नूंह में 25 करोड़ का गबन, पूर्व सरपंच गिरफ्तार:IG से शिकायत पर नारनौल पुलिस ने पकड़ा; राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गांव में घोटाला

नूंह में 25 करोड़ का गबन, पूर्व सरपंच गिरफ्तार:IG से शिकायत पर नारनौल पुलिस ने पकड़ा; राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गांव में घोटाला

नूंह जिले की ग्राम पंचायत रोजकामेव में 25 करोड़ रुपए के घोटाला करने वाले पूर्व सरपंच दीन मोहम्मद उर्फ धोना को नारनौल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। नारनौल पुलिस ने पूर्व सरपंच दीन मोहम्मद को घुसपैठि से गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, नूंह के तत्कालीन उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने HSIIDS के अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, जिला राजस्व अधिकारी व रोजकामेव के पूर्व महिला सरपंच खातुनी और पूर्व सरपंच दीन मोहम्मद पर धोखाधड़ी, गबन सहित अन्य धाराओं के तहत पुलिस कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। साथ ही तत्कालीन सरपंच दीन मोहम्मद को भी निलंबित भी कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिनमें कई आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी थी, लेकिन पूर्व सरपंच फरार चल रहा था। शिकायतकर्ता ने ने आईजी से की शिकायत शिकायतकर्ता हाजी अर्जुन ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा गांव रोजका मेव को गोद लिया गया था। उस समय पूर्व सरपंच के द्वारा करीब 25 करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया था। घोटाला उजागर होने के बाद सरपंच को पद से निलंबित कर दिया गया था। साथ ही नवंबर 2023 में सरपंच के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले रेवाड़ी रेंज आईजी को शिकायत देकर आरोपी को गिरफ्तारी कराने की मांग की। आईजी द्वारा जांच नारनौल पुलिस को सौंप गई। जिसके बाद आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है। अब सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, नवंबर 2023 में ग्राम पंचायत रोजकामेव को HSIIDS से प्राप्त कुल मुआवजा राशि 24 करोड़ 27 लाख 90 हजार 728 रुपए प्राप्त हुई थी। तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत रोजका मेव के द्वारा HSIIDS के अधिकारियों, डीआरओ कार्यालय व बैंक अधिकारियों की मिलीभगत वे नियमों की अनदेखी करते हुए बिना खण्ड कार्यालय को सूचना दिए उक्त राशि को यूनियन बैंक झाडसा गुरुग्राम में सिंगल सिग्नेटरी से अपना ग्राम पंचायत का खाता खुलवा दिया गया। इसके पश्चात तत्कालीन सरपंच रमजान, उसके बाद सरपंच बनी खातूनी द्वारा समय–समय पर उक्त राशि में से अलग-अलग खातों और फर्मों को ट्रांसफर कर दिया गया तथा इसमें से कुछ राशि को स्वयं के द्वारा निकाल लिया गया। बीते साल अक्टूबर में सीएम विंडो के माध्यम से गबन की शिकायत समाने आई। जिसमें डीसी ने बीडीपीओ के माध्यम से जांच कराई। बीडीपीओ इंडरी द्वारा डीसी को भेजी गई जांच रिपोर्ट के अवलोकन से पाया गया है कि इस बारे में पूर्व सरपंचों व मौजूदा सरपंच दीन मोहम्मद द्वारा भी चार्ज लेने के पश्चात इन खातों के संबंध में कोई जानकारी खंड कार्यालय को नहीं दी गई। कई बार पत्राचार करने के बावजूद भी पूर्व सरपंच खातुनी और सरपंच दीन मोहम्मद ग्राम पंचायत रोजकामेव द्वारा जांच अधिकारी का कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही सरपंच दीन मोहम्मद के द्वारा ग्राम पंचायत रोजका मेव का रिकॉर्ड जांच हेतु प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद तत्कालीन डीसी ने HSIIDS के अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, जिला राजस्व अधिकारी, रोज़कामेव के तत्कालीन सरपंच रमज़ान, महिला पूर्व सरपंच खातुनी और मौजूदा सरपंच दीन मोहम्मद पर धोखाधड़ी, गबन सहित विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज करवाई गई थी। नूंह जिले की ग्राम पंचायत रोजकामेव में 25 करोड़ रुपए के घोटाला करने वाले पूर्व सरपंच दीन मोहम्मद उर्फ धोना को नारनौल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। नारनौल पुलिस ने पूर्व सरपंच दीन मोहम्मद को घुसपैठि से गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, नूंह के तत्कालीन उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने HSIIDS के अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, जिला राजस्व अधिकारी व रोजकामेव के पूर्व महिला सरपंच खातुनी और पूर्व सरपंच दीन मोहम्मद पर धोखाधड़ी, गबन सहित अन्य धाराओं के तहत पुलिस कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। साथ ही तत्कालीन सरपंच दीन मोहम्मद को भी निलंबित भी कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिनमें कई आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी थी, लेकिन पूर्व सरपंच फरार चल रहा था। शिकायतकर्ता ने ने आईजी से की शिकायत शिकायतकर्ता हाजी अर्जुन ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा गांव रोजका मेव को गोद लिया गया था। उस समय पूर्व सरपंच के द्वारा करीब 25 करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया था। घोटाला उजागर होने के बाद सरपंच को पद से निलंबित कर दिया गया था। साथ ही नवंबर 2023 में सरपंच के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले रेवाड़ी रेंज आईजी को शिकायत देकर आरोपी को गिरफ्तारी कराने की मांग की। आईजी द्वारा जांच नारनौल पुलिस को सौंप गई। जिसके बाद आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है। अब सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, नवंबर 2023 में ग्राम पंचायत रोजकामेव को HSIIDS से प्राप्त कुल मुआवजा राशि 24 करोड़ 27 लाख 90 हजार 728 रुपए प्राप्त हुई थी। तत्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत रोजका मेव के द्वारा HSIIDS के अधिकारियों, डीआरओ कार्यालय व बैंक अधिकारियों की मिलीभगत वे नियमों की अनदेखी करते हुए बिना खण्ड कार्यालय को सूचना दिए उक्त राशि को यूनियन बैंक झाडसा गुरुग्राम में सिंगल सिग्नेटरी से अपना ग्राम पंचायत का खाता खुलवा दिया गया। इसके पश्चात तत्कालीन सरपंच रमजान, उसके बाद सरपंच बनी खातूनी द्वारा समय–समय पर उक्त राशि में से अलग-अलग खातों और फर्मों को ट्रांसफर कर दिया गया तथा इसमें से कुछ राशि को स्वयं के द्वारा निकाल लिया गया। बीते साल अक्टूबर में सीएम विंडो के माध्यम से गबन की शिकायत समाने आई। जिसमें डीसी ने बीडीपीओ के माध्यम से जांच कराई। बीडीपीओ इंडरी द्वारा डीसी को भेजी गई जांच रिपोर्ट के अवलोकन से पाया गया है कि इस बारे में पूर्व सरपंचों व मौजूदा सरपंच दीन मोहम्मद द्वारा भी चार्ज लेने के पश्चात इन खातों के संबंध में कोई जानकारी खंड कार्यालय को नहीं दी गई। कई बार पत्राचार करने के बावजूद भी पूर्व सरपंच खातुनी और सरपंच दीन मोहम्मद ग्राम पंचायत रोजकामेव द्वारा जांच अधिकारी का कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही सरपंच दीन मोहम्मद के द्वारा ग्राम पंचायत रोजका मेव का रिकॉर्ड जांच हेतु प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद तत्कालीन डीसी ने HSIIDS के अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, जिला राजस्व अधिकारी, रोज़कामेव के तत्कालीन सरपंच रमज़ान, महिला पूर्व सरपंच खातुनी और मौजूदा सरपंच दीन मोहम्मद पर धोखाधड़ी, गबन सहित विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज करवाई गई थी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर