लखनऊ के एक परिवार के 5 लोगों की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार खाटूश्यामजी जा रहा था। रविवार सुबह टोल नाके के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर रोड से नीचे उतरकर पलट गया। कार से शवों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रायसर थाना SHO रघुवीर सिंह ने बताया- हादसा सुबह 8 बजे जमवारामगढ़ में मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ। लखनऊ का एक परिवार घूमने के लिए राजस्थान आया था। वर्ना कार (UP 32 ES 8766) में 5 सवार थे, जिनमें 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा था। पहले हादसे की 3 तस्वीरें- ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा SHO रघुवीर सिंह ने बताया- परिवार वर्ना कार दौसा से खाटूश्यामजी जा रहा था। इस दौरान नेकावाला टोल के पास कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पांचों कार में फंस गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। खबर अपडेट की जा रही है… लखनऊ के एक परिवार के 5 लोगों की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार खाटूश्यामजी जा रहा था। रविवार सुबह टोल नाके के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर रोड से नीचे उतरकर पलट गया। कार से शवों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रायसर थाना SHO रघुवीर सिंह ने बताया- हादसा सुबह 8 बजे जमवारामगढ़ में मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ। लखनऊ का एक परिवार घूमने के लिए राजस्थान आया था। वर्ना कार (UP 32 ES 8766) में 5 सवार थे, जिनमें 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा था। पहले हादसे की 3 तस्वीरें- ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा SHO रघुवीर सिंह ने बताया- परिवार वर्ना कार दौसा से खाटूश्यामजी जा रहा था। इस दौरान नेकावाला टोल के पास कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पांचों कार में फंस गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। खबर अपडेट की जा रही है… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ के 5 लोगों की जयपुर में मौत:राजस्थान घूमने गए थे, कार, ट्रेलर से टकराई; गाड़ी में बुरी तरह फंस गए शव
