पानीपत में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:बेटा बोला- पापा ने प्रेमिका चाची संग मिलकर पिलाया जहर; कई बार हो चुकी थी पंचायत

पानीपत में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:बेटा बोला- पापा ने प्रेमिका चाची संग मिलकर पिलाया जहर; कई बार हो चुकी थी पंचायत

पानीपत जिले के गांव टिटाना में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के बेटे ने बताया कि उसके सामने ही पिता ने अपनी प्रेमिका चाची के साथ मिलकर मां की पिटाई की। इसके बाद मां को जबरन जहर पिलाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। परिजनों का पुलिस पर आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। झज्जर के रहने वाले जोगिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक आरती (30) थी। जिसकी शादी करीब 13 साल पहले पानीपत के गांव टिटाना निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। पति के अपनी ही चाची के साथ अवैध संबंध थे। इन्हीं संबंधों के चलते दोनों के बीच बहुत मन मुटाव रहता था। कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन दोनों माने नहीं। पानीपत जिले के गांव टिटाना में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के बेटे ने बताया कि उसके सामने ही पिता ने अपनी प्रेमिका चाची के साथ मिलकर मां की पिटाई की। इसके बाद मां को जबरन जहर पिलाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। परिजनों का पुलिस पर आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। झज्जर के रहने वाले जोगिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक आरती (30) थी। जिसकी शादी करीब 13 साल पहले पानीपत के गांव टिटाना निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। पति के अपनी ही चाची के साथ अवैध संबंध थे। इन्हीं संबंधों के चलते दोनों के बीच बहुत मन मुटाव रहता था। कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन दोनों माने नहीं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर