यूपी में अगले 24 घंटे तक 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। देर कुछ जिलों में ओले भी गिरे 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 48 घंटे से वेस्ट यूपी का मौसम बदला हुआ है। पहले देखिए रात में हुई बारिश की तीन तस्वीरें पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। उन्होंने कहा अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जायेगी। वही पहाड़ों से आ रहे सर्द हवाओं के कारण शाम के तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। अब जानिए पिछले 24 घंटे में कहा हुई कितनी बारिश बहराइच में 4.1,बरेली 3.2, चित्रकूट 21, गौतम बुद्ध नगर 1.5, गाजियाबाद 0.5, गोरखपुर 0.4, मथुरा 7,मेरठ13.6, मुरादाबाद 2.4, शाहजहांपुर 3 MM बारिश दर्ज किया गया है। 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 14 अप्रैल : पश्चिमी यूपी के कुछ शहरों में हल्की बारिश संभव है। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 15 अप्रैल : यूपी के कुछ शहरों में बारिश होगी। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 16 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 17 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 18 अप्रैल: मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। किसानों को नुकसान मौसम वैज्ञानिक राकेश ने कहा- गुरुवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों में ओले गिरे। हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। मौसम की इस मार से किसान गहरे संकट में हैं। अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ,तो उनकी महीनों की मेहनत और लागत डूबने का डर सता रहा है। रबी की फसलों को करीब 15 से 20 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस समय आम, लीची और गेहूं की फसलें संवेदनशील स्थिति में हैं। तेज हवाएं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। अब जानिए 5 सबसे गर्म शहरों का तापमान बांदा 40.6 हमीरपुर 38.2 प्रयागराज 38.6 बहराइच 36.4 वाराणसी 36.3 कानपुर 36.4 अब जानिए 5 ठंडे शहरों का तापमान मेरठ 16.7 हरदोई 17 बुलंदशहर 17.1 नियामतपुर 18.1 मथुरा 18.4 यूपी में अगले 24 घंटे तक 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। देर कुछ जिलों में ओले भी गिरे 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 48 घंटे से वेस्ट यूपी का मौसम बदला हुआ है। पहले देखिए रात में हुई बारिश की तीन तस्वीरें पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। उन्होंने कहा अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जायेगी। वही पहाड़ों से आ रहे सर्द हवाओं के कारण शाम के तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। अब जानिए पिछले 24 घंटे में कहा हुई कितनी बारिश बहराइच में 4.1,बरेली 3.2, चित्रकूट 21, गौतम बुद्ध नगर 1.5, गाजियाबाद 0.5, गोरखपुर 0.4, मथुरा 7,मेरठ13.6, मुरादाबाद 2.4, शाहजहांपुर 3 MM बारिश दर्ज किया गया है। 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 14 अप्रैल : पश्चिमी यूपी के कुछ शहरों में हल्की बारिश संभव है। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 15 अप्रैल : यूपी के कुछ शहरों में बारिश होगी। हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 16 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 17 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। 18 अप्रैल: मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। किसानों को नुकसान मौसम वैज्ञानिक राकेश ने कहा- गुरुवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों में ओले गिरे। हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। मौसम की इस मार से किसान गहरे संकट में हैं। अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ,तो उनकी महीनों की मेहनत और लागत डूबने का डर सता रहा है। रबी की फसलों को करीब 15 से 20 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस समय आम, लीची और गेहूं की फसलें संवेदनशील स्थिति में हैं। तेज हवाएं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। अब जानिए 5 सबसे गर्म शहरों का तापमान बांदा 40.6 हमीरपुर 38.2 प्रयागराज 38.6 बहराइच 36.4 वाराणसी 36.3 कानपुर 36.4 अब जानिए 5 ठंडे शहरों का तापमान मेरठ 16.7 हरदोई 17 बुलंदशहर 17.1 नियामतपुर 18.1 मथुरा 18.4 उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी में अगले 24 घंटे सक्रिए रहेगा मानसून:47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,बांदा में पारा 40 के पार
