सोनीपत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे की सगाई:सीएम समेत कई मंत्री पहुंचे; राणा की गाड़ी जाम में फंसी, सायरन भी बजाते रहे

सोनीपत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे की सगाई:सीएम समेत कई मंत्री पहुंचे; राणा की गाड़ी जाम में फंसी, सायरन भी बजाते रहे

सोनीपत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भतीजे प्रिंस की आज सगाई हुई। जिसमें सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्री, विधायक और विभिन्न जिलों के नेता शामिल हुए। लेकिन इस वीआईपी जमावड़े ने मुरथल रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि खुद कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की गाड़ी भी जाम में फंस गई और सायरन बजाते रहने के बावजूद उन्हें करीब 10 मिनट तक रास्ता नहीं मिल सका। जानकारी के मुताबिक, सगाई समारोह में भाग लेने पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की सरकारी गाड़ी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब वह मुरथल रोड पर लगे जाम में बुरी तरह फंस गई। गाड़ी में सायरन बज रहा था। लेकिन भीड़ और वाहनों की भरमार के बीच मंत्री को करीब 8 से 10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था इतनी चरमरा गई कि पुलिस बल के प्रयास भी उस समय नाकाफी नजर आए। मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े नेता पहुंचे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत कर बड़ौली के भतीजे प्रिंस को आशीर्वाद दिया। उनके साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे। गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, खेल मंत्री गौरव गौतम, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सांसद सुभाष बराला, श्रुति चौधरी, ओमप्रकाश धनखड़ सहित अनेक नेता समारोह में पहुंचे। ट्रैफिक व्यवस्था रही चरमराई, पुलिस करती रही मशक्कत वीआईपी मूवमेंट और आम नागरिकों की भीड़ के कारण मुरथल रोड पर स्थित गार्डन के बाहर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहर से लेकर शाम तक सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वीआईपी वाहनों की संख्या और आमजन की भीड़ के आगे व्यवस्था टूटती नजर आई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सतपाल ब्रह्मचारी लड़की पक्ष से पहुंचे कार्यक्रम में विपक्ष के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी लड़की पक्ष की ओर से शामिल हुए। दोनों नेताओं ने सगाई कार्यक्रम में शुभकामनाएं दीं। सोनीपत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भतीजे प्रिंस की आज सगाई हुई। जिसमें सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्री, विधायक और विभिन्न जिलों के नेता शामिल हुए। लेकिन इस वीआईपी जमावड़े ने मुरथल रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि खुद कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की गाड़ी भी जाम में फंस गई और सायरन बजाते रहने के बावजूद उन्हें करीब 10 मिनट तक रास्ता नहीं मिल सका। जानकारी के मुताबिक, सगाई समारोह में भाग लेने पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की सरकारी गाड़ी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब वह मुरथल रोड पर लगे जाम में बुरी तरह फंस गई। गाड़ी में सायरन बज रहा था। लेकिन भीड़ और वाहनों की भरमार के बीच मंत्री को करीब 8 से 10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था इतनी चरमरा गई कि पुलिस बल के प्रयास भी उस समय नाकाफी नजर आए। मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े नेता पहुंचे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत कर बड़ौली के भतीजे प्रिंस को आशीर्वाद दिया। उनके साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे। गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, खेल मंत्री गौरव गौतम, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सांसद सुभाष बराला, श्रुति चौधरी, ओमप्रकाश धनखड़ सहित अनेक नेता समारोह में पहुंचे। ट्रैफिक व्यवस्था रही चरमराई, पुलिस करती रही मशक्कत वीआईपी मूवमेंट और आम नागरिकों की भीड़ के कारण मुरथल रोड पर स्थित गार्डन के बाहर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहर से लेकर शाम तक सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वीआईपी वाहनों की संख्या और आमजन की भीड़ के आगे व्यवस्था टूटती नजर आई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सतपाल ब्रह्मचारी लड़की पक्ष से पहुंचे कार्यक्रम में विपक्ष के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी लड़की पक्ष की ओर से शामिल हुए। दोनों नेताओं ने सगाई कार्यक्रम में शुभकामनाएं दीं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर