पूर्व मंत्री के घर आतंकी हमले में NIA का एक्शन:मुख्य कड़ी मेरठ से हिरासत में, चंडीगढ़ ब्लास्ट में मुख्यारोपी की पूछताछ के बाद पकड़ा

पूर्व मंत्री के घर आतंकी हमले में NIA का एक्शन:मुख्य कड़ी मेरठ से हिरासत में, चंडीगढ़ ब्लास्ट में मुख्यारोपी की पूछताछ के बाद पकड़ा

पंजाब बीजेपी के पूर्व प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय एजेंसियां एक्शन में हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ से 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उक्त आरोपी से फिलहाल एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंके जाने के मामले में पंजाब पुलिस की टीमें फिलहाल कोई भी मुख्य कड़ी नहीं ढूंढ पाईं है। पंजाब पुलिस इस केस को सुलझा पाती, इससे पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक मुख्य कड़ी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से हिरासत में लिया है। सूत्रों से पता चला है कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी मुख्य केस की सबसे मुख्य कड़ी है, जिसके लिंक आतंकियों से मिले हैं। कुछ डिजिटल डिवाइस भी केंद्रीय एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए हैं। जिस पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं सामने आई है। जल्द एनआईए इस मामले में जानकारी साझा करेगी। चंडीगड़ ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड से पूछताछ में मिले थे क्लू मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ सेक्टर 10 ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसने विदेशी बीकेआई आतंकवादियों द्वारा रची गई पूरी साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपी की पहचान गुरदासपुर (पंजाब) के रहने वाले अभिजोत सिंह के रूप में हुई थी। पिछले पांच दिनों से अभिजोत एनआईए के रिमांड पर था। जिसका आज यानी 12 अप्रैल को रिमांड खत्म हो गया है।
अभिजोत पहले से ही एक अन्य पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के लिए जेल में था। एनआईए उक्त आरोपी को पूछताछ के लिए लाई और उसकी गिरफ्तारी डाली थी। सूत्रों के अनुसार अभिजोत खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया के लिंक में था। 7 अप्रैल को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। आज उसका रिमांड खत्म हो जाएगा। अभिजोत से पूछताछ में पंजाब के अन्य कई ग्रेनेड हमलों में भी एनआईए को बड़े इनपुट मिले हैं, जिससे वह जल्द इस पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने फेंका था ग्रेनेड बता दें कि किराए पर लिए गए ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने पूर्व मंत्री के घर पर 7-8 अप्रैल की दरमियानी रात को करीब 1.03 बजे हैंड ग्रेनेड फेंका था। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया था। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर में अपने परिवार के साथ मौजूद थे। जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई थी। दोनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने बताया था पाकिस्तान से करवाया गया हमला पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर DGP अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ⁠ISI ने हमला करवाया। इसमें पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्‌ठी, जीशान अख्तर और लॉरेंस गैंग का भी लिंक सामने आया है। पूर्व मंत्री कालिया के पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा है। उन्हें पंजाब सरकार ने 4 गनमैन अलॉट किए हैं। जालंधर के सबसे प्रमुख शास्त्री मार्केट चौक के पास ये घटनाक्रम हुआ। बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर यह हमला हुआ, वहां से 50 मीटर दूर पीसीआर टीम 24 घंटे तैनात रहती है और महज 100 मीटर दूर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 भी है। इसके बाद भी 3 युवक पूर्व मंत्री के घर में हैंड-ग्रेनेड फेंक कर भाग गए थे। पंजाब बीजेपी के पूर्व प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय एजेंसियां एक्शन में हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ से 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उक्त आरोपी से फिलहाल एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंके जाने के मामले में पंजाब पुलिस की टीमें फिलहाल कोई भी मुख्य कड़ी नहीं ढूंढ पाईं है। पंजाब पुलिस इस केस को सुलझा पाती, इससे पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक मुख्य कड़ी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से हिरासत में लिया है। सूत्रों से पता चला है कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी मुख्य केस की सबसे मुख्य कड़ी है, जिसके लिंक आतंकियों से मिले हैं। कुछ डिजिटल डिवाइस भी केंद्रीय एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए हैं। जिस पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं सामने आई है। जल्द एनआईए इस मामले में जानकारी साझा करेगी। चंडीगड़ ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड से पूछताछ में मिले थे क्लू मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ सेक्टर 10 ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसने विदेशी बीकेआई आतंकवादियों द्वारा रची गई पूरी साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपी की पहचान गुरदासपुर (पंजाब) के रहने वाले अभिजोत सिंह के रूप में हुई थी। पिछले पांच दिनों से अभिजोत एनआईए के रिमांड पर था। जिसका आज यानी 12 अप्रैल को रिमांड खत्म हो गया है।
अभिजोत पहले से ही एक अन्य पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के लिए जेल में था। एनआईए उक्त आरोपी को पूछताछ के लिए लाई और उसकी गिरफ्तारी डाली थी। सूत्रों के अनुसार अभिजोत खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया के लिंक में था। 7 अप्रैल को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। आज उसका रिमांड खत्म हो जाएगा। अभिजोत से पूछताछ में पंजाब के अन्य कई ग्रेनेड हमलों में भी एनआईए को बड़े इनपुट मिले हैं, जिससे वह जल्द इस पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने फेंका था ग्रेनेड बता दें कि किराए पर लिए गए ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने पूर्व मंत्री के घर पर 7-8 अप्रैल की दरमियानी रात को करीब 1.03 बजे हैंड ग्रेनेड फेंका था। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया था। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर में अपने परिवार के साथ मौजूद थे। जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई थी। दोनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने बताया था पाकिस्तान से करवाया गया हमला पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर DGP अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ⁠ISI ने हमला करवाया। इसमें पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्‌ठी, जीशान अख्तर और लॉरेंस गैंग का भी लिंक सामने आया है। पूर्व मंत्री कालिया के पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा है। उन्हें पंजाब सरकार ने 4 गनमैन अलॉट किए हैं। जालंधर के सबसे प्रमुख शास्त्री मार्केट चौक के पास ये घटनाक्रम हुआ। बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर यह हमला हुआ, वहां से 50 मीटर दूर पीसीआर टीम 24 घंटे तैनात रहती है और महज 100 मीटर दूर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 भी है। इसके बाद भी 3 युवक पूर्व मंत्री के घर में हैंड-ग्रेनेड फेंक कर भाग गए थे।   पंजाब | दैनिक भास्कर