हरियाणा के जींद में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। 20 दिन पहले ही महिला के पति की करंट लगने से मौत हुई थी और ससुराल के लोग महिला को ताने मारते हुए पति की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे थे। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतका के जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के मदीना गांव निवासी विरेंद्र ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी 2015 मे लुदाना निवासी सुरेंद्र के साथ हुई थी। 26-27 मार्च को पूजा के पति उसके जीजा सुरेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही ससुराल के लोग मार रहे थे ताने
सुरेंद्र की मौत के बाद से ही पूजा के ससुराल के लोग उसे परेशान करने लगे थे और ताने मारते थे कि उसकी वजह से सुरेंद्र की मौत हुई है। पिछले 18 दिनों से उसकी बहन की ननद बोबली, भतेरी, राजो, राजेश, जेठानी अर्चना, जेठ विरेंद्र सिंह उसे टॉर्चर कर रहे थे। उसके जीजा की तेरहवीं तक वह उसकी बहन के घर पर ही था और इस दौरान भी कई बार उसके साथ झगड़ा किया गया। तेरहवीं के दिन भी उसके साथ मारपीट की गई, इसलिए वह अपने घर चला गया। जाते समय उसकी बहन ने कहा था कि अगर वह चला गया तो ससुराल के लोग उसे मार देंगे। घर में ही निगला जहरीला पदार्थ
बुधवार की रात को उसकी बहन ने ससुरालियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे इलाज के लिए जींद के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे पांच साल के बेटे को छोड़ गई है। महिला की मौत से मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल में पहुंच गए। पिल्लूखेडा के जांच अधिकारी विजेद्र सिह ने बताया कि मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा के जींद में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। 20 दिन पहले ही महिला के पति की करंट लगने से मौत हुई थी और ससुराल के लोग महिला को ताने मारते हुए पति की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे थे। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतका के जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के मदीना गांव निवासी विरेंद्र ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी 2015 मे लुदाना निवासी सुरेंद्र के साथ हुई थी। 26-27 मार्च को पूजा के पति उसके जीजा सुरेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही ससुराल के लोग मार रहे थे ताने
सुरेंद्र की मौत के बाद से ही पूजा के ससुराल के लोग उसे परेशान करने लगे थे और ताने मारते थे कि उसकी वजह से सुरेंद्र की मौत हुई है। पिछले 18 दिनों से उसकी बहन की ननद बोबली, भतेरी, राजो, राजेश, जेठानी अर्चना, जेठ विरेंद्र सिंह उसे टॉर्चर कर रहे थे। उसके जीजा की तेरहवीं तक वह उसकी बहन के घर पर ही था और इस दौरान भी कई बार उसके साथ झगड़ा किया गया। तेरहवीं के दिन भी उसके साथ मारपीट की गई, इसलिए वह अपने घर चला गया। जाते समय उसकी बहन ने कहा था कि अगर वह चला गया तो ससुराल के लोग उसे मार देंगे। घर में ही निगला जहरीला पदार्थ
बुधवार की रात को उसकी बहन ने ससुरालियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे इलाज के लिए जींद के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे पांच साल के बेटे को छोड़ गई है। महिला की मौत से मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल में पहुंच गए। पिल्लूखेडा के जांच अधिकारी विजेद्र सिह ने बताया कि मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
