कुलबीर विष्ट AAP में शामिल:खरड़ से 2022 में लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव, नयागांव के हैं पार्षद

कुलबीर विष्ट AAP में शामिल:खरड़ से 2022 में लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव, नयागांव के हैं पार्षद

लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी (AAP) को मजबूती मिली है। 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नयागांव के पार्षद कुलबीर सिंह बिष्ट AAP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पार्टी जॉइन की है। इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है, जबकि वह तेज तर्रार नेता माने जाते हैं। इससे पहले वह अकाली दल के पूर्व महासचिव चुके हैं। ब्रिगेडियर राजकुमार भी आप में शामिल कुछ दिन पहले 2017 में बलाचौर विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट पर चुनाव लड़ चुके बिग्रेडियर राजकुमार दोबारा आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले AAP जॉइन की थी। वह पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे। आनंदपुर साहिब सीट बनी चुनौती लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब सीट AAP के लिए चुनौती बनी हुई है। पार्टी की तरफ से यहां पर पार्टी के दिग्गज नेता व मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, लोकसभा हलके के अधीन आती 9 सीटों से 7 पर आप के विधायक हैं। राज्य सरकार में इन विधायकों में दो मंत्री व एक विधायक विधानसभा के डिप्टी स्पीकर हैं। ऐसे में पार्टी की कोशिश इस सीट को जीतने की है। इससे पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा है। लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी (AAP) को मजबूती मिली है। 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके नयागांव के पार्षद कुलबीर सिंह बिष्ट AAP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पार्टी जॉइन की है। इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है, जबकि वह तेज तर्रार नेता माने जाते हैं। इससे पहले वह अकाली दल के पूर्व महासचिव चुके हैं। ब्रिगेडियर राजकुमार भी आप में शामिल कुछ दिन पहले 2017 में बलाचौर विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट पर चुनाव लड़ चुके बिग्रेडियर राजकुमार दोबारा आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले AAP जॉइन की थी। वह पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे। आनंदपुर साहिब सीट बनी चुनौती लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब सीट AAP के लिए चुनौती बनी हुई है। पार्टी की तरफ से यहां पर पार्टी के दिग्गज नेता व मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, लोकसभा हलके के अधीन आती 9 सीटों से 7 पर आप के विधायक हैं। राज्य सरकार में इन विधायकों में दो मंत्री व एक विधायक विधानसभा के डिप्टी स्पीकर हैं। ऐसे में पार्टी की कोशिश इस सीट को जीतने की है। इससे पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा है।   पंजाब | दैनिक भास्कर