हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के रिकांगपिओ बचत भवन में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और रामपुर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कोल सिंह नेगी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कोल सिंह नेगी ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। अभियान को तेज करने का आग्रह उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेज करने का आग्रह किया। नेगी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनहित और विकास को प्राथमिकता दी है। सूरत नेगी ने पार्टी की विचारधारा और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। दोषियों को बचाने का आरोप लगाया नेताओं ने प्रदेश सरकार पर स्व. विमल नेगी मामले में दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी, पांच मंडलों के मंडलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी के प्रति निष्ठा जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के रिकांगपिओ बचत भवन में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और रामपुर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कोल सिंह नेगी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कोल सिंह नेगी ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। अभियान को तेज करने का आग्रह उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेज करने का आग्रह किया। नेगी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनहित और विकास को प्राथमिकता दी है। सूरत नेगी ने पार्टी की विचारधारा और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया। दोषियों को बचाने का आरोप लगाया नेताओं ने प्रदेश सरकार पर स्व. विमल नेगी मामले में दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी, पांच मंडलों के मंडलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी के प्रति निष्ठा जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। हिमाचल | दैनिक भास्कर
