कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश:आगरा में डेडबॉडी के पास एक माह की बच्ची रो रही थी, पास में रखे थे लड्‌डू

कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश:आगरा में डेडबॉडी के पास एक माह की बच्ची रो रही थी, पास में रखे थे लड्‌डू

आगरा में गुरुवार को कमरे के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली है। लाश के बगल में 1 महीने की बच्ची मिली। जो रो रही थी। वहां से कुछ दूरी पर एक डिब्बे में लड्डू रखे हुए थे। दोनों की लाश बेड पर पड़ी थी। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में दोनों के जहर खाकर सुसाइड करने आशंका है। पुलिस रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों से पूछताछ कर रही है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। सुबह 11 बजे दोनों ठीक थे
DCP सिटी सोनम कुमार ने बताया-पुलिस को सूचना मिली थी कि आलम पाड़ा में चांदी कारीगर वीरू अपनी पत्नी डोली के साथ रहते हैं। इनकी एक माह की बेटी भी है। लोगों ने बताया कि सुबह 11 बजे तक पति-पत्नी दोनों ठीक थे। लोगों ने इन्हें देखा था। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए। दोपहर 3 बजे तक जब ये बाहर नहीं आए तो कमरे में देखा। कमरे में दोनों बेड पर अचेतावस्था में थे। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो इनके मुंह से झाग निकल रहे थे। पास में बच्ची लेटी थी। आशंका जताई जा रही है कि गृहक्लेश के चलते ही दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। मोहल्ले वाले बोले-परिवार से चलता था विवाद
मोहल्ले वालों पुलिस को बताया-दोनों का परिवार से विवाद चलता था। इस वजह आए दिन ये लोग लड़ते थे। कई बार हम लोगों ने समझौता कराया है। आज भी सुबह दोनों में किसी बात पर बहस हो रही थी। इसके बाद सुबह 11 बजे के बाद दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर तक बाहर निकले। बच्ची के रोने की आवाज आई। तो घटना का पता चला। ——————————– यह खबर भी पढ़िए प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा रोकी तो रो पड़े भक्त:3 दिन से कार से आश्रम जा रहे, देर रात तक डायलिसिस चल रही प्रेमानंद महाराज पिछले तीन दिनों से पदयात्रा पर नहीं निकल रहे हैं। महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों भक्तों को लौटना पड़ रहा है। बुधवार आधी रात बाद आश्रम के सेवादार ने माइक से अनाउंस किया कि महाराज जी आज भी पदयात्रा पर नहीं निकलेंगे। यह सुनकर कई भक्त रो पड़े। भक्तों ने ईश्वर से कामना की कि महाराज जी जल्द स्वस्थ हों। बता दें कि प्रेमानंद महाराज किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पहले कभी-कभी प्रेमानंद महाराज की डायलिसिस होती थी, इन दिनों रोज देर रात तक डायलिसिस हो रही है। स्वास्थ्य कारणों से वह पदयात्रा पर नहीं निकल रहे। पूरी खबर पढ़िए आगरा में गुरुवार को कमरे के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली है। लाश के बगल में 1 महीने की बच्ची मिली। जो रो रही थी। वहां से कुछ दूरी पर एक डिब्बे में लड्डू रखे हुए थे। दोनों की लाश बेड पर पड़ी थी। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में दोनों के जहर खाकर सुसाइड करने आशंका है। पुलिस रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों से पूछताछ कर रही है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। सुबह 11 बजे दोनों ठीक थे
DCP सिटी सोनम कुमार ने बताया-पुलिस को सूचना मिली थी कि आलम पाड़ा में चांदी कारीगर वीरू अपनी पत्नी डोली के साथ रहते हैं। इनकी एक माह की बेटी भी है। लोगों ने बताया कि सुबह 11 बजे तक पति-पत्नी दोनों ठीक थे। लोगों ने इन्हें देखा था। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चले गए। दोपहर 3 बजे तक जब ये बाहर नहीं आए तो कमरे में देखा। कमरे में दोनों बेड पर अचेतावस्था में थे। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो इनके मुंह से झाग निकल रहे थे। पास में बच्ची लेटी थी। आशंका जताई जा रही है कि गृहक्लेश के चलते ही दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। मोहल्ले वाले बोले-परिवार से चलता था विवाद
मोहल्ले वालों पुलिस को बताया-दोनों का परिवार से विवाद चलता था। इस वजह आए दिन ये लोग लड़ते थे। कई बार हम लोगों ने समझौता कराया है। आज भी सुबह दोनों में किसी बात पर बहस हो रही थी। इसके बाद सुबह 11 बजे के बाद दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर तक बाहर निकले। बच्ची के रोने की आवाज आई। तो घटना का पता चला। ——————————– यह खबर भी पढ़िए प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा रोकी तो रो पड़े भक्त:3 दिन से कार से आश्रम जा रहे, देर रात तक डायलिसिस चल रही प्रेमानंद महाराज पिछले तीन दिनों से पदयात्रा पर नहीं निकल रहे हैं। महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों भक्तों को लौटना पड़ रहा है। बुधवार आधी रात बाद आश्रम के सेवादार ने माइक से अनाउंस किया कि महाराज जी आज भी पदयात्रा पर नहीं निकलेंगे। यह सुनकर कई भक्त रो पड़े। भक्तों ने ईश्वर से कामना की कि महाराज जी जल्द स्वस्थ हों। बता दें कि प्रेमानंद महाराज किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पहले कभी-कभी प्रेमानंद महाराज की डायलिसिस होती थी, इन दिनों रोज देर रात तक डायलिसिस हो रही है। स्वास्थ्य कारणों से वह पदयात्रा पर नहीं निकल रहे। पूरी खबर पढ़िए   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर