रोहतक में सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोले- विपक्ष आज विजन और लीडरलेस, अंधियारे गलियारे में घूम रहे

रोहतक में सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोले- विपक्ष आज विजन और लीडरलेस, अंधियारे गलियारे में घूम रहे

रोहतक में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई विजन नहीं है। आज कांग्रेस विजनलेस व लीडरलेस है। ना इनके पास दृष्टि और दृष्टिकोण है और नेता व नेतृत्व है। इसलिए कांग्रेस अंधियारे गलियारे में घूमने का काम कर रही है। इन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है। सुभाष बराला जाट धर्मशाला में पहुंचे थे। सुभाष बराला ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल में मुस्लिम समाज का जो अधिकार बनता है, वो हक दिलाने के लिए बिल लाया गया है। इस बिल के माध्यम से भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास किया गया है। अव्यवस्था को दूर करने की कोशिश है। जैसे नागरिकता संशोधन बिल हो विरोध था, वैसे ही इसका हो रहा है। यह केवल राजनीतिक विरोध है, धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। नागरिकता संशोधन बिल के दौरान भी विपक्ष ने किया था विरोध
सुभाष बराला ने कहा कि जब नागरिकता संशोधन बिल को लेकर आए थे तो विपक्ष ने उसका विरोध किया था कि यह बिल मुस्लिम लोगों की सदस्यता को छीनने वाला कानून है। लेकिन आज तक क्या किसी भी नागरिक की नागरिकता को छीना गया। यह कानून दूसरे देशों में रहने वाले अप्ल संख्यक नागरिकों को नागरिकता देने के लिए कानून था। किसानों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी
सुभाष बराला ने कहा कि किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदा जाएगा। बरसात के कारण अगर नुकसान होता है तो उसकी भरपाई की जाएगी। मंडियों में गेट पास की समस्या को लेकर कहा कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। कहीं कुछ परेशानी आती है तो उसका समाधान कर दिया जाएगा। विधानसभा में दिशाहीन रहा विपक्ष का रवैया
सुभाष बराला ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए दुर्भाग्य की बात है कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक देश में राज किया और आज वह विपक्ष का नेता भी नहीं चुन पाई। दो बड़े सेशन हो चुके हैं, पिछले दिनों बजट का सेशन हुआ, जिसमें दिशाहीन विपक्ष का रवैया देखने को मिला, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 20 अप्रैल को उचाना में मनाई जाएगी धन्ना सेठ की जयंती
सुभाष बराला ने कहा कि उचाना में सर्वजातीय धर्म खाप की तरफ से निर्णय हुआ था कि भगत शिरोमणि धन्ना सेठ की जयंती 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी खापों व संगठनों के सदस्यों को निमंत्रण दिया गया है। रोहतक में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई विजन नहीं है। आज कांग्रेस विजनलेस व लीडरलेस है। ना इनके पास दृष्टि और दृष्टिकोण है और नेता व नेतृत्व है। इसलिए कांग्रेस अंधियारे गलियारे में घूमने का काम कर रही है। इन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है। सुभाष बराला जाट धर्मशाला में पहुंचे थे। सुभाष बराला ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल में मुस्लिम समाज का जो अधिकार बनता है, वो हक दिलाने के लिए बिल लाया गया है। इस बिल के माध्यम से भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास किया गया है। अव्यवस्था को दूर करने की कोशिश है। जैसे नागरिकता संशोधन बिल हो विरोध था, वैसे ही इसका हो रहा है। यह केवल राजनीतिक विरोध है, धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। नागरिकता संशोधन बिल के दौरान भी विपक्ष ने किया था विरोध
सुभाष बराला ने कहा कि जब नागरिकता संशोधन बिल को लेकर आए थे तो विपक्ष ने उसका विरोध किया था कि यह बिल मुस्लिम लोगों की सदस्यता को छीनने वाला कानून है। लेकिन आज तक क्या किसी भी नागरिक की नागरिकता को छीना गया। यह कानून दूसरे देशों में रहने वाले अप्ल संख्यक नागरिकों को नागरिकता देने के लिए कानून था। किसानों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी
सुभाष बराला ने कहा कि किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदा जाएगा। बरसात के कारण अगर नुकसान होता है तो उसकी भरपाई की जाएगी। मंडियों में गेट पास की समस्या को लेकर कहा कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। कहीं कुछ परेशानी आती है तो उसका समाधान कर दिया जाएगा। विधानसभा में दिशाहीन रहा विपक्ष का रवैया
सुभाष बराला ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए दुर्भाग्य की बात है कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक देश में राज किया और आज वह विपक्ष का नेता भी नहीं चुन पाई। दो बड़े सेशन हो चुके हैं, पिछले दिनों बजट का सेशन हुआ, जिसमें दिशाहीन विपक्ष का रवैया देखने को मिला, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 20 अप्रैल को उचाना में मनाई जाएगी धन्ना सेठ की जयंती
सुभाष बराला ने कहा कि उचाना में सर्वजातीय धर्म खाप की तरफ से निर्णय हुआ था कि भगत शिरोमणि धन्ना सेठ की जयंती 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी खापों व संगठनों के सदस्यों को निमंत्रण दिया गया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर