तू मेरी तरफ देखकर क्यों हंस रहा है, यह कहते हुए हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। मामला बिशारतगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में डीजे पर डांस के विवाद में गोली मारी, मुंडन संस्कार की चल रही थी पार्टी कानपुर के शास्त्री नगर में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो एक युवक ने तमंचे से बुजुर्ग को गोली मार दी। फिर वह मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में एडमिट कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के यहां दबिश दी। मगर वह नहीं मिला। बताया कि मुंडन संस्कार की पार्टी में बज रहे डीजे पर आरोपी अपने साथियों के साथ जबरन घुस आया था और डांस करने लगा। घटना फजलगंज थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर करणी सेना के ओकेंद्र राणा के घर नोटिस चस्पा किया, आगरा पुलिस ने 22 लोगों को किया चिन्हित आगरा पुलिस 12 अप्रैल को कुबेरपुर गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती कार्यक्रम को लेकर अलर्ट है। सनातन हिंदू महासभा के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति दे दी है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने थ्री लेयर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया है। वहीं, सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला करने वाले ओकेंद्र राणा और सोशल मीडिया पर उत्तेजित बयान देने वाले 22 लोगों के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए। यह लोग सोशल मीडियो पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो अपलोड कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, 12 अप्रैल को सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर पुलिस और पीएसी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर बरेली में एक महिला ने मेयर को बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए एक झूठी कहानी रच डाली। महिला ने दावा किया था कि उसका अपहरण कर गैंगरेप किया गया। फिर उसे गोली मार दी गई। लेकिन, पुलिस की जांच में यह पूरी कहानी झूठी निकली। महिला की साजिश का खुलासा हुआ। SP सिटी मानुष पारीक ने बताया-महिला का नाम सोनू उर्फ शमोली कौशिक है। जो वीर सावरकर नगर रोड की रहने वाली है। उसने 29 मार्च को पुलिस को कॉल की। उसके साथ गैंगरेप हुआ है और गोली मारी गई है। हम लोग पहुंचे, तो वो घायल अवस्था में पड़ी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसने तहरीर दी कि मेयर के कहने पर उसके साथ वारदात हुई। पढ़ें पूरी खबर जीजा ने चाकू मारकर साले की हत्या की: बहन से बहनोई का झगड़ा होने पर बचाने पहुंचा था अमेठी में जीजा ने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। बहन से बहनोई को लड़ता देखकर साला बचाने पहुंचा था। इसी दौरान जीजा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। परिजन साले को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर MTech- MBA किया, मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की, छूटी तो ट्रेन में शुरू की चोरी मथुरा पुलिस ने एक M.Tech और MBA पास चोर को गिरफ्तार किया है। वह ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करता था। पहले वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन, कोरोना काल में उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद उसने चोरी करना शुरू कर दिया। पढ़िए पूरी खबर झांसी में LLB छात्रा ने शीशे पर ‘आई क्विट’ लिखकर दी जान, ब्वॉयफ्रेंड ने दूसरी जगह की सगाई झांसी में बुधवार देर रात लॉ की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसका एक डेंटल डॉक्टर से अफेयर था। शादी का वादा किया, मगर धोखा देकर कहीं और सगाई कर दी। आरोप है कि घर बुलाकर डॉक्टर और उसके परिवार ने छात्रा को टॉर्चर किया। इंजेक्शन लगाने की कोशिश की। इसके बाद छात्रा घर आई और सीधे ऊपर वाले कमरे में चली गई। वहां आइने पर लिपिस्टिक से I QUIT लिखा। फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो परिजन गुरुवार को SSP ऑफिस पहुंच गए। तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गढ़िया फाटक मोहल्ले का है। पढ़ें पूरी खबर भारत-नेपाल सीमा पर 70 लाख की चरस बरामद, SSB ने नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने रूपईडीहा चेक पोस्ट पर एक नेपाली नागरिक को 1.8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव: घर वाले शादी को तैयार नहीं थे उन्नाव के थाना आसीवन क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। लोचनखेड़ा गांव के बाहर आम के बाग में 19 साल की चावली और पंकज राजपूत के शव लटके मिले। चावली और पंकज बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। चावली के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे दोनों परेशान थे। मानसिक तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पेड़ से शव उतार लिए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर इंडिगो फ्लाइट में घंटों फंसे रहे दो मंत्री: गोरखपुर एयरपोर्ट पर देर से लैंड हुई, 180 यात्रियों को हुई परेशानी गोरखपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहुंची इंडिगो फ्लाइट में दो केंद्रीय राज्य मंत्री भी फंसे रहे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश पासवान को फ्लाइट में करीबन एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उनके साथ 180 यात्री भी फंसे रहे। फ्लाइट लेट होने की वजह एप्रन पर जगह कम होना बताया गया। एप्रन एयरपोर्ट का वह एरिया होता है, जहां पर विमान पार्क किए जाते हैं, उतारे या लोड किए जाते हैं। इसी एरिया में वाहनों में फ्यूल भरा जाता है और उनका रखरखाव किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में तीन भाइयों ने किसान को पीट-पीटकर मार डाला, दुकान से घर आ रहे थे बरेली में तीन भाइयों ने एक किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह दुकान से घर का सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। कहा- तू मेरी तरफ देखकर क्यों हंस रहा है, यह कहते हुए हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। मामला बिशारतगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में डीजे पर डांस के विवाद में गोली मारी, मुंडन संस्कार की चल रही थी पार्टी कानपुर के शास्त्री नगर में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो एक युवक ने तमंचे से बुजुर्ग को गोली मार दी। फिर वह मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में एडमिट कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के यहां दबिश दी। मगर वह नहीं मिला। बताया कि मुंडन संस्कार की पार्टी में बज रहे डीजे पर आरोपी अपने साथियों के साथ जबरन घुस आया था और डांस करने लगा। घटना फजलगंज थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर करणी सेना के ओकेंद्र राणा के घर नोटिस चस्पा किया, आगरा पुलिस ने 22 लोगों को किया चिन्हित आगरा पुलिस 12 अप्रैल को कुबेरपुर गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती कार्यक्रम को लेकर अलर्ट है। सनातन हिंदू महासभा के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति दे दी है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने थ्री लेयर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया है। वहीं, सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला करने वाले ओकेंद्र राणा और सोशल मीडिया पर उत्तेजित बयान देने वाले 22 लोगों के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए। यह लोग सोशल मीडियो पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो अपलोड कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, 12 अप्रैल को सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर पुलिस और पीएसी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर