राणा सांगा विवाद, 3 लाख करणी सैनिकों का आज प्रदर्शन:आगरा में सपा सांसद सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ी, 10 हजार जवान तैनात

महाराणा सांगा को गद्दार कहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ क्षत्रियों में आक्रोश है। करणी सेना आज, शनिवार को राणा सांगा की जयंती मना रही है। इसे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन नाम दिया गया है। कुबेरपुर के गढ़ी रामी में 50 बीघा जमीन पर पंडाल लगाया है। यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान से करीब 3 लाख लोगों के आने का अनुमान है। करीब 80 हजार लोग एक दिन पहले आगरा पहुंच गए हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने गुरुवार को रिहर्सल की थी। गढ़ी रामी से सांसद सुमन के घर के बाहर तक करीब 10 हजार PAC के जवान और पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। शहर से लेकर देहात तीन लेयर में सिक्योरिटी है। जिन व्यक्तियों से हालात बिगड़ने की आशंका है, ऐसे 1300 लोगों को पुलिस ने नोटिस दिया है। करणी सेना युवा के पदाधिकारी ओकेंद्र सिंह राणा ने शुक्रवार की रात 2 वीडियो जारी किए। कहा, प्रशासन 36 बिरादरी के साथियों के साथ कोई बदसलूकी न करे। अगर पुलिस बल दिखाने की कोशिश की तो यह जयंती एक उग्र आंदोलन बन जाएगा। पुलिस रिहर्सल की 2 तस्वीरें देखिए पहले बताते हैं गढ़ी रामी में तैयारी का हाल आगरा-यमुना एक्सप्रेस वे से सटा गांव है रामी गढ़ी। एक्सप्रेस वे से गांव में अंदर जाते ही एक बोर्ड मिलता है। जिस पर लिखा है ‘क्षत्रियों के गढ़ में आपका स्वागत है’ यहां से करीब 200 मीटर अंदर खाली मैदान में टेंट लगाया गया है। यहीं पर राणा सांगा की जयंती मनाई जाएगी। इसे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन का नाम दिया गया है। एक मंच बनाया गया है, जिस पर महापुरुष की तस्वीर और प्रतिमा रहेगी। बाकी सब जमीन पर बैठेंगे। एक दिन पहले 80 हजार लोग आए
करणी सेना और क्षत्रिय समाज ने सभी सनातनियों से जयंती में आने में अपील की थी। उनकी अपील के बाद शुक्रवार दोपहर से लोगों का आना शुरू हो गया। राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात के अलावा यूपी के अलग-अलग जिलों से लोग आ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक रात 11 बजे तक 80 हजार से अधिक लोग आगरा पहुंच चुके हैं। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने कई दिनों से आगरा में ही डेरा डाल रखा है। उन्होंने बीते दिनों हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों का दौरा किया। लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की थी। राजा भैया ने प्रदर्शन को दिया समर्थन
सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना के आंदोलन को यूपी की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी समर्थन दिया है। शनिवार को करणी सेना के आयोजन में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल भी शामिल होगी। जनसत्ता दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शनिवार को आगरा पहुंचने के लिए कहा गया है। करणी सेना इस आयोजन में ही सपा सांसद के खिलाफ कई मांगें रखने वाली हैं। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी है कि शाम पांच बजे तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सपा सांसद के आवास की ओर कूच किया जाएगा। अब जानिए सिक्योरिटी कैसी है? सांसद सुमन से रैली स्थल तक 50 बैरियर
आगरा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया, 8 कंपनी PAC, 1 कंपनी RAF सहित हजारों लोकल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिनसे बवाल की आशंका है, ऐसे 1300 लोगों को पुलिस ने नोटिस दिए हैं। गढ़ी रामी से लेकर सांसद रामजीलाल सुमन के घर तक करीब 50 बैरियर लगाए गए हैं। हर बैरियर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सांसद सुमन के घर से रैली स्थल तक लगभग 4 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 500 पुलिसकर्मियों को रिजर्व ड्यूटी में रखा गया है। 4 ड्रोन कैमरों से रैली स्थल पर निगरानी की जा रही है। 20 SHO की गाड़ियों पर शीशे पर लोहे की ग्रील लगवाई गई है, जिससे पथराव होने पर गाड़ियों का नुकसान न हो सके। आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, मथुरा से फोर्स बुलाया गया है। होटल वालों को पुलिस ने दी चेतावनी
पुलिस ने एत्मादपुर और आसपास के इलाकों में होटलों में भी सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने होटल संचालकों से कहा कि अगर उनके यहां पर करणी सेना से जुडे़ लोग रुकते हैं तो उनको अवगत कराया जाए। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की नजर
गढ़ी रामी के पास यमुना एक्सप्रेस-वे है। ऐसे में पुलिस की नजर है कि कार्यक्रम में आने वाले लोग यमुना एक्सप्रेस-वे और लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर न जाएं। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस भी तैनात है। क्षत्रियों के 22 गांव, करीब 2 लाख आबादी
रामी गढ़ी एत्मादपुर विधानसभा में आता है। यहां पर क्षत्रियों के 22 गांव हैं, जिन्हें बाइसी बोलते हैं। इन 22 गांव में करीब दो लाख क्षत्रिय आबादी है। ऐसे में यहां पर आयोजन करने से क्षत्रिय समाज का पूरा सहयोग करणी सेना को मिल रहा है। 26 मार्च को सपा सांसद के घर पर हुए हमले में भी बड़ी संख्या में बाइसी के युवा शामिल थे। यहां के क्षत्रिय समाज के लोग सपा सांसद के बयान से आक्रोशित हैं। 50 हजार भी जुटे तो संभालना होगा मुश्किल
करणी सेना कार्यक्रम में 3 लाख लोगों के आने का दावा कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया के अलावा गांव गांव जाकर लोगों को बुलाने के लिए जनसंपर्क चल रहा है। पुलिस प्रशासन भी कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संख्या को लेकर लगातार नजर रखे हुए है। पुलिस का अनुमान है कि 10 से 15 हजार लोग जुटेंगे, लेकिन करणी सेना से जुडे़ लोगों का मानना है कि अगर पुलिस सख्ती करेगी तो भी 50 हजार लोग जुटेंगे। अगर इतनी संख्या जुटती है तो पुलिस के लिए उन्हें संभालना बड़ी चुनौती होगा। महाराणा सांगा को गद्दार कहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ क्षत्रियों में आक्रोश है। करणी सेना आज, शनिवार को राणा सांगा की जयंती मना रही है। इसे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन नाम दिया गया है। कुबेरपुर के गढ़ी रामी में 50 बीघा जमीन पर पंडाल लगाया है। यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान से करीब 3 लाख लोगों के आने का अनुमान है। करीब 80 हजार लोग एक दिन पहले आगरा पहुंच गए हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने गुरुवार को रिहर्सल की थी। गढ़ी रामी से सांसद सुमन के घर के बाहर तक करीब 10 हजार PAC के जवान और पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। शहर से लेकर देहात तीन लेयर में सिक्योरिटी है। जिन व्यक्तियों से हालात बिगड़ने की आशंका है, ऐसे 1300 लोगों को पुलिस ने नोटिस दिया है। करणी सेना युवा के पदाधिकारी ओकेंद्र सिंह राणा ने शुक्रवार की रात 2 वीडियो जारी किए। कहा, प्रशासन 36 बिरादरी के साथियों के साथ कोई बदसलूकी न करे। अगर पुलिस बल दिखाने की कोशिश की तो यह जयंती एक उग्र आंदोलन बन जाएगा। पुलिस रिहर्सल की 2 तस्वीरें देखिए पहले बताते हैं गढ़ी रामी में तैयारी का हाल आगरा-यमुना एक्सप्रेस वे से सटा गांव है रामी गढ़ी। एक्सप्रेस वे से गांव में अंदर जाते ही एक बोर्ड मिलता है। जिस पर लिखा है ‘क्षत्रियों के गढ़ में आपका स्वागत है’ यहां से करीब 200 मीटर अंदर खाली मैदान में टेंट लगाया गया है। यहीं पर राणा सांगा की जयंती मनाई जाएगी। इसे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन का नाम दिया गया है। एक मंच बनाया गया है, जिस पर महापुरुष की तस्वीर और प्रतिमा रहेगी। बाकी सब जमीन पर बैठेंगे। एक दिन पहले 80 हजार लोग आए
करणी सेना और क्षत्रिय समाज ने सभी सनातनियों से जयंती में आने में अपील की थी। उनकी अपील के बाद शुक्रवार दोपहर से लोगों का आना शुरू हो गया। राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात के अलावा यूपी के अलग-अलग जिलों से लोग आ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक रात 11 बजे तक 80 हजार से अधिक लोग आगरा पहुंच चुके हैं। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने कई दिनों से आगरा में ही डेरा डाल रखा है। उन्होंने बीते दिनों हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों का दौरा किया। लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की थी। राजा भैया ने प्रदर्शन को दिया समर्थन
सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना के आंदोलन को यूपी की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी समर्थन दिया है। शनिवार को करणी सेना के आयोजन में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल भी शामिल होगी। जनसत्ता दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शनिवार को आगरा पहुंचने के लिए कहा गया है। करणी सेना इस आयोजन में ही सपा सांसद के खिलाफ कई मांगें रखने वाली हैं। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी है कि शाम पांच बजे तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सपा सांसद के आवास की ओर कूच किया जाएगा। अब जानिए सिक्योरिटी कैसी है? सांसद सुमन से रैली स्थल तक 50 बैरियर
आगरा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया, 8 कंपनी PAC, 1 कंपनी RAF सहित हजारों लोकल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जिनसे बवाल की आशंका है, ऐसे 1300 लोगों को पुलिस ने नोटिस दिए हैं। गढ़ी रामी से लेकर सांसद रामजीलाल सुमन के घर तक करीब 50 बैरियर लगाए गए हैं। हर बैरियर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सांसद सुमन के घर से रैली स्थल तक लगभग 4 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 500 पुलिसकर्मियों को रिजर्व ड्यूटी में रखा गया है। 4 ड्रोन कैमरों से रैली स्थल पर निगरानी की जा रही है। 20 SHO की गाड़ियों पर शीशे पर लोहे की ग्रील लगवाई गई है, जिससे पथराव होने पर गाड़ियों का नुकसान न हो सके। आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, मथुरा से फोर्स बुलाया गया है। होटल वालों को पुलिस ने दी चेतावनी
पुलिस ने एत्मादपुर और आसपास के इलाकों में होटलों में भी सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने होटल संचालकों से कहा कि अगर उनके यहां पर करणी सेना से जुडे़ लोग रुकते हैं तो उनको अवगत कराया जाए। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की नजर
गढ़ी रामी के पास यमुना एक्सप्रेस-वे है। ऐसे में पुलिस की नजर है कि कार्यक्रम में आने वाले लोग यमुना एक्सप्रेस-वे और लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर न जाएं। एक्सप्रेस-वे पर पुलिस भी तैनात है। क्षत्रियों के 22 गांव, करीब 2 लाख आबादी
रामी गढ़ी एत्मादपुर विधानसभा में आता है। यहां पर क्षत्रियों के 22 गांव हैं, जिन्हें बाइसी बोलते हैं। इन 22 गांव में करीब दो लाख क्षत्रिय आबादी है। ऐसे में यहां पर आयोजन करने से क्षत्रिय समाज का पूरा सहयोग करणी सेना को मिल रहा है। 26 मार्च को सपा सांसद के घर पर हुए हमले में भी बड़ी संख्या में बाइसी के युवा शामिल थे। यहां के क्षत्रिय समाज के लोग सपा सांसद के बयान से आक्रोशित हैं। 50 हजार भी जुटे तो संभालना होगा मुश्किल
करणी सेना कार्यक्रम में 3 लाख लोगों के आने का दावा कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया के अलावा गांव गांव जाकर लोगों को बुलाने के लिए जनसंपर्क चल रहा है। पुलिस प्रशासन भी कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संख्या को लेकर लगातार नजर रखे हुए है। पुलिस का अनुमान है कि 10 से 15 हजार लोग जुटेंगे, लेकिन करणी सेना से जुडे़ लोगों का मानना है कि अगर पुलिस सख्ती करेगी तो भी 50 हजार लोग जुटेंगे। अगर इतनी संख्या जुटती है तो पुलिस के लिए उन्हें संभालना बड़ी चुनौती होगा।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर