करनाल में माइनिंग कर्मचारियों की पिटाई:काम पर जाते समय 15 हमलावरों ने रोका, बोलेरो ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, 5 घायल

करनाल में माइनिंग कर्मचारियों की पिटाई:काम पर जाते समय 15 हमलावरों ने रोका, बोलेरो ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, 5 घायल

करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र के गांव चंद्राव में एक खनन कंपनी के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी गांव की तरफ से जमना साइट की तरफ जा रहे थे। कर्मचारी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ता रोककर उन पर हमला किया गया। हमले में घायल कर्मचारियों को इंद्री के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले हमला किया, फिर बोलेरो पलट दी, ट्रैक्टर भी तोड़ दिया जानकारी के अनुसार, गांव गढ़ी बीरबल निवासी हिमांशु, संधाली निवासी प्रताप, कलसौरा निवासी मनदीप, उमरपुर निवासी अभिषेक और विशाल बोलेरो में सवार थे। गाड़ी प्रताप चला रहा था। जब वे गांव चंद्राव के पास पहुंचे तो गुरमीत सिंह उर्फ ​​गोनी, सुरजीत, सोनू, बलदेव, टिकू, राकेश, रिंकू, महेंद्र, बलकार, हरदीप, सुच्चा, प्रदीप समेत करीब 15 लोग हथियारों के साथ वहां आ गए। उन्होंने गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया और फिर अचानक हमला कर दिया। बोलेरो सवार अभिषेक पर किया गया सबसे पहले वार शिकायतकर्ता हिमांशु ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी की खिड़की खोलते ही सबसे पहले अभिषेक पर हमला किया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों पर भी लाठी-डंडों से वार किए गए। इतना ही नहीं, उन्होंने बोलेरो को बुरी तरह तोड़ दिया और फिर उसे पलट भी दिया। पास में खड़े कंपनी के ट्रैक्टर को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ​​​​​​​हमले के बाद घायल अवस्था में प्रताप और मंदीप ने कंपनी को सूचना दी। इसके बाद दूसरी गाड़ी से सभी को इंद्री के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत करनाल रेफर कर दिया।अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि माइनिंग कर्मचारियों पर हमले की शिकायत मिली है। जांच जारी है। तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र के गांव चंद्राव में एक खनन कंपनी के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी गांव की तरफ से जमना साइट की तरफ जा रहे थे। कर्मचारी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ता रोककर उन पर हमला किया गया। हमले में घायल कर्मचारियों को इंद्री के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले हमला किया, फिर बोलेरो पलट दी, ट्रैक्टर भी तोड़ दिया जानकारी के अनुसार, गांव गढ़ी बीरबल निवासी हिमांशु, संधाली निवासी प्रताप, कलसौरा निवासी मनदीप, उमरपुर निवासी अभिषेक और विशाल बोलेरो में सवार थे। गाड़ी प्रताप चला रहा था। जब वे गांव चंद्राव के पास पहुंचे तो गुरमीत सिंह उर्फ ​​गोनी, सुरजीत, सोनू, बलदेव, टिकू, राकेश, रिंकू, महेंद्र, बलकार, हरदीप, सुच्चा, प्रदीप समेत करीब 15 लोग हथियारों के साथ वहां आ गए। उन्होंने गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया और फिर अचानक हमला कर दिया। बोलेरो सवार अभिषेक पर किया गया सबसे पहले वार शिकायतकर्ता हिमांशु ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी की खिड़की खोलते ही सबसे पहले अभिषेक पर हमला किया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों पर भी लाठी-डंडों से वार किए गए। इतना ही नहीं, उन्होंने बोलेरो को बुरी तरह तोड़ दिया और फिर उसे पलट भी दिया। पास में खड़े कंपनी के ट्रैक्टर को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ​​​​​​​हमले के बाद घायल अवस्था में प्रताप और मंदीप ने कंपनी को सूचना दी। इसके बाद दूसरी गाड़ी से सभी को इंद्री के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत करनाल रेफर कर दिया।अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि माइनिंग कर्मचारियों पर हमले की शिकायत मिली है। जांच जारी है। तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर