प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को काशी दौरे पर हैं। सुबह सवा दस बजे एयरपोर्ट पर उतरते ही PM मोदी एक्शन के मूड में दिखे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए। कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेट्स रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द अन्य 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है। सबसे पहले वाराणसी एयरपोर्ट की 3 तस्वीरें देखिए… अब शहर में हुई गैंगरेप की घटना के बारे में…
वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। इसके बाद छात्र बदहवास हालत में घर पहुंची थी। दो दिन तक बेहोश रही थी। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी 29 मार्च को अचानक लापता हो गई। दोस्तों, रिश्तेदारी सब जगह ढूंढा। उसके दोस्त दानिश और आयुष को भी फोन किए। 4 अप्रैल की सुबह पुलिस ने मेरी बेटी को घर पहुंचाया। वह बेसुध थी, हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी। उसको नॉर्मल होने में 48 घंटे लगे। फिर उसने गैंगरेप के बारे में बताया। मेरी बेटी के साथ 6 दिन में 23 लड़कों ने हैवानियत की, फिर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने 7 अप्रैल को FIR दर्ज की। पुलिस की जांच में होटल्स और कैफे की लोकेशन मिली। रेप करने वाले 12 लोग अरेस्ट हुए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद अनमोल गुप्ता सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड निकला है। अब तक 12 गिरफ्तार, 11 की तलाश में दबिशें
पुलिस ने अब तक गैंगरेप में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है। जिनका नाम पता मिल गया है उन्हें इन्हें पुलिस ढूंढ रही है। गैंगरेप का मास्टरमाइंड अनमोल के बारे में जानिए… 2 साल में चाऊमीन के ठेले से कैफे तक पहुंचा
अनमोल गुप्ता मीरापुर बसही की अशोक पुरम कॉलोनी का रहने वाला है। यह इलाका शिवपुर थाना क्षेत्र में आता है। थाने की पुलिस के मुताबिक, 2018 में अनमोल सिगरा इलाके में चाऊमीन का ठेला लगाता था। इसके बाद 2020 में उसने सोनिया पोखरा के पास कस्तूरबानगर में एक छोटी दुकान किराए पर ले ली। इस दुकान में बर्गर, चाऊमीन, रोल समेत फास्ट फूड बेचने लगा। इधर फास्ट फूड कारोबार बेहतर चला तो उसने स्मिथ स्कूल के पास एक दुकान और ले ली और वहां भी फास्ट फूड कारोबार शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी पहचान कुछ ऐसे लोगों से हुई, जो उसके पिता के करीबी रहे थे। उनकी सलाह पर अनमोल ने सिगरा के पिशाच मोचन मलदहिया की सी-21/3 बिल्डिंग में हॉल किराए पर लेकर कॉन्टिनेंटल कैफे खोल दिया। अब गैंगरेप के बाकी आरोपियों के बारे में जानिए… इस गैंग में शामिल सोहेल खान (20) ग्रेजुएशन का छात्र है। उसने 2024 में 12वीं की परीक्षा पास की है। इस साल वह LLB की तैयारी कर रहा है। वह अनमोल के कैफे जाता था। ड्रग्स के चक्कर में फंसकर वह अनमोल का एजेंट बन गया। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा से रेप करने के दौरान सोहेल से उसका झगड़ा भी हुआ था। राज विश्वकर्मा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। ऑफिस से निकलने के बाद वह कैफे ही जाता था। ड्रग्स से लेकर लड़कियों की सप्लाई में भी उसकी भूमिका रहती थी। वह कैफे से कमीशन भी लेता था। जब छात्रा से कैफे में रेप हो रहा था, तब राज भी उसमें शामिल था। साजिद गुलाम शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके लल्लापुरा का रहने वाला है। उसके परिवार में लोग साड़ी बनाने का काम करते हैं। साजिद नशे का एडिक्ट हो चुका था। वह अनमोल के लिए लड़के और लड़कियां लेकर आता था। बदले में उसको कमीशन मिलता था। यही उसका दिनभर का काम था। वही छात्रा को कैफे से होटल तक लेकर गया था। यह भी बताया गया कि वहां उसने छात्रा से संबंध बनाए थे। आयुष सिंह मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रैड से एक निजी कॉलेज से ITI कर रहा है। कॉलेज से आने के बाद हर रोज वह कैफे पहुंच जाता था। स्कूल के स्टूडेंट के बीच वह अपना नेटवर्क बढ़ाता था। उन्हें कैफे तक लेकर आता था। उसने भी कैफे में लड़की के साथ रेप किया था। तनवीर उर्फ समीर एक दुकान पर कार मैकेनिक है। दुनिया के लिए वह कार की रिपेयरिंग करता था। मगर उसकी असली कमाई का जरिया कैफे से मिलने वाला कमीशन होता था। अनमोल उसको नशा कराता था। तनवीर गैराज में आने वाले कस्टमर के जरिए कैफे के बिजनेस को बढ़ा रहा था। इमरान इंटरमीडिएट का छात्र है। वह कैफे में लड़कियों के फोटो और वीडियो बनाता था। उन्हें ब्लैकमेल करता था। कई केस ऐसे सामने आए हैं, जिनमें उसने गलत करने के लिए लड़कियों पर दबाव भी बनाया था। दानिश अली सिर्फ 20 साल का है। वह सोशल मीडिया पर नेटवर्क फैला रहा था। चैट करते हुए वह लोगों को कैफे के बारे में बताता था। लड़कियों की तस्वीर और वीडियो भेजकर ऑफर करता था। पुलिस को उसके मोबाइल से 18 से ज्यादा लड़कियों की वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। यह सब अश्लील हैं। शब्बीर आलम एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। वह अपने एक दोस्त के साथ कैफे आया था। मगर वह नशे के जाल में फंस गया। इसके बाद वह लड़कियों के लिए कस्टमर लेकर आने लगा। छात्रा से रेप के दौरान भी वह मौजूद था। उसको भी पुलिस ने जेल भेजा है। अब गैंगरेप से जुड़े 14 फरार चल रहे आरोपियों को भी जानिए… फरार 14 लोगों में 3 की पहचान कर सकी पुलिस
पुलिस को जब लड़की मिली, तब वह ड्रग्स के नशे में थी। उसकी टूटी फूटी कहानी में पुलिस 12 लोगों को चिह्नित कर सकी है। इनमें 9 लोग अरेस्ट हो गए। बाकी 3 लोगों में अमन, जैब और समीर शामिल है। इन्हें पुलिस ढूंढ रही है। अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है। ————————————— गैंगरेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… वाराणसी गैंगरेप आरोपियों का दिनभर मेडिकल…रात को कोर्ट में पेश; ब्लड-सीमेन की सैंपलिंग लेकर सीधे कोर्ट आए वाराणसी में युवती से गैंगरेप में किरकिरी के बाद पुलिस ने 23 में से नौ आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया। इन आरोपियों को जेल भेजने का घटनाक्रम दिनभर नाटकीय रूप से चलता रहा। आरोपियों का दिनभर मेडिकल कराया गया और फिर रात के अंधेरे में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी गैंगरेप, बैडमिंटन खिलाड़ी बनना चाहती थी बिटिया:अब लड़कों को देखकर चीख उठती है; पिता बोले- क्लास के दोस्तों ने धोखा दिया ‘मेरी बेटी 29 मार्च को अचानक लापता हो गई। दोस्तों, रिश्तेदारी सब जगह ढूंढा। उसके दोस्त दानिश और आयुष को भी फोन किए। 4 अप्रैल की सुबह पुलिस ने मेरी बेटी को घर पहुंचाया। वह बेसुध थी, हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी।’ पढ़िए पूरी खबर प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को काशी दौरे पर हैं। सुबह सवा दस बजे एयरपोर्ट पर उतरते ही PM मोदी एक्शन के मूड में दिखे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए। कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेट्स रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द अन्य 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है। सबसे पहले वाराणसी एयरपोर्ट की 3 तस्वीरें देखिए… अब शहर में हुई गैंगरेप की घटना के बारे में…
वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। इसके बाद छात्र बदहवास हालत में घर पहुंची थी। दो दिन तक बेहोश रही थी। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी 29 मार्च को अचानक लापता हो गई। दोस्तों, रिश्तेदारी सब जगह ढूंढा। उसके दोस्त दानिश और आयुष को भी फोन किए। 4 अप्रैल की सुबह पुलिस ने मेरी बेटी को घर पहुंचाया। वह बेसुध थी, हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी। उसको नॉर्मल होने में 48 घंटे लगे। फिर उसने गैंगरेप के बारे में बताया। मेरी बेटी के साथ 6 दिन में 23 लड़कों ने हैवानियत की, फिर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने 7 अप्रैल को FIR दर्ज की। पुलिस की जांच में होटल्स और कैफे की लोकेशन मिली। रेप करने वाले 12 लोग अरेस्ट हुए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद अनमोल गुप्ता सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड निकला है। अब तक 12 गिरफ्तार, 11 की तलाश में दबिशें
पुलिस ने अब तक गैंगरेप में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है। जिनका नाम पता मिल गया है उन्हें इन्हें पुलिस ढूंढ रही है। गैंगरेप का मास्टरमाइंड अनमोल के बारे में जानिए… 2 साल में चाऊमीन के ठेले से कैफे तक पहुंचा
अनमोल गुप्ता मीरापुर बसही की अशोक पुरम कॉलोनी का रहने वाला है। यह इलाका शिवपुर थाना क्षेत्र में आता है। थाने की पुलिस के मुताबिक, 2018 में अनमोल सिगरा इलाके में चाऊमीन का ठेला लगाता था। इसके बाद 2020 में उसने सोनिया पोखरा के पास कस्तूरबानगर में एक छोटी दुकान किराए पर ले ली। इस दुकान में बर्गर, चाऊमीन, रोल समेत फास्ट फूड बेचने लगा। इधर फास्ट फूड कारोबार बेहतर चला तो उसने स्मिथ स्कूल के पास एक दुकान और ले ली और वहां भी फास्ट फूड कारोबार शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी पहचान कुछ ऐसे लोगों से हुई, जो उसके पिता के करीबी रहे थे। उनकी सलाह पर अनमोल ने सिगरा के पिशाच मोचन मलदहिया की सी-21/3 बिल्डिंग में हॉल किराए पर लेकर कॉन्टिनेंटल कैफे खोल दिया। अब गैंगरेप के बाकी आरोपियों के बारे में जानिए… इस गैंग में शामिल सोहेल खान (20) ग्रेजुएशन का छात्र है। उसने 2024 में 12वीं की परीक्षा पास की है। इस साल वह LLB की तैयारी कर रहा है। वह अनमोल के कैफे जाता था। ड्रग्स के चक्कर में फंसकर वह अनमोल का एजेंट बन गया। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा से रेप करने के दौरान सोहेल से उसका झगड़ा भी हुआ था। राज विश्वकर्मा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। ऑफिस से निकलने के बाद वह कैफे ही जाता था। ड्रग्स से लेकर लड़कियों की सप्लाई में भी उसकी भूमिका रहती थी। वह कैफे से कमीशन भी लेता था। जब छात्रा से कैफे में रेप हो रहा था, तब राज भी उसमें शामिल था। साजिद गुलाम शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके लल्लापुरा का रहने वाला है। उसके परिवार में लोग साड़ी बनाने का काम करते हैं। साजिद नशे का एडिक्ट हो चुका था। वह अनमोल के लिए लड़के और लड़कियां लेकर आता था। बदले में उसको कमीशन मिलता था। यही उसका दिनभर का काम था। वही छात्रा को कैफे से होटल तक लेकर गया था। यह भी बताया गया कि वहां उसने छात्रा से संबंध बनाए थे। आयुष सिंह मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रैड से एक निजी कॉलेज से ITI कर रहा है। कॉलेज से आने के बाद हर रोज वह कैफे पहुंच जाता था। स्कूल के स्टूडेंट के बीच वह अपना नेटवर्क बढ़ाता था। उन्हें कैफे तक लेकर आता था। उसने भी कैफे में लड़की के साथ रेप किया था। तनवीर उर्फ समीर एक दुकान पर कार मैकेनिक है। दुनिया के लिए वह कार की रिपेयरिंग करता था। मगर उसकी असली कमाई का जरिया कैफे से मिलने वाला कमीशन होता था। अनमोल उसको नशा कराता था। तनवीर गैराज में आने वाले कस्टमर के जरिए कैफे के बिजनेस को बढ़ा रहा था। इमरान इंटरमीडिएट का छात्र है। वह कैफे में लड़कियों के फोटो और वीडियो बनाता था। उन्हें ब्लैकमेल करता था। कई केस ऐसे सामने आए हैं, जिनमें उसने गलत करने के लिए लड़कियों पर दबाव भी बनाया था। दानिश अली सिर्फ 20 साल का है। वह सोशल मीडिया पर नेटवर्क फैला रहा था। चैट करते हुए वह लोगों को कैफे के बारे में बताता था। लड़कियों की तस्वीर और वीडियो भेजकर ऑफर करता था। पुलिस को उसके मोबाइल से 18 से ज्यादा लड़कियों की वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। यह सब अश्लील हैं। शब्बीर आलम एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। वह अपने एक दोस्त के साथ कैफे आया था। मगर वह नशे के जाल में फंस गया। इसके बाद वह लड़कियों के लिए कस्टमर लेकर आने लगा। छात्रा से रेप के दौरान भी वह मौजूद था। उसको भी पुलिस ने जेल भेजा है। अब गैंगरेप से जुड़े 14 फरार चल रहे आरोपियों को भी जानिए… फरार 14 लोगों में 3 की पहचान कर सकी पुलिस
पुलिस को जब लड़की मिली, तब वह ड्रग्स के नशे में थी। उसकी टूटी फूटी कहानी में पुलिस 12 लोगों को चिह्नित कर सकी है। इनमें 9 लोग अरेस्ट हो गए। बाकी 3 लोगों में अमन, जैब और समीर शामिल है। इन्हें पुलिस ढूंढ रही है। अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है। ————————————— गैंगरेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… वाराणसी गैंगरेप आरोपियों का दिनभर मेडिकल…रात को कोर्ट में पेश; ब्लड-सीमेन की सैंपलिंग लेकर सीधे कोर्ट आए वाराणसी में युवती से गैंगरेप में किरकिरी के बाद पुलिस ने 23 में से नौ आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया। इन आरोपियों को जेल भेजने का घटनाक्रम दिनभर नाटकीय रूप से चलता रहा। आरोपियों का दिनभर मेडिकल कराया गया और फिर रात के अंधेरे में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी गैंगरेप, बैडमिंटन खिलाड़ी बनना चाहती थी बिटिया:अब लड़कों को देखकर चीख उठती है; पिता बोले- क्लास के दोस्तों ने धोखा दिया ‘मेरी बेटी 29 मार्च को अचानक लापता हो गई। दोस्तों, रिश्तेदारी सब जगह ढूंढा। उसके दोस्त दानिश और आयुष को भी फोन किए। 4 अप्रैल की सुबह पुलिस ने मेरी बेटी को घर पहुंचाया। वह बेसुध थी, हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी।’ पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
PM ने कमिश्नर से पूछा- गैंगरेप मामले में क्या हुआ:वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही एक्शन में दिखे मोदी; कहा-दोषियों पर सख्त एक्शन हो
